सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आर्थर मॉरिसन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कसक (कहानी) | Kasak : आर्थर मॉरिसन

साइमन ने अपनी पत्नी के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, यह बात अब तक पड़ोसियों के गले नहीं उतर रही थी, सभी पड़ोसियों के लिए यह आश्चर्यजनक था, आस-पड़ोस की सभी स्त्रियाँ उसे एक आदर्श पति मानती थीं और मिसेज़ साइमन भी एक पतिव्रता स्त्री थीं, दिन-रात खटती रहतीं। मुहल्ले की सभी औरतें मानती थीं कि वह अपने पति के लिए जितना करती है, उतना शायद ही कोई कर सकता है, अब बदले में उसे क्या मिला? शायद वह अचानक पगला गया था। साइमन से ब्याह करने से पहले मिसेज़ साइमन विधवा थीं और मिसेज़ फोर्ड कहलाती थीं। फोर्ड एक माल जहाज में कुली था, एक दिन वह जहाज उस पर सवार सभी यात्रियों समेत डूब गया। उसे अपनी ज़िद का अच्छा सबक मिला था, वह सैलानी मिज़ाज का था। इसलिए एक अच्छा कारीगर होने के बावजूद उसने जहाज पर नौकरी कर ख़ुद को तबाह कर लिया था, बारह बरस तक ब्याहता रह कर भी मिसेज़ फोर्ड निस्संतान थीं और अब मिसेज़ साइमन के रूप में भी उसके कोई संतान न थी। जहाँ तक साइमन का सवाल था, सभी मानते थे कि वह बहुत भाग्यशाली है, जो उसे इतनी सुघड़ पत्नी मिली है। वह अच्छा बढ़ई और लुहार था, पर दुनियादारी में बिल्कुल फूहड़ था। उसकी देखभाल के लि...