कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Sant Surdas ji Bhajan lyrics संत श्री सूरदास जी के भजन लिरिक्स

सूरदास जी के भजन


शाम नृपती मुरली भई रानी सूरदास भजन / Shaam Nripati Murali Bhai Rani Surdas Bhajan




ब्लॉग पर अन्य भजन 



Quote of Harishankar Parsai हरिशंकर परसाई के कोट्स उद्धरण

   हरिशंकर परसाई के कोट्स उद्धरण 

  • बेइज़्ज़ती में अगर दूसरे को भी शामिल कर लो तो आधी इज़्ज़त बच जाती है।
  • सारी दुनिया ग़लत है। सिर्फ़ मैं सही हूँ, यह अहसास बहुत दुख देता है।
  • अच्छा भोजन करने के बाद मैं अक्सर मानवतावादी हो जाता हूँ।
  • पागलपन को गर्वपूर्वक वहन करना है तो उसे किसी दर्शन का आधार अवश्य चाहिए।
  • मैंने ऐसे आदमी देखे हैं, जिनमें किसी ने अपनी आत्मा कुत्ते में रख दी है, किसी ने सूअर में। अब तो जानवरों ने भी यह विद्या सीख ली है और कुछ कुत्ते और सूअर अपनी आत्मा किसी आदमी में रख देते हैं।
  • अद्भुत सहनशीलता है इस देश के आदमी में! और बड़ी भयावह तटस्थता! कोई उसे पीटकर पैसे छीन ले, तो वह दान का मंत्र पढ़ने लगता है।
  • इस देश में लड़की के दिल में जाना हो, तो माँ-बाप के दिल की राह से जाना होता है।
  • एक पीढ़ी अपना लाभ देखकर आगामी सब पीढ़ियों का भविष्य बिगाड़ने की क्रिया में लगी है।
  • कुसंस्कारों की जड़ें बड़ी गहरी होती हैं।
  • पता नहीं यह परंपरा कैसी चली कि भक्त का मूर्ख होना ज़रूरी है।
  • जो प्रेमपत्र में मूर्खतापूर्ण बातें न लिखे, उसका प्रेम कच्चा है, उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। पत्र जिनता मूर्खतापूर्ण हो, उतना ही गहरा प्रेम समझना चाहिए।
  • ईमानदारी कितनी दुर्लभ है कि कभी-कभी अख़बार का शीर्षक बनती हैं।
  • इस क़ौम की आधी ताक़त लड़कियों की शादी करने में जा रही है। पाव ताक़त छिपाने में जा रही है—शराब पीकर छिपाने में, प्रेम करके छिपाने में, घूस लेकर छिपाने में...बची हुई पाव ताक़त से देश का निर्माण हो रहा है तो जितना हो रहा है, बहुत हो रहा है। आख़िर एक चैथाई ताक़त से कितना होगा।
  • सत्य की खोज कई लोगों के लिए ऐयाशी है। यह ग़रीब आदमी की हैसियत के बाहर है।
  • जूते खा गए—अज़ब मुहावरा है। जूते तो मारे जाते हैं। वे खाए कैसे जाते है? मगर भारतवासी इतना भुखमरा है कि जूते भी खा सकता है।
  • नेता हो जाना बड़ा अच्छा धंधा है।
  • जो पानी छानकर पीते हैं, वे आदमी का ख़ून बिना छना पी जाते हैं।
  • रोटी खाने से ही कोई मोटा नहीं होता, चंदा या घूस खाने से होता है। बेईमानी के पैसे में ही पौष्टिक तत्त्व बचे हैं।
  • नशे के मामले में हम बहुत ऊँचे हैं। दो नशे ख़ास हैं—हीनता का नशा और उच्चता का नशा, जो बारी-बारी से चढ़ते रहते हैं।
  • शासन का घूँसा किसी बड़ी और पुष्ट पीठ पर उठता तो है, पर न जाने किस चमत्कार से बड़ी पीठ खिसक जाती है और किसी दुर्बल पीठ पर घूँसा पड़ जाता है।
  • निंदा का उद्गम ही हीनता और कमज़ोरी से होता है।
  • गिरे हुए आदमी की उत्साहवर्धक भाषण देने की अपेक्षा सहारे के लिए हाथ देना चाहिए।
  • कॉन्फ्रेंस ‘‘शब्द’’ ‘‘सम्मेलन’’ से लगभग 10 गुना गरिमा वाला होता है, क्योंकि सम्मेलन छोटे पढ़ाने वालों का होता है और ‘‘सेमिनार तथा कॉन्फ्रेंस’’ बड़े पढ़ाने वालों का।
  • दुनिया के पगले शुद्ध पगले होते है—भारत के पगले आध्यात्मिक होते हैं।
  • इज़्ज़तदार आदमी ऊँचे झाड़ की ऊँची टहनी पर दूसरे के बनाए घोंसले में अंडे देता है।
  • प्रतिभा पर थोड़ी गोंद तो होनी चाहिए। किसी को चिपकाने के लिए कोई पास से गोंद थोड़े ही ख़र्च करेगा।
  • छोटा आदमी हमेशा भीड़ से कतराता है। एक तो उसे अपने वैशिष्ट्य के लोप हो जाने का डर बना रहता है, दूसरे कुचल जाने का।
  • दूसरे के मामले में हर चोर मजिस्ट्रेट हो जाता है।
  • वास्तव में—मालिक का दर्जा ईश्वर के पास ही है। ईश्वर ने सृष्टि रची, बनाई, आकाश बनाया लेकिन मकान नहीं बनाए। मनुष्य पृथ्वी पर खुले आकाश के नीचे तो रह नहीं सकता था। तब मकान मालिकों ने मनुष्यों के रहने के लिए मकान बनाए। जो किराए के लिए मकान बनवाते हैं, वे ईश्वर के समान ही पूज्य हैं। पर इस बात को बहुत कम किरायेदार समझते है।
  • आदमी को समझने के लिए सामने से नहीं, कोण से देखना चाहिए। आदमी कोण से ही समझ में आता है।
  • युद्ध सफलता से तभी लड़ा जा सकता है जब उसका सही कारण जनता को मालूम न हो।
  • समाजवाद को समाजवादी ही रोके हुए हैं।
  • मित्रता की सच्ची परीक्षा संकट में नहीं उत्कर्ष में होती है। जो मित्र के उत्कर्ष को बर्दाश्त कर सके, वही सच्चा मित्र होता है।
  • अगर दो साईकिल सवार सड़क पर एक-दूसरे से टकराकर गिर पड़ें तो उनके लिए यह लाज़िमी हो जाता है कि वे उठकर सबसे पहिले लड़ें फिर धूल झाड़े। यह पद्धती इतनी मान्यता प्राप्त कर चुकी है कि गिरकर न लड़ने वाला साईकिल सवार बुजदिल माना जाता है, क्षमाशील संत नहीं।
  • यह कितना बड़ा झूठ है कि कोई राज्य दंगे के कारण अंतर्राष्ट्रीय ख़्याति पाए, लेकिन झाँकी सजाए लघु उद्योगों की। दंगे से अच्छा गृह-उद्योग तो इस देश में दूसरा है नहीं।
  • मैं लेखक छोटा हूँ, पर संकट बड़ा हूँ।
  • इस देश के युवको को प्रेम पर मरना भी तो नहीं आता। प्रेम में मरेंगे तो घिनापन से। मरते किसी और कारण से है, मगर सोचते है कि प्रेम पर मर रहे हैं।
  • साहित्य में बंधुत्य से अच्छा धंधा हो जाता।
  • एम.ए. करने से नौकरी मिलने तक जो काम किया जाता है, उसे रिसर्च कहते हैं।
  • नारी मन से ख़ुब प्यार करके भी, ऊपर से निरपेक्ष भाव बनाए रख सकती है। यह छल नहीं है, उसकी प्रकृति है।
  • पाठ्यपुस्तक से ज़्यादा कुंजी बिकती है।
  • सबसे विकट आत्मविश्वास मूर्खता का होता है।
  • गाँधी जी ने खादी का धोती-कुर्ता पहनकर और नेहरू ने जाकेट पहनकर कई पीढ़ियों के लिए मुख्य अथिति की बनावट तय कर दी थी।
  • पिजड़े में बंद परिंदे, आज़ाद पक्षी को घायल होते देखकर बड़े प्रसन्न होते हैं, क्योंकि उनकी घुटन से उत्पन्न हीनता की भावना को शांति मिलती है।
  • कुछ के ज़िंदा होने का एहसास सिर्फ़ जन्म-दिन पर होता है।
  • सत्य को भी प्रचार चाहिए, अन्यथा वह मिथ्या मान लिया जाता है।
  • मुसीबत का यही स्वभाव है कि आदमी को अपने ही से लड़ने के लिए शक्ति दे देती है।
  • इनकमटैक्स-विभाग के ईमानदार और शिक्षा-विभाग के ईमानदार में फ़र्क़ होता है- गो ईमानदार दोनों है।
  • जो अपने युग के प्रति ईमानदार नहीं है, वह अनंतकाल के प्रति क्या ईमानदार होगा!
  • हर लड़का बाप से आगे बढ़ना चाहता है। जब वह देखता है कि चतुराई में यह आगे नहीं बढ़ सकता तो बेवकूफ़ी में आगे बढ़ जाता है।
  • कुत्ते भी रोटी के लिए झगड़ते हैं, पर एक के मुँह में रोटी पहुँच जाए जो झगड़ा ख़त्म हो जाता है। आदमी में ऐसा नहीं होता।
  • जो अपने युग के प्रति ईमानदार नहीं है, वह अनंतकाल के प्रति क्या ईमानदार होगा!
  • इनकमटैक्स-विभाग के ईमानदार और शिक्षा-विभाग के ईमानदार में फ़र्क़ होता है- गो ईमानदार दोनों है।
  • पुल पार उतरने के लिए नहीं, बल्कि उद्घाटन के लिए बनाए जाते हैं। पार उतरने के लिए उसका उपयोग हो जाता है, प्रासंगिक बात है।
  • गणतंत्र ठिठुरते हुए हाथों की तालियों पर टिकी है। गणतंत्र को उन्हीं हाथों की ताली मिलती है, जिनके मालिक के पास हाथ छिपाने के लिए गर्म कपड़ा नहीं है।
  • एम.ए. करने से नौकरी मिलने तक जो काम किया जाता है, उसे रिसर्च कहते हैं।
  • लड़की का जीवन अपना नहीं होता, विवाह के पहले बाप के आधिकार में होता है और विवाह के बाद पति के।
  • कोट आदमी की इज़्ज़त भी बचाता है। और क़मीज़ की भी।
  • हमारे यहाँ जिसकी पूजा की जाती है उसकी दुर्दशा कर डालते है। यह सच्ची पूजा है।
  • हमारे इस विशाल भारत देश में नेता वही होता है जो ज़ोर से बोले या खिलाए-पिलाए।
  • राजधानी की एक आँख हमारी लाख आँखों से तेज़ होती है। जब वह खुलती है हमारी चौंधिया जाती है।
  • आत्मकथा में सच छिपा लिया जाता है।
  • तर्क से यदि प्रेम टूटता हो, तो कभी किसी का प्रेम ही नहीं हुआ होता। भविष्य को देखकर तो व्यापार होता है, प्रेम नहीं होता।
  • 24-25 साल के लड़के-लड़की को भारत की सरकार बनाने का अधिकार तो मिल चुका है, पर अपने जीवन-साथी बनाने का अधिकार नहीं मिला।
  • विश्वास जितना पक्का होता है, उसके टूटने में उतना ही दर्द होता है। हिलता हुआ दाँत एक झटके में बाहर आ जाता है, पर जमा हुआ दाँत जब ‘‘डेंटिस्ट’’ निकलता है, तो सारे शरीर को हिला देता है।
  • इस देश में जो जिसके लिए प्रतिवाद है, वही उसे नष्ट कर रहा है।
  • ग़रीब आदमी न तो ऐलोपैथी से अच्छा होता है, न होमियोपैथी से, उसे तो ‘‘सिम्पैथी’’ (सहानुभूति) चहिए।
  • एक प्रेम का घाव भी दूसरे प्रेम के मरहम से भर जाता है।
  • प्रेम में ठगना ज़रूरी है। जब प्रेम बहुत गहरा हो जाता है, तब प्रेमिका प्रेमी को छलिया, कपटी और ठग कहने लगती है। जो जितना बड़ा ठग होगा, वह उतना ही बड़ा प्रेमी।
  • मुझे सुलझे विचारों ने बार-बार मारा है।
  • ग़रीब आदमी के घर के कला और संस्कृति की बातें नहीं होती। भूखे की कला संस्कृति और दर्शन पेट के बाहर कहीं नहीं होते।
  • पैसा खाने वाला सबसे डरता है। जो सरकारी कर्मचारी जितना नम्र होता है, वह उतने ही पैसे खाता है।
  • सिर नीचा करके चोर की नज़र डालने की अपेक्षा, माथा, ऊँचा करके, ईमानदारी की दृष्टि डालना, अधिक अच्छा है।
  • घाव अच्छी जगह हो और सजा हुआ, तो बड़े लाभ होते हैं।
  • जो देश का काम करता है, उसे थोड़ी बदतमीज़ी का हक़ है। देश सेवा थोड़ी बदतमीज़ी के बिना शोभा नहीं देती।
  • साहित्य का काम अच्छी दूकान का अच्छी नौकरी लगने तक ही होता है।
  • हर कुत्ता जन्म से ही आत्मज्ञानी होता है। वह जानता है कि मैं कुत्ता हूँ और मेरा काम भौंकना है। कई लोग अपने कुत्ते को ‘‘टायगर’’ कहते है, पर कुत्ता अपने को कभी शेर नहीं समझता, वह अपने सच्चे स्वरूप को पहचानता है।
  • अन्याय के विरुद्ध जिसकी आवाज़ बुलंद नहीं होता, वह लेखक या कलाकार नहीं बन सकता।
  • फूल की मार बुरी होती है। शेर को अगर किसी तरह एक फूलमाला पहना दो तो गोली चलाने की ज़रूरत नहीं है। वह फ़ौरन हाथ जोड़कर कहेगा—मेरे योग्य कोई और सेवा।
  • जिस आदमी को ख़ुश रखना है, उसकी बीमारी में रोज़ उससे मिलने जाना चाहिए।
  • रेलवे में घूस लेना इस क़दम कानूनी हो गया है कि अगर कोई घूस न दे तो उस पर रेल बाबू दीवानी का मुक़दमा दायर करने की भी एक बार सोचता है।
  • हम सब ग़लत किताबों की पैदावार है।
  • जनता उन मनुष्यों को कहते है जो वोटर है और जिनके वोट से विधायक मंत्री बनते हैं। इस पृथ्वी पर जनता की उपयोगिता कुल इतनी है कि उसके वोट से मंत्री मंडल बनते है। अगर जनता के बिना सरकार बन सकती है, तो जनता की कोई ज़रूरत नहीं है।
  • आदमी की शक्ल में कुत्ते से नहीं डरता। उनसे निपट लेता हूँ। पर सच्चे कुत्ते से बहुत डरता हूँ।
  • किराए पर देने के लिए जब मकान बनबाया जाता है तो ख़ास ख़्याल रखा जाता है कि किरायेदार को भूल से भी कहीं कोई सुविधा न मिल जाए। रेडियों नाटक की तरह।
  • जिसकी बात के एक से अधिक अर्थ निकलें वह संत नहीं होता, लुच्चा आदमी होता है। संत की बात सीधी और स्पष्ट होती है और उसका एक ही अर्थ निकलता है।
  • कोई भी भाषा अनपढ़ों के हाथों में सुरक्षित रहती है।
  • लेखकों को मेरी सलाह है कि ऐसा सोचकर कभी मत लिखो कि मैं शाश्वत लिख रहा हूँ। शाश्वत लिखने वाले तुरंत मृत्यु को प्राप्त होते हैं। अपना लिखा जो रोज़ मरता देखते हैं, वही अमर होते हैं।
  • अभिनंदन में और रचनावली प्रकाशित करने में कभी इसलिए भी जल्दी की जाती है कि लेखक बीमार रहने लगा है—न जाने कब टें बोल जाए। इसलिए समय रहते, इसका कुछ कर डालो।
  • सत्य शुभ हो, काला हो, सफ़ेद हो—साहित्य उसी से बनता है।
  • वे कितने सुखी हैं, जिन्हे सपने नहीं आते। मुझे लगने लगा है। वहीं गहरी सुख की नींद सोता है, जिसे सपने नहीं आते।
  • वोट देने वाले से लेकर साहित्य-मर्मज्ञ ता जाति का पता पहले लगाते हैं।
  • 1बजे से 3 बजे तक तो सारा राष्ट्र ऊँघता है।
  • इस देश के आदमी की मानसिकता ऐसी कर दी गई है कि अगर उसका भला भी करो, तो उसे शक होता है कि किसी और का भला किया गया है।
  • इस देश का आदमी मूर्ख है। अन्न खाना चाहता है। भूखमरी के समाचार नहीं खाना चाहता है।
  • जब यह कहा जाए कि स्त्री बाहर निकले, तब यह अर्थ होता है कि दूसरों की स्त्रियाँ निकलें, अपनी नहीं।
  • जिन सवालों के जवाब तकलीफ़ दें उन्हें टालने से आदमी सुखी रहता है।
  • जनता कच्चा माल है। इससे पक्का माल विधायक, मंत्री आदि बनते है पक्का माल बनने के लिए कच्चे माल को मिटना ही पड़ता है।
  • मूर्ख से-मूर्ख आदमी तब बुद्धिमान हो जाता है जब उसकी शादी पक्की हो जाती है।
  • मुझे ज्ञानियों ने लगातार सलाह दी कि कुछ शाश्वत लिखो। ऐसा लिखो, जो अमर रहे। ऐसी सलाह देने वाले कभी के मर गए। मैं ज़िंदा हूँ, क्योंकि जो मैं आज लिखता हूँ, कल मर जाता है।
  • सचेत आदमी सीखना मरते दम तक नहीं छोड़ता। जो सीखने की उम्र में ही सीखना छोड़ देते हैं, वे मूर्खता और अहंकार के दयनीय जानवर हो जाते हैं।

Quote of Harishankar Parsai

  • Beizzatī mein agar doosre ko bhi shāmil kar lo to ādhī izzat bach jātī hai.
  • Sārī duniya ghalat hai. Sirf main sahi hoon, yeh ahsās bahut dukh deta hai.
  • Acchā bhojan karne ke baad main aksar mānavtāvādī ho jātā hoon.
  • Pāgalpan ko garvpoork wahem karna hai to usse kisi darshan ka ādhār avashyak chahiye.
  • Maine aise ādmī dekhe hain, jinhon ne apnī ātmā kutte mein rakh dī hai, kisī ne suwar mein. Ab to janwaron ne bhi yeh vidyā seekh lī hai aur kuch kutte aur suwar apnī ātmā kisī ādmī mein rakh dete hain.
  • Adbhut sahansheelta hai is desh ke ādmī mein! Aur baṛī bhayāvah taṭasthta! Koi usse pīṭ kar paise chīn le, to woh dān ka mantra paṛhne lagtā hai.
  • Is desh mein ladkī ke dil mein jānā ho, to māṁ-baap ke dil kī rāh se jānā hotā hai.
  • Ek peedhī apnā lābh dekh kar āgāmī sab peedhiyon kā bhavishya bigāṛne ki kriyā mein lagī hai.
  • Kusanskaron kī jaden baṛī gehri hotī hain.
  • Pata nahī yeh paramparā kaisī chalī ki bhakt kā mūrkh honā zarūrī hai.
  • Jo prem-patr mein mūrkhtāpurn baatein na likhe, uska prem kacchā hai, us par vishwās nahī karna chahiye. Patra jitnā mūrkhtāpurn ho, utnā hī gahra prem samajhnā chahiye.
  • Īmāndārī kitnī durlabh hai ki kabhi-kabhi akhbar kā shirshak ban jātī hai.
  • Is qaum kī ādhī tāqat ladkiyon kī shaadi karne mein ja rahi hai. Pāv tāqat chhupāne mein ja rahi hai—sharāb pi kar chhupāne mein, prem kar ke chhupāne mein, ghūs lekar chhupāne mein... bachī huī pāv tāqat se desh kā nirmān ho rahā hai to jitnā ho rahā hai, bahut ho rahā hai. Ākhir ek chauthāī tāqat se kitnā ho sakta hai.
  • Saty kī khoj kai logon ke liye aiyāshī hai. Yeh garīb ādmī kī haisiyat ke bāhar hai.
  • Jūte khā ga'e—azab muhāvara hai. Jūte to māre jātē hain. Ve khāe kaise jātē hain? Magar Bhāratvāsī itnā bhukhmarā hai ki jūte bhi khā sakta hai.
  • Netā ho jānā baṛā acchā dhanḍā hai.
  • Jo pānī chhān kar pīte hain, ve ādmī kā khoon binā chhānā pī jātē hain.
  • Rotī khāne se hī koī moṭā nahī hotā, chandā yā ghūs khāne se hotā hai. Beīmānī ke paise mein hī pōṣṭik tattv bache hain.
  • Nashē ke māmlē mein ham bahut ūnchē hain. Do nashē khās hain—hīntā kā nashā aur ūchhtā kā nashā, jo bārī-bārī se chaṛhtē rahte hain.
  • Shāsan kā ghūnsā kisī baṛī aur pusht pīṭh par uṭhtā to hai, par na jāne kis chamatkār se baṛī pīṭh khisk jātī hai aur kisī durbal pīṭh par ghūnsā paṛ jātā hai.
  • Nindā kā udgām hī hīntā aur kamzorī se hotā hai.
  • Gire huē ādmī kī utsāhvardhak bhāṣaṇ dene kī apeksā sahārē ke liye hāth denā chāhiye.
  • Conference "shabd" "sammelan" se lagbhag 10 guna garimā wālā hotā hai, kyonki sammelan chhote paṛhānē wālon kā hotā hai aur "seminār tathā conference" baṛē paṛhānē wālon kā.
  • Duniyā ke pagle shuddh pagle hote hain—Bhārat ke pagle ādhyaatmik hote hain.
  • Izzatdār ādmī ūnchē jhāṛ kī ūnchī ṭahanī par doosre ke banāe ghonsle mein aṇḍe detā hai.
  • Pratibhā par thodī gonḍ to honī chāhiye. Kisī ko chipkānē ke liye koī paas se gonḍ thodē hī kharch karegā.
  • Chhota ādmī hamesha bhīṛ se katrātā hai. Ek to usē apnī vaiśishtya ke lop ho jaane kā dar banā rahtā hai, doosrā kuchal jaane kā.
  • Doosre ke māmlē mein har chor magistrate ho jātā hai.
  • Vāstav mein—mālīk kā darjā īśwar ke paas hī hai. Īśwar ne sṛṣṭi rachī, banāī, ākaś banāyā lekin makān nahī banāye. Manushya prithvī par khule ākaś ke neeche to rah nahī sakta thā. Tab makān mālikon ne manushyon ke rahne ke liye makān banāye. Jo kirāye ke liye makān banwāte hain, ve īśwar ke samān hī pūjya hain. Par is bāt ko bahut kam kirāyēdār samajhte hain.
  • Ādmī ko samajhnē ke liye sāmanē se nahī, koṇ se dekhna chāhiye. Ādmī koṇ se hī samajh mein āta hai.
  • Yuddh safaltā se tabhī laṛā ja sakta hai jab uska sahī kāraṇ janta ko mālūm na ho.
  • Samājvād ko samājvādī hī rokē huye hain.
  • Mitratā kī sachchī parīkṣā sankat mein nahī, utkṛṣṭh mein hotī hai. Jo mitr ke utkṛṣṭh ko bardāṣht kar sake, wahī sachchā mitr hotā hai.
  • Agar do cycle sāwar saṛak par ek-dūsre se takrā kar gir paṛen to unke liye yah lāzīmī ho jātā hai ki ve uṭh kar sabse pahile laṛen phir dhūl jhāṛen. Yah paddhati itnī mānyatā prāpt kar chukī hai ki gir kar nahī laṛne wālā cycle sāwar bujhdil mānā jātā hai, kṣamāśīl sant nahī.
  • Yeh kitnā baṛā jhūṭh hai ki koī rājyā dangon ke kāraṇ antarrāṣhṭrīya khyāti pāe, lekin jhāṅkī sajāye laghu udyogon kī. Dange se acchā gruh-udyog to is desh mein doosrā hai nahī.
  • Main lekhak chhota hoon, par sankat baṛā hoon.
  • Is desh ke yuvo ko prem par marna bhi to nahī aata. Prem mein marenge to ghināpan se. Marte kisi aur kāraṇ se hai, magar sochte hain ki prem par mar rahe hain.
  • Sāhitye mein bandhuty se acchā dhanḍā ho jātā.
  • M.A. karne se naukrī milne tak jo kām kiyā jātā hai, use research kehte hain.
  • Nāri man se khub pyār karke bhi, ūpar se nirpekṣ bhāv banāe rakh sakti hai. Yeh chal nahī hai, uski prakṛti hai.
  • Pāṭhyapustak se zyada kunjī bikti hai.
  • Sabse vikat ātmavishwās mūrkhtā kā hotā hai.
  • Gāndhī jī ne khādī kā dhotī-kurtā pehankar aur Nehrū ne jākṭ pehankar kai pīṛhiyon ke liye mukhya athīti kī banāwat tay kar dī thī.
  • Pijre mein band parinde, āzād pakṣī ko gha'īl hote dekhkar baṛe prasann hote hain, kyonki unki ghuṭan se utpann hīntā kī bhāvanā ko śānti miltī hai.
  • Kuch ke zindā hone ka ehsaas sirf janm-din par hotā hai.
  • Saty ko bhi prachār chāhiye, anyathā wah mithyā mān liyā jātā hai.
  • Musībat kā yahi swabhāv hai ki ādmī ko apne hī se laṛne ke liye śakti de detī hai.
  • Income tax-vibhāg ke īmāndār aur shikṣā-vibhāg ke īmāndār mein farq hotā hai—go īmāndār dono hain.
  • Jo apne yug ke prati īmāndār nahī hai, wah anantkāl ke prati kyā īmāndār hogā!
  • Har ladkā bāp se āge baṛhnā chāhtā hai. Jab wah dekh'tā hai ki chaturāī mein yah āge nahī baṛh sakta to bevkūfī mein āge baṛh jātā hai.
  • Kutte bhi rotī ke liye jhagṛte hain, par ek ke muh mein rotī pahunch jaye jo jhagadā khatam ho jātā hai. Ādmī mein aisā nahī hotā.
  • Jo apne yug ke prati īmāndār nahī hai, wah anantkāl ke prati kyā īmāndār hogā!
  • Income tax-vibhāg ke īmāndār aur shikṣā-vibhāg ke īmāndār mein farq hotā hai—go īmāndār dono hain.
  • Pul pār utarne ke liye nahī, balki udghāṭan ke liye banāye jātē hain. Pār utarne ke liye uska upayog ho jātā hai, prāsangik bāt hai.
  • Ganatantra thithurte hue hāthon kī tāliyon par ṭikī hai. Ganatantra ko unhī hāthon kī tālī miltī hai, jinke mālik ke paas hāth chhupāne ke liye garm kapṛa nahī hai.
  • M.A. karne se naukrī milne tak jo kām kiyā jātā hai, use research kehte hain.
  • Ladki kā jeevan apnā nahī hotā, vivāh ke pehle bāp ke ādhikār mein hotā hai aur vivāh ke baad pati ke.
  • Kot ādmī kī izzat bhi bachātā hai. Aur kamīz kī bhi.
  • Hamāre yahān jiski pūjā kī jātī hai uski durdashā kar ḍālte hain. Yeh sachchī pūjā hai.
  • Hamāre is viśāl Bhārat desh mein netā wahī hotā hai jo zor se bole yā khilāe-pilāe.
  • Rājdhānī kī ek ānkh hamārī lākh ānkhon se tez hotī hai. Jab wah khultī hai hamārī chauṅḍhiyā jātī hai.
  • Ātmakathā mein sach chhipā liyā jātā hai.
  • Tark se agar prem ṭūṭtā ho, to kabhī kisī kā prem hī nahī hotā. Bhaviṣya ko dekhkar to vyāpār hotā hai, prem nahī hotā.
  • 24-25 sāl ke ladke-ladki ko Bhārat kī sarkār banāne kā adhikār to mil chukā hai, par apne jeevan-sāthī banāne kā adhikār nahī milā.
  • Vishwās jitnā pakkā hotā hai, uske ṭūṭnē mein utnā hī dard hotā hai. Hilta huā dānt ek jhatkē mein bāhir ā jātā hai, par jamā huā dānt jab "dentist" nikalta hai, to sāre sharīr ko hilā detā hai.
  • Is desh mein jo jis ke liye prativād hai, wahī use naṣṭ kar rahā hai.
  • Gharib ādmī na to aelopathy se acchā hotā hai, na homeopathy se, use to "sympathy" (sāhānubhūti) chāhiye.
  • Ek prem kā ghāv bhi doosre prem ke marham se bhar jātā hai.
  • Prem mein ṭhagnā zarūrī hai. Jab prem bahut gehra ho jātā hai, tab premikā premī ko chhaliyā, kapṭī aur ṭhag kehne lagti hai. Jo jitnā baṛā ṭhag hogā, wah utnā hī baṛā premī.
  • Mujhe suljhe vichāron ne bār-bār mārā hai.
  • Gharib ādmī ke ghar ke kalā aur sanskṛti kī bātē nahī hotī. Bhūkhe kī kalā sanskṛti aur darśan peṭ ke bāhar kahīn nahī hotē.
  • Paisa khānē wālā sabse ḍartā hai. Jo sarkārī karmchārī jitnā namr hotā hai, wah utne hī paise khātā hai.
  • Sir nīchā karke chor kī nazar ḍālnē kī apeksā, māṭhā, ūnchā karke, īmāndārī kī drishti ḍālnā, adhik acchā hai.
  • Ghāv acchī jagah ho aur sajā huā, to baṛe lābh hote hain.
  • Jo desh kā kām kartā hai, use thodī badtamīzī kā haq hai. Desh sevā thodī badtamīzī ke binā śobhā nahī detī.
  • Sāhitye kā kām acchī dukān kā acchī naukrī lagne tak hī hotā hai.
  • Har kutta janm se hī ātmgyānī hotā hai. Wah jān’tā hai ki main kutta hoon aur mera kām bhauk’nā hai. Kaī log apne kutte ko "Tiger" keh'te hain, par kutta apne ko kabhī sher nahī samajhtā, wah apne sacche svarūp ko pehchāntā hai.
  • Anyāy ke viruddh jiskī āwāz buland nahī hotī, wah lekhak yā kalākār nahī ban sak'tā.
  • Phool kī mār burī hotī hai. Sher ko agar kisī tarah ek phoolmālā pehnā do to goli chalāne kī zarūrāt nahī hai. Wah foran hāth jodkar kahēgā—mere yogya koī aur sevā.
  • Jis ādmī ko khush rakhna hai, uski bīmārī mein roz usse milne jānā chāhiye.
  • Railway mein ghoos lenā is qadam kānūnī ho gayā hai ki agar koī ghoos na de to us par rail bābū dīwānī kā mukad'mā dāyar karne kī bhī ek bār soch'tā hai.
  • Ham sab ghalat kitābon kī paidāvār hai.
  • Janatā un manushyon ko keh'tī hai jo voter hain aur jinke vote se vidhāyak, mantrī bante hain. Is pṛthvī par janatā kī upyogitā kul itnī hai ki uske vote se mantrī maṇḍal bante hain. Agar janatā ke binā sarkār ban sak'tī hai, to janatā kī koī zarūrāt nahī hai.
  • Ādmī kī shakl mein kutte se nahī ḍartā. Unse nipat le'tā hoon. Par sacche kutte se bahut ḍartā hoon.
  • Kirāye par dene ke liye jab makān banwāyā jātā hai to khās khyāl rakhā jātā hai ki kirāyedār ko bhool se bhī kahī koī suvidhā na mil jaye. Radio nāṭak kī tarah.
  • Jiski bāt ke ek se adhik arth nikle, wah sant nahī hotā, luchchā ādmī hotā hai. Sant kī bāt sīdhī aur spaṣṭ hotī hai aur uska ek hī arth nikal'tā hai.
  • Koī bhī bhāṣā anpaṛhō ke hāthō mein surakṣit rahtī hai.
  • Lekhakō ko merī salah hai ki aisā sochkar kabhī mat likhō ki main śāśvat likh rahā hoon. Śāśvat likhne wāle turant mṛtyu ko prāpt hote hain. Apnā likhā jo roz martā dekhte hain, wahi amar hote hain.
  • Abhinandan mein aur rachnāvalī prakāśit karne mein kabhī isliye bhī jaldī kī jātī hai ki lekhak bīmār rahne lagā hai—na jāne kab "ṭen bol jāe". Isliye samay rakhte, is kā kuch kar ḍālo.
  • Saty shubh ho, kālā ho, safed ho—sāhitye usī se banta hai.
  • Wah kitne sukhī hain, jinhe sapne nahī aate. Mujhe lagne lagā hai. Wahī gehri sukh kī nīnd soti hai, jise sapne nahī aate.
  • Vote dene wāle se lekar sāhitye-marmagnya tā jātī kā patā pehle lagāte hain.
  • 1 baje se 3 baje tak to sāra rāṣṭr ūnghtā hai.
  • Is desh ke ādmī kī mānaskitā aisī kar dī gayī hai ki agar uska bhālā bhī karo, to use shak hotā hai ki kisī aur kā bhālā kiyā gayā hai.
  • Is desh kā ādmī mūrkh hai. Ann khānā chāhtā hai. Bhūkhamarī ke samācār nahī khānā chāhtā hai.
  • Jab yah kahā jāe ki strī bāhir nikle, tab yah arth hotā hai ki doosrō kī strīyan nikle, apnī nahī.
  • Jin sawālō ke javāb taklīf den, unhe ṭālnē se ādmī sukhī rahtā hai.
  • Janatā kacchā māl hai. Isse pakkā māl vidhāyak, mantrī ādi bante hain. Pakkā māl banne ke liye kacche māl ko miṭnā hī pad'tā hai.
  • Mūrkh se-mūrkh ādmī tab buddhimān ho jātā hai jab uski shaadī pakkī ho jātī hai.
  • Mujhe jñānīyō ne lagātār salah dī ki kuch śāśvat likho. Aisā likho, jo amar rahe. Aisi salah dene wāle kabhī ke mar ga'e. Main zindā hoon, kyonki jo main āj likhtā hoon, kal martā hai.
  • Sacet ādmī seekhnā marte dam tak nahī chhodtā. Jo seekhne kī umra mein hī seekhnā chhod dete hain, wah mūrkhtā aur ahankār ke dayānīy janwar ho jātē hain.






















Quote of Rajkamal Choudhary राजकमल चौधरी के कोट्स उद्धरण


राजकमल चौधरी के कोट्स उद्धरण



  • ‘तत्काल’ के सिवा और कोई काल चिंतनीय नहीं है।
  • प्रकृति, आदर्श, जीवन-मूल्य, परंपरा, संस्कार, चमत्कार—इत्यादि से मुझे कोई मोह नहीं है।
  • मैं शरीर में रहकर भी शरीर-मुक्त, और समाज में रहकर भी समाज-मुक्त हूँ।
  • परिश्रम और प्रतिभा आप-ही-आप आदमी को अकेला बना देती है।
  • जानने की कोशिश मत करो। कोशिश करोगे तो पागल हो जाओगे।
  • शरीर के महत्त्व को, अपने देश के महत्त्व को समझने के लिए बीमार होना बेहद ज़रूरी बात है।
  • मेरी कविता की इच्छा और मेरी कविता की शब्दावली, मेरी अपनी इच्छा और मेरी अपनी शब्दावली है।
  • कविता के रंग चित्रकला के प्रकृति-रंग नहीं होते।
  • सफल होना मेरे लिए संभव नहीं है। मेरे लिए केवल संभव है—होना।
  • हम प्यार करते हुए भी सच को, गंदगी को, अँधेरे को, पाप को भूल नहीं पाते हैं।
  • मेरा संपूर्ण जीवन इच्छा का मात्र एक क्षण है।
  • आसक्तियाँ और रोग—ये दोनों वस्तुएँ आदमी को पराक्रमी और स्वाधीन करती हैं।
  • वर्तमान ही मेरे शरीर का एकमात्र प्रवेश-द्वार है।
  • मैं सवाल-जवाब करता रहता हूँ, जब तक नींद नहीं आ जाए।
  • दोहरी ज़िंदगी की सुविधाओं से मुझे प्रेम नहीं है।
  • जीवन निर्णय नहीं निरंतर भय है।
  • मैं महत्त्व देता हूँ—‘प्रिय’ होने को। और ज़रूरी नहीं है कि जो कवि मुझे प्रिय हो, वही कवि आपको भी प्रिय हो।
  • ज्ञान अपनी संपूर्णता में प्रकृतिगत छल है—संबल है, हम सबका एक मात्र अज्ञान।
  • सोचते रहो। उदास रहो और बीमार बने रहो।
  • राजनीति बुरी बात नहीं है। बुरी बात है राजनीति की कविता।
  • मनुष्य होना मेरी नियति थी, और लेखक मैं स्वेच्छा से, अर्जित प्रतिभा और अर्जित संस्कारों से हुआ हूँ।
  • कविता-भंगिमाओं से मुक्ति का प्रयास ही कविता है, सुर्रियलिस्टों की यह बात मुझे स्वीकार न हो, पसंद ज़रूर आई है।
  • अव्यवस्था का यथार्थ ही नहीं, व्यवस्था की कल्पना भी अपने आपमें अव्यवस्था ही है।
  • शून्य में भी कविता अपने शरीरी और अशरीरी व्यक्तित्व का स्थापन और प्रसार करती है।
  • मुक्ति-प्रयास ही कविता का धर्म है।
  • कविता हमारे लिए भावनाओं का मायाजाल नहीं है। जिनके लिए कविता ऐसी थी, वे लोग बीत चुके हैं।
  • व्यवस्था नहीं है। व्यवस्था किसी दिन भी नहीं थी।
  • आत्महत्या को मैं मुक्ति की प्रार्थना कहता हूँ, अपराध या पलायन नहीं मानता।
  • परिश्रम आदमी को भीड़ बनने, और प्रतिभा भीड़ में खो जाने की इजाज़त नहीं देती।
  • राजनीति किसी भी ‘मूल्य’ और किसी भी ‘संस्कार’ पर विश्वास नहीं करती है


Quote of Rajkamal Choudhary


  • Tatkaal’ ke siva aur koi kaal chintniy nahin hai.
  • Prakriti, aadarsh, jeevan-moolya, parampara, sanskaar, chamatkaar—ityadi se mujhe koi moh nahin hai.
  • Main sharir mein rehkar bhi sharir-mukt, aur samaaj mein rehkar bhi samaaj-mukt hoon.
  • Parishram aur pratibha aap-hi-aap aadmi ko akela bana deti hai.
  • Jaanne ki koshish mat karo. Koshish karoge to paagal ho jaoge.
  • Sharir ke mahatv ko, apne desh ke mahatv ko samajhne ke liye beemaar hona behad zaroori baat hai.
  • Meri kavita ki ichcha aur meri kavita ki shabdaavali, meri apni ichcha aur meri apni shabdaavali hai.
  • Kavita ke rang chitrakala ke prakriti-rang nahin hote.
  • Safal hona mere liye sambhav nahin hai. Mere liye keval sambhav hai—hona.
  • Hum pyaar karte hue bhi sach ko, gandagi ko, andhere ko, paap ko bhool nahin paate hain.
  • Mera sampoorn jeevan ichcha ka maatr ek kshan hai.
  • Aasaktiyaan aur rog—ye dono vastuein aadmi ko parakrami aur swadhin karti hain.
  • Vartaman hi mere sharir ka ekmatra pravesh-dwaar hai.
  • Main sawaal-jawaab karta rehta hoon, jab tak neend nahin aa jaaye.
  • Dohri zindagi ki suvidhaon se mujhe pyaar nahin hai.
  • Jeevan nirnay nahin nirantar bhay hai.
  • Main mahatv deta hoon—‘priya’ hone ko. Aur zaroori nahin hai ki jo kavii mujhe priya ho, wahi kavii aapko bhi priya ho.
  • Gyaan apni sampoornata mein prakritik chhal hai—sambal hai, hum sabka ekmatra ajnaan.
  • Sochte raho. Udaas raho aur beemaar bane raho.
  • Rajneeti buri baat nahin hai. Buri baat hai rajneeti ki kavita.
  • Manushya hona meri niyati thi, aur lekhak main svechha se, arjit pratibha aur arjit sanskaaron se hua hoon.
  • Kavita-bhangimaon se mukti ka prayaas hi kavita hai, surrealistoon ki yeh baat mujhe svikaar na ho, pasand zaroor aayi hai.
  • Avyavastha ka yatharth hi nahin, vyavastha ki kalpana bhi apne aapmein avyavastha hi hai.
  • Shoonya mein bhi kavita apne shariri aur ashariri vyaktitv ka sthapan aur prasar karti hai.
  • Mukti-prayaas hi kavita ka dharm hai.
  • Kavita humare liye bhavnaon ka maya-jaal nahin hai. Jin ke liye kavita aisi thi, ve log beet chuke hain.
  • Vyavastha nahin hai. Vyavastha kisi din bhi nahin thi.
  • Aatmhathya ko main mukti ki praarthana kehta hoon, apradh ya palaayan nahin maanta.
  • Parishram aadmi ko bheed banne, aur pratibha bheed mein kho jaane ki ijaazat nahin deti.
  • Rajneeti kisi bhi ‘moolya’ aur kisi bhi ‘sanskaar’ par vishwas nahin karti hai

Quote of Rabindranath Tagore रवींद्रनाथ टैगोर के कोट्स उद्धरण

   रवींद्रनाथ टैगोर के कोट्स उद्धरण 

  • हर शिशु इस संदेश के साथ जन्मता है कि इश्वर अभी तक मनुष्यों के कारण शर्मसार नहीं है।
  • मृत्यु का अर्थ रौशनी को बुझाना नहीं; सिर्फ़ दीपक को दूर रखना है क्यूंकि सवेरा हो चुका है।
  • प्रेम का उपहार दिया नहीं जा सकता, वह प्रतीक्षा करता है कि उसे स्वीकार किया जाए।
  • हम दुनिया को ग़लत आँकते हैं और कहते हैं कि उसने हमें छला है।
  • संगीत दो आत्माओं के बीच फैली अनंतता को भरता है।
  • तुम जो हो तुम उसे नहीं देखते, तुम उसे देखते हो जो तुम्हारी परछाईं है।
  • जैसे अँधेरे में घिरा एक तरुण पौधा प्रकाश में आने को अपने अँगूठों से उचकता है। उसी तरह जब मृत्यु एकाएक आत्मा पर नकार का अँधेरा डालती है तो यह आत्मा रौशनी में उठने की कोशिश करती है। किस दुःख की तुलना इस अवस्था से की जा सकती है, जिसमें अँधेरा अँधेरे से बाहर निकलने का रास्ता रोकता है।
  • धरती के आँसू ही उसकी मुस्कानों को खिलाते हैं।
  • मिट्टी स्वयं अपमान पाती है और बदले में अपने पुष्प अर्पित करती है।
  • अत्याचारी स्वतंत्रता का नष्ट करने और फिर भी अपने लिए स्वतंत्रता रखने के लिए स्वतंत्रता का दावा करता है।
  • तेरह-चौदह वर्ष के अनाथ बच्चों का चेहरा और मन का भाव लगभग बिना मालिक के राह के कुत्ते जैसा हो जाता है।
  • दुःख से होने वाला मिलन टूटने वाला नहीं है। इसमें न भय है और न संशय। आँसुओं से जो हँसी फूटती है वह रहती है, रहती और चिर दिन रहती है।
  • अपना जब पराया हो जाता है तब उससे बिल्कुल नाता तोड़ देने के अतिरिक्त कोई गति नहीं रहती।
  • यूरोप का अनुकरण करने से काम नहीं चलेगा, किंतु यूरोप से हमें शिक्षा लेनी पड़ेगी। शिक्षा लेना और अनुकरण करना एक ही बात नहीं है। वस्तुतः अच्छी तरह शिक्षा लेने से ही अनुकरण करने के रोग से छुटकारा मिलता है।
  • जब लोग दरिद्र हो जाते हैं, तब बाहर की ओर गौरव की खोज में भटकते हैं। तब वे केवल बातें कहकर गौरव करना चाहते हैं, तब वे पुस्तकों से श्लोक निकालकर गौरव का माल-मसाला भग्न स्तूप से संचय करते रहते हैं।
  • अहंकार करने के लिए सत्य का उपयोग, सत्य का अपमान है।
  • मेरा मानना है कि प्यार और सम्मान करने की क्षमता, मनुष्य को दिया हुआ ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है।
  • होश में या अनजाने में मैंने ऐसे कई काम किए होंगे जो असत्य थे। लेकिन मैंने अपनी कविता में कभी भी कुछ भी असत्य नहीं कहा। यह वह अभयारण्य है, जहाँ मेरे जीवन के सबसे गहरे सत्य शरण पाते हैं।
  • यदि स्मृतियों में बनी छवियों को हम शब्दों का रूप दे सकें तो वे साहित्य में एक स्थान पाने योग्य हैं।
  • जिसकी शुरुआत नहीं हुई हो, उसे ऐसा प्रतीत हो सकता है कि एक फूल अचानक आ गया है। बीज से उसकी यात्रा की कथा अज्ञात बनी हुई है। मेरी कविता का भी यही सच है। ऐसा मेरा अनुभव है।
  • अंतिम परिणाम मात्र एक घटना है। यह स्वयं के भीतर का निर्माता है जो निरंतरता और दृढ़ता से भविष्य के आगमन को तैयार कर रहा है, बिना अंत को जाने; किंतु व्यापकता के लिए एक शाश्वत अर्थ लिए। बाँसुरी-वादक और उसकी बाँसुरी की तरह। वह धुन पैदा तो करता है, लेकिन संगीत एक चिरस्थायी संगीतकार की अभिरक्षा में है।
  • स्वयं को जानना सरल नहीं है। कठिन है जीवन के अनगिनत अनुभवों को एक संपूर्णता में एकीकृत करना। यदि ईश्वर ने मुझे लंबी आयु न दी होती, यदि उसने मुझे सत्तर वर्ष की आयु तक पहुँचने की अनुमति न दी होती तो बहुत दुर्लभता से मुझे मेरी आत्म-छवि दिखती। मैंने अपने जीवन के होने का अर्थ अलग-अलग समयों में विभिन्न कार्यकलापों और अनुभवों से स्थापित किया है। अपने बारे में एकमात्र निष्कर्ष जो मैं निकाल पाया हूँ वह यह है—मैं एक कवि हूँ, और कुछ भी नहीं। कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि मैंने अपने जीवन के साथ और क्या किया।
  • बारिश होती है और पत्तियाँ काँपती हैं
  • एक आँसू या एक मुस्कान की तरह, कविता उसकी छवि है जो भीतर घट रहा है।
  • किसी भी वस्तु का सही तरीक़े से उपयोग करना सीखने का एकमात्र तरीक़ा उसके दुरुपयोग से है।
  • स्मृतियाँ एक अदृष्ट कलाकार की मूल कृतियाँ हैं।
  • कविता सुनने के बाद जब कोई यह कहता है कि उसे वह समझ नहीं आई तो मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूँ। यदि एक फूल को सूँघकर कोई मनुष्य यह कहे कि उसे वह समझ नहीं आया, तो मेरा यही उत्तर होगा—यहाँ समझने को कुछ भी नहीं है। वह सिर्फ़ एक सुगंध है। फिर भी यदि वह कहे, “मुझे मालूम है, लेकिन इसका अर्थ क्या है?’’ तब किसी एक को संवाद का विषय बदलना होगा या फिर उसके अर्थ अव्यक्त करते हुए मैं कहूँगा, ”सुगंध सार्वभौमिक आनंद का आकार है जो कि एक फूल में उपस्थित है।

Quote of Rabindranath Tagore



  • Har shishu is sandesh ke saath janmta hai ki Ishwar abhi tak manushyon ke kaaran sharminda nahin hai.
  • Mrityu ka arth raushni ko bujhaana nahin; sirf deepak ko door rakhna hai kyunki savera ho chuka hai.
  • Prem ka uphaar diya nahin ja sakta, wah pratiksha karta hai ki use svikaar kiya jaaye.
  • Hum duniya ko galat aankhte hain aur kehte hain ki usne humein chhalla hai.
  • Sangeet do aatmaaon ke beech phaili anantata ko bharta hai.
  • Tum jo ho tum use nahin dekhte, tum use dekhte ho jo tumhari parchhaayi hai.
  • Jaise andhere mein ghira ek tarun paudha prakash mein aane ko apne ungliyon se uchakhta hai. Usi tarah jab mrityu ekaatmak roop se aatma par nakar ka andhera daalti hai to yeh aatma raushni mein uthne ki koshish karti hai. Kis dukh ki tulna is avastha se ki ja sakti hai, jisme andhera andhere se baahar nikalne ka rasta rokti hai.
  • Dharti ke aansu hi uski muskaanon ko khilaate hain.
  • Mitti swayam apmaan paati hai aur badle mein apne pushp arpit karti hai.
  • Atyachaari svatantrata ka nasht karne aur phir bhi apne liye svatantrata rakhne ke liye svatantrata ka daawa karta hai.
  • Tereh-chaudah varsh ke anath bachon ka chehra aur man ka bhaav lagbhag bina maalik ke raah ke kutte jaise ho jaata hai.
  • Dukh se hone wala milan tootne wala nahin hai. Ismein na bhay hai aur na sanshay. Aansuon se jo hansi footti hai wah rehti hai, rehti aur chir din rehti hai.
  • Apna jab paraya ho jaata hai tab usse bilkul naata tod dene ke atirikt koi gati nahin rehti.
  • Europe ka anukaran karne se kaam nahin chalega, kintu Europe se humein shiksha leni padegi. Shiksha lena aur anukaran karna ek hi baat nahin hai. Vastu-tah achhi tarah shiksha lene se hi anukaran karne ke rog se chutkaara milta hai.
  • Jab log daridra ho jaate hain, tab baahar ki or gaurav ki khoj mein bhatakate hain. Tab ve keval baatein kehkar gaurav karna chahte hain, tab ve pustakon se shlok nikaal kar gaurav ka maal-masala bhagn stupa se sanchay karte rehte hain.
  • Ahankaar karne ke liye satya ka upyog, satya ka apmaan hai.
  • Mera maana hai ki pyaar aur samman karne ki kshamata, manushya ko diya gaya Ishwar ka sabse bada uphaar hai.
  • Hosh mein ya anjaane mein maine aise kai kaam kiye honge jo asatya the. Lekin maine apni kavita mein kabhi bhi kuch bhi asatya nahin kaha. Yeh wah abhayaranya hai, jahan mere jeevan ke sabse gehre satya sharan paate hain.
  • Yadi smritiyon mein bani chhaviiyon ko hum shabdon ka roop de sakein to ve sahitya mein ek sthal paane yogya hain.
  • Jiski shuruat nahin hui ho, use aisa prateet ho sakta hai ki ek phool achanak aa gaya hai. Beej se uski yatra ki katha ajnaat rahi hui hai. Meri kavita ka bhi yahi sach hai. Aisa mera anubhav hai.
  • Antim parinaam maatr ek ghatna hai. Yeh swayam ke bhitar ka nirmaata hai jo nirantarta aur dridhta se bhavishya ke aagman ko tayar kar raha hai, bina ant ko jaane; kintu vyapakta ke liye ek shaashvat arth liye. Baansuri-vaadak aur uski baansuri ki tarah. Wah dhun paida to karta hai, lekin sangeet ek chirsthayi sangeetkar ki abhiraksha mein hai.
  • Swayam ko jaana saral nahin hai. Kathin hai jeevan ke anginat anubhavon ko ek sampoornata mein ekikrit karna. Yadi Ishwar ne mujhe lambi aayu na dee hoti, yadi usne mujhe sattar varsh ki aayu tak pahuchne ki anumati na dee hoti to bahut durlabhata se mujhe meri aatma-chhavi dikhati. Maine apne jeevan ke hone ka arth alag-alag samayon mein vibhinn kaaryakalapon aur anubhavon se sthapit kiya hai. Apne baare mein ekmatra nishkarsh jo main nikaal paaya hoon wah yeh hai—main ek kavii hoon, aur kuch bhi nahin. Koi fark nahin padta ki maine apne jeevan ke saath aur kya kiya.
  • Barish hoti hai aur patiyan kaanpati hain
  • Ek aansu ya ek muskaan ki tarah, kavita uski chhavi hai jo bhitar ghaṭ raha hai.
  • Kisi bhi vastu ka sahi tareeke se upyog karna seekhne ka ekmatra tareeka uske durupyog se hai.
  • Smritiyan ek adrishya kalakar ki mool kritiyan hain.
  • Kavita sunne ke baad jab koi yeh kehata hai ki use wah samajh nahi aayi to main aashcharyachakit ho jaata hoon. Yadi ek phool ko soonghkar koi manushya yeh kahe ki use wah samajh nahi aayi, to mera yeh uttar hoga—yahaan samajhne ko kuch bhi nahi hai. Wah sirf ek sugandh hai. Phir bhi yadi wah kahe, “Mujhe maaloom hai, lekin iska arth kya hai?’’ tab kisi ek ko samaad ka vishay badalna hoga ya phir uske arth avyakt karte hue main kahunga, "Sugandh saarvabhaumik aanand ka aakaar hai jo ki ek phool mein upasthit hai."

Quote of Ranier Maria Rilke रेनर मारिया रिल्के के कोट्स उद्धरण

   रेनर मारिया रिल्के के कोट्स उद्धरण 

  • एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य के प्रति प्रेम महसूस करना, शायद यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, जो मनुष्यों को दी गई है। यही अंतिम संकट है। यह वह कार्य है जिसके लिए बाकी सभी कार्य मात्र एक तैयारी हैं।
  • मैं इसे दो संबंधों के बीच की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी मानता हूँ। प्रत्येक एक-दूसरे के एकांत का प्रहरी हो।
  • अपने भीतर सब कुछ घटित होने दो। सुंदरता और भय। कोई भी संवेदना अंतिम नहीं है।
  • देखना और काम करना-यहाँ कितना अलग है। आप चारों तरफ़ नजरें दौड़ाइए और बाद में उस पर सोचिए, यहाँ सब कुछ तक़रीबन एक ही जैसा है।
  • मुझे लगता है शरद के सिवा ऐसा कोई समय नहीं जब हमारी साँस में मिट्टी की बस एक गन्ध महसूस होती है-पकी हुई मिट्टी की। यह गन्ध समुद्र की गन्ध से कमतर नहीं है। समुद्र की लहरें जब दूर रहती हैं, तब उसकी गन्ध में एक कड़वापन रहता है, लेकिन जब वह एक स्वर के साथ पृथ्वी तट को छूती है तो उसमें मीठापन आ जाता है। यह अपने भीतर एक गहराई को समेटे होती है|
  • आख़िरकार ख़तरे उठाने और अनुभव के उस छोर तक पहुँचने से ही कलाकृतियों का निर्माण सम्भव हो पाता है, जिससे आगे कोई और नहीं जा सकता। इस यात्रा में हम ज्यों-ज्यों आगे बढ़ते जाते हैं हमारा अनुभव निजी, वैयक्तिक और विलक्षण होता जाता है और इससे जो चीज़ सामने आती है वह इसी विलक्षणता की लगभग हूबहू अभिव्यक्ति होती है।
  • कला में आप 'बहुत अच्छा' के भीतर ही रहते हैं। और जब तक आप इसके भीतर रहते हैं यह बढ़ता ही रहता है और आपको पार कर आगे निकल जाता है। मुझे लगता है कि सर्वोच्च अन्तर्दृष्टि और सूझ उसे ही हासिल होती है जो अपने काम के भीतर रहता है और वहाँ टिका रहता है, लेकिन जो उनसे दूरी बनाये रखता है वह उन पर अपनी पकड़ नहीं रख पाता।
  • कुछ चीजें स्वाभाविक रूप से इतनी आकर्षक होती हैं कि उनके आगे कुछ और नहीं टिकता। ऐसा माना जाता है कि अपने काम के स्वरूप को लेकर हमारा स्पष्ट नज़रिया होना चाहिए, उस पर मज़बूत पकड़ हो, और सैकड़ों ब्योरे तैयार करके उसे समझना चाहिए। मैं महसूस करता हूँ और मुझे पक्का विश्वास है कि वैन गॉग को भी किसी मोड़ पर ऐसा अहसास जरूर हुआ होगा कि अभी तक कुछ नहीं हुआ है, सब कुछ मुझे ही करना है।
  • उस कारण को ढूँढ़ो जो तुम्हारे भीतर लिखने की इच्छा पैदा करता है, झाँक कर देखो क्या उस कारण की जड़ें तुम्हारे हृदय की गहराइयों तक फैली हैं? और फिर अपने आप से स्वीकार करो कि यदि तुम्हें लिखने से रोका गया तो तुम जी नहीं पाओगे।
  • किअर्केगार्ड के अनुसार सभी चीजों में पक्षियों की तरह पर्याप्त धैर्य और उड़ान की इच्छा रखता हूँ। स्वेच्छा से आँख मूँद कर पूरे धैर्य के साथ, प्रतिरोध के बीच चमकने का मक़सद लिये किये गये दैनन्दिन के कार्य दरअसल ऐसे विधान हैं, जो हमें नियन्त्रित करने की ईश्वर की आकांक्षा में बाधक नहीं हैं। रात दर रात हम जीवन के अध्यायों को बिना व्यवधान के ढक सकते हैं, बिना उनसे कोई विचार लिये जो ईश्वर की शरण में होते हैं।
  • निश्चय ही, हमारे पास एक उच्चतम स्तर पाने के लिए अपना सब कुछ झोंक देने और दाँव पर लगा देने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है। लेकिन जब तक वह चीज़ कलाकृति में आ न जाए, तब तक हम उसके बारे में मौन रखने के लिए बाध्य हैं।
  • प्यार में बस इतनी कोशिश करनी है– एक-दूसरे को मुक्त करो। कि साथ आसानी से संभव होता है। हमें इसे सीखने की ज़रूरत नहीं।
  • संवाद में दो तरह की स्वतन्त्रता सम्भव है। मेरे ख़्याल से यही दो सर्वोत्तम रूप हैं। एक तो यह कि किसी महत्त्वपूर्ण वस्तु से सीधे-सीधे साक्षात्कार करें। दूसरा रास्ता वह है जो रोज़मर्रा के जीवन में होता है। जैसे हम एक-दूसरे से मिलते हुए, एक-दूसरे के काम के बारे में बात करते हुए या मदद करते हुए (विनम्र शब्दों में) या प्रशंसा करते हुए आपस में संवाद करते हैं। पर किसी भी मामले में परिणाम का सामने आना ज़रूरी है। अगर कोई अपने सफलता के उपकरणों के बारे में बात नहीं करता तो इसका अर्थ यह नहीं कि हमारे आपसी विश्वास में कोई कमी है या उसकी बताने की इच्छा नहीं है या वह इस प्रसंग में पड़ना ही नहीं चाहता
  • आँखों का काम अब पूरा हुआ। अब जाओ और हृदय का काम करो, उन छवियों पर जो तुम्हारे भीतर हैं।
  • जीवन को घटित होने दो। मेरा विश्वास करो, वह सदैव सही दिशा में चल रहा होता है।
  • शायद हमारे जीवन के सभी ड्रैगन, राजकुमारियाँ हैं जो इंतज़ार कर रही हैं कि सिर्फ़ एक बार हम सुंदरता और साहस से अपने क़दम आगे बढ़ाएँ। शायद वह सब कुछ जो हमें भीतर ही भीतर डराता है अपने गहनतम सार में कुछ असहाय-सा है जो हमारा स्नेह चाहता है।
  • जीवन का उद्देश्य बड़ी से बड़ी चीज़ों से पराजित होना है।
  • मैं उनके साथ होना चाहता हूँ जो रहस्यमयी चीज़ों के बारे में जानते हैं या फिर बिल्कुल अकेला।
  • किसी मनुष्य का परिचय उससे हुआ तुम्हारा आख़िरी संवाद नहीं, बल्कि वह है जो वह तुम्हारे साथ समूचे रिश्ते में रहा।
  • एक जादू है, जो हर बार उन्हें महसूस होता है जो वास्तव में प्रेम करते हैं। जितना आधिक वे देते हैं उससे कहीं आधिक वे अर्जित करते हैं।
  • अपने अहँकार को भेद्य बनाओ। इच्छा, बहुत महत्त्व की वस्तु नहीं, शिकायतें किसी काम की नहीं, शोहरत कुछ भी नहीं है। निर्मलता, धैर्य, ग्रहणशीलता और एकाँत ही सब कुछ है।
  • अपने एकाँत से एक अपनापन स्थापित करो, और उससे प्रेम करो। सहना सीखो उस पीड़ा को जो उस एकाँत से उपजती है, उसके साथ गुनगुनाओ। क्योंकी जो तुम्हारे समीप हैं, वे तुमसे बहुत दूर हैं।
  • यदि हम स्वयं को पृथ्वी की प्रज्ञा को समर्पित कर दें, तब हम एक वृक्ष की तरह खड़े हो सकते हैं, अपनी जड़ों से मज़बूत।
  • सभी चीज़ें बहना चाहती हैं।
  • भविष्य हमारे अंतस में प्रवेश करता है, अपने आप को हमारे भीतर बदलने के लिए, अपने होने के बहुत पहले।
  • जो कुछ भी कठोर है, भयकारी है, उसे हमारे स्नेह की आवश्यकता है।
  • कितना सुंदर है उन लोगों के बीच होना जो पढ़ रहे हैं।
  • क्रोध में यदि तुम क्षण भर के लिए भी धैर्य रख सको तो तुम एक युग भर के दुःख से बच जाओगे।


Quote of Ranier Maria Rilke


  • Ek manushya ka doosre manushya ke prati prem mehsoos karna, shayad yeh sabse badi zimmedaari hai, jo manushyon ko dee gayi hai. Yeh aakhiri sankat hai. Yeh wah kaarya hai jiske liye baaki sabhi kaarya maatr ek tayyari hain.
  • Main ise do sambandhon ke beech ki sabse badi zimmedaari maanta hoon. Pratyek ek-doosre ke ekaant ka prahari ho.
  • Apne bhitar sab kuch ghaṭit hone do. Sundarta aur bhay. Koi bhi sanvedna antim nahin hai.
  • Dekhna aur kaam karna—yahan kitna alag hai. Aap chaaron taraf nazar daudaaiye aur baad mein us par sochiye, yahan sab kuch takreeban ek hi jaisa hai.
  • Mujhe lagta hai sharat ke siva aisa koi samay nahin jab hamari saans mein mitti ki bas ek gandh mehsoos hoti hai—pakki hui mitti ki. Yeh gandh samudra ki gandh se kamtar nahin hai. Samudra ki lehre jab door rehti hain, tab uski gandh mein ek kadwapan rehta hai, lekin jab vah ek swar ke saath prithvi tat ko chhuti hai to usmein meetapan aa jaata hai. Yeh apne bhitar ek gehraayi ko sametee hoti hai.
  • Akhirkaar khatre uthana aur anubhav ke us chhor tak pahuchna se hi kalaakritiyon ka nirman sambhav ho paata hai, jisse aage koi aur nahin ja sakta. Is yatra mein hum jyon-jyon aage badhte jaate hain hamara anubhav vyaktigat, vyaktik aur vilakshan hota jaata hai aur isse jo cheez saamne aati hai vah is vilakshanata ki lagbhag hoobhoo abhivyakti hoti hai.
  • Kala mein aap 'bahut accha' ke bhitar hi rehte hain. Aur jab tak aap iske bhitar rehte hain yeh badhta hi rehta hai aur aapko paar kar aage nikal jaata hai. Mujhe lagta hai ki sarvottam antardrishti aur soojh use hi haasil hoti hai jo apne kaam ke bhitar rehta hai aur vahaan tika rehta hai, lekin jo unse doori banaye rakhta hai vah un par apni pakad nahin rakh paata.
  • Kuch cheezein swabhaavik roop se itni aakarshak hoti hain ki unke aage kuch aur nahin tikta. Aisa maana jaata hai ki apne kaam ke swaroop ko lekar hamara spasht nazariya hona chahiye, us par majboot pakad ho, aur saikdon byore tayar karke use samajhna chahiye. Main mehsoos karta hoon aur mujhe pakka vishwas hai ki Van Gogh ko bhi kisi mod par aisa ahsaas zaroor hua hoga ki ab tak kuch nahin hua hai, sab kuch mujhe hi karna hai.
  • Us kaaran ko dhoondho jo tumhare bhitar likhne ki ichchha paida karta hai, jhaank kar dekho kya us kaaran ki jadhein tumhare hriday ki gehraiyon tak failee hain? Aur phir apne aap se svikaar karo ki yadi tumhe likhne se roka gaya to tum jee nahin paoge.
  • Kierkegaard ke anusar sabhi cheezon mein pakshiyon ki tarah paryapt dhairya aur udan ki ichchha rakhta hoon. Svechchha se aankh moond kar poore dhairya ke saath, pratirodh ke beech chamakne ka maqsad liye kiye gaye dainandin ke kaarya darasal aise vidhan hain, jo humein niyantrit karne ki Ishwar ki aakansha mein baadhak nahin hain. Raat dar raat hum jeevan ke adhyayon ko bina vyavadhan ke dhak sakte hain, bina unse koi vichar liye jo Ishwar ki sharan mein hote hain.
  • Nishchay hi, hamare paas ek uchchattam star paane ke liye apna sab kuch jhonke dene aur daav par laga dene ke siva aur koi vikalp nahin hai. Lekin jab tak wah cheez kalaakriti mein aa na jaaye, tab tak hum uske baare mein maun rehne ke liye baadhy hain.
  • Prem mein bas itni koshish karni hai—ek-doosre ko mukt karo. Ki saath aasanī se sambhav hota hai. Humein ise seekhne ki zaroorat nahin.
  • Samaad mein do tarah ki svatantrata sambhav hai. Mere khyaal se yeh do sarvottam roop hain. Ek to yeh ki kisi mahatvapoorn vastu se seedha-seedha saakshaatkaar karein. Doosra rasta wah hai jo rozmarra ke jeevan mein hota hai. Jaise hum ek-doosre se milte hue, ek-doosre ke kaam ke baare mein baat karte hue ya madad karte hue (vinamra shabdon mein) ya prashansa karte hue aapas mein samaad karte hain. Par kisi bhi maamle mein parinaam ka saamna aana zaroori hai. Agar koi apne safalta ke upkaranon ke baare mein baat nahin karta to iska arth yeh nahin ki hamare aapsi vishwas mein koi kami hai ya usse bataane ki ichchha nahin hai ya vah is prasang mein padna hi nahin chahta.
  • Aankhon ka kaam ab poora hua. Ab jao aur hriday ka kaam karo, un chhaviiyon par jo tumhare bhitar hain.
  • Jeevan ko ghaṭit hone do. Mera vishwas karo, vah sada sahi disha mein chal raha hota hai.
  • Shayad hamare jeevan ke sabhi dragon, rajkumariyan hain jo intezaar kar rahi hain ki sirf ek baar hum sundarta aur sahas se apne kadam aage badhaayein. Shayad vah sab kuch jo humein bhitar hi bhitar darata hai apne gehantam saar mein kuch asahayi-sa hai jo hamara sneha chahta hai.
  • Jeevan ka uddeshya badi se badi cheezon se parajeet hona hai.
  • Main unke saath hona chahta hoon jo rahasyamayi cheezon ke baare mein jaante hain ya phir bilkul akela.
  • Kisi manushya ka parichay usse hua tumhara aakhiri samaad nahin, balki vah hai jo vah tumhare saath samoohe rishte mein raha.
  • Ek jadoo hai, jo har baar unhe mehsoos hota hai jo vastav mein prem karte hain. Jitna adhik ve dete hain usse kahin adhik ve arjit karte hain.
  • Apne ahankaar ko bhedya banao. Ichchha, bahut mahatv ki vastu nahin, shikayatein kisi kaam ki nahin, shohrat kuch bhi nahin hai. Nirmalta, dhairya, grahansheelta aur ekaant hi sab kuch hai.
  • Apne ekaant se ek apnapan sthapit karo, aur usse prem karo. Sahna seekho us peeda ko jo us ekaant se upajti hai, uske saath gungunao. Kyunki jo tumhare sameep hain, ve tumse bahut door hain.
  • Yadi hum swayam ko prithvi ki prajna ko samarpit kar den, tab hum ek vriksh ki tarah khade ho sakte hain, apni jaden se majboot.
  • Sabhi cheezein behna chahti hain.
  • Bhavishya hamare antas mein pravesh karta hai, apne aap ko hamare bhitar badalne ke liye, apne hone ke bahut pehle.
  • Jo kuch bhi kathor hai, bhaykari hai, use hamare sneha ki avashyakta hai.
  • Kitna sundar hai un logon ke beech hona jo padh rahe hain.
  • Krodh mein yadi tum kshan bhar ke liye bhi dhairya rakh sakoge to tum ek yug bhar ke dukh se bach jaoge.

Quote of Raghuvir Sahay रघुवीर सहाय के कोट्स उद्धरण

   रघुवीर सहाय के कोट्स उद्धरण 

  • हम तो सारा का सारा लेंगे जीवन, ‘कम से कम’ वाली बात न हमसे कहिए।
  • एकमात्र साक्षी जो होगा वह जल्दी ही मार दिया जाएगा।
  • दे दिया जाता हूँ।
  • सुकवि की मुश्किल को कौन समझे, सुकवि की मुश्किल। सुकवि की मुश्किल। किसी ने उनसे नहीं कहा था कि आइए आप काव्य रचिए।
  • अपनी एक मूर्ति बनाता हूँ और ढहाता हूँ और आप कहते है कि कविता की है।
  • इस सभ्यता में पैदल आदमियों के संगठित समूह की कल्पना नहीं, भीड़ की कल्पना है।
  • हत्या की संस्कृति में प्रेम नहीं होता है।
  • देखो वृक्ष को देखो वह कुछ कर रहा है।
  • किताबी होगा कवि जो कहेगा कि हाय पत्ता झर रहा है।
  • एक रंग होता है नीला और एक वह जो तेरी देह पर नीला होता है।
  • बड़े राष्ट्र की पहचान यही है कि अपने समाजों में साथ-साथ रहने-पहनने का चाव और स्वीकारने-अस्वीकारने का माद्दा जगाता है।
  • मुझे पाने दो पहले ऐसी बोली जिसके दो अर्थ न हों।
  • मेरा डर मेरा सच एक आश्चर्य है।
  • नाटक मनुष्य के जन्म के साथ उत्पन्न हुआ है।
  • हर रचना अपने व्यक्तित्व को बिखरने से बचाने का प्रयत्न है।
  • बच्चे की ज़िंदगी एक लंबी ज़िंदगी है। उसमें एक किताब आकर चली नहीं जानी चाहिए।
  • इस सामाजिक व्यवस्था में ही नहीं, एक जीवंत और उल्लसित भावी व्यवस्था में भी ज्ञान का माध्यम सदा कष्ट ही रहेगा।
  • मन में पानी के अनेक संस्मरण हैं।
  • अगर चेहरे गढ़ने हों तो अत्याचारी के चेहरे खोजो अत्याचार के नहीं।
  • अगर कवि की कोई यात्रा हो सकती है तो वह अवश्य ही किसी ऐसी जगह जाने की होगी जिसको वह जानता नहीं।
  • संगठित राजनीति और रचना में तनाव का रिश्ता होना चाहिए और सत्ता और रचना में भी तनाव का रिश्ता होना चाहिए।
  • पानी का स्वरूप ही शीतल है।
  • किसी एक व्यक्ति से उसके एकांत में कोई ईमानदार बात सुनने की आशा भी करो तो अकेला नहीं मिलता है।
  • लोग भूल जाते हैं दहशत जो लिख गया कोई किताब में।
  • फूल को शक्ति के संसार में धकेलकर प्रवेश करने वाली संस्कृति का एक चिह्न गुलाब का फूल है। इस धक्के में जिस फूल को चोट आई है वह गेंदा है।
  • सेना किसी राष्ट्र के आंतरिक शौर्य का कुल जमा हासिल होती है, उस शौर्य से अपने राष्ट्र को ‘सबक़’ नहीं सिखाया जाता।
  • नया तरीक़ा यह है कि राजनीति विकल्प नहीं खोजती है, बदल खोजती है।
  • इस लज्जित और पराजित युग में कहीं से ले आओ वह दिमाग़ जो ख़ुशामद आदतन नहीं करता।
  • हत्यारों के क्या लेखक साझीदार हुए। जो कविता हम सबको लाचार बनाती है?
  • यात्रा-साहित्य खोज और विश्लेषण से जुड़ा है। यह लेखक के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपनी यात्राओं में किन चीज़ों को महत्त्व देता है।
  • जब से भारतीय राजनीति में प्रतिद्वंद्विता का नया तरीक़ा शुरू हुआ है, राजनीति की शक्ल ही बदल गई है।
  • हँसो पर चुटकुलों से बचो, उनमें शब्द हैं।
  • हमारी हिंदी एक दुहाजू की नई बीवी है—बहुत बोलने वाली बहुत खाने वाली बहुत सोने वाली।
  • राज्य और व्यक्ति के संबंध को अधिकाधिक समझना आधुनिक संवेदना की शर्त है।
  • राजनीति केवल कार्यकुशलता नहीं है।
  • यात्राएँ अब भी हो सकती हैं इसी व्यर्थ जीवन में।
  • लोग भूल गए हैं एक तरह के डर को जिसका कुछ उपाय था। एक और तरह का डर अब वे जानते हैं जिसका कारण भी नहीं पता।
  • आज़ादी दो गुटों में से किसी एक की ग़ुलामी से मिलती है।
  • कविता बहुत कुछ एक अनुशासन है।
  • गद्य लिखना भाषा को सार्वजनिक बनाते जाना है।
  • कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध इनमें क्या भेद है, यह आज अप्रासंगिक है।
  • कहानी लिखना केवल कहानी ही लिखना नहीं है, गद्य लिखना भी है।
  • कविता के संसार में कोई बड़ा परिवर्तन समाज के संसार में उतने ही बड़े प्रयत्न के बिना संभव नहीं है।
  • गद्य को तोड़ने और बनाने का अपना एक अलग मज़ा है।
  • किसी भी आदमी को कविता की जाँच के लिए कविता में दी गई शर्तों के अलावा किन्ही शर्तों की इजाज़त नहीं दी जा सकती।
  • सावधान, अपनी हत्या का उसे एकमात्र साक्षी मत बनने दो।
  • साहित्य की विधाओं के अलग-अलग ख़ेमे बनाकर रहना लेखक को और भी असहाय करेगा।
  • कविता एक बनाई हुई चीज़ है, इस बात को बिल्कुल खुले दिल से और सारा गँवारपन छोड़ करके मानना चाहिए।
  • कविता... जीने का उद्देश्य बता नहीं देती। वह स्वयं उद्देश्य बन जाती है।
  • पीले और बसंती के बीच फ़र्क़ न कर पाना एक तरह की आलोचना है, जो पीला रंग बसंती कहकर बेचने वाले पंसारियों ने हमारे ऊपर थोप दी है।
  • चेहरा कितनी विकट चीज़ है जैसे-जैसे उम्र गुज़रती है वह या तो एक दोस्त होता जाता है या तो दुश्मन।

Quote of Raghuvir Sahay

  • Hum to saara ka saara lenge jeevan, 'kam se kam' wali baat na humse kahiye.
  • Ekmatra saakshi jo hoga vah jaldi hi maar diya jaayega.
  • De diya jaata hoon.
  • Sukavi ki mushkil ko kaun samjhe, sukavi ki mushkil. Sukavi ki mushkil. Kisi ne unse nahin kaha tha ki aaiye aap kaavya rachiye.
  • Apni ek moorti banaata hoon aur dhaata hoon aur aap kahte hain ki kavita ki hai.
  • Is sabhyata mein paidal aadmiyon ke sangathit samuh ki kalpana nahin, bheed ki kalpana hai.
  • Hatya ki sanskriti mein prem nahin hota hai.
  • Dekho vriksh ko dekho, vah kuch kar raha hai.
  • Kitaabi hoga kavi jo kahega ki haay patta jhar raha hai.
  • Ek rang hota hai neela aur ek vah jo teri deh par neela hota hai.
  • Bade rashtr ki pehchaan yehi hai ki apne samajon mein saath-saath rehne-pehene ka chaav aur svaagrahan-asvagrahan ka maadda jagata hai.
  • Mujhe paane do pehle aisi boli jiske do arth na hon.
  • Mera dar mera sach ek aashcharya hai.
  • Natak manushya ke janm ke saath utpann hua hai.
  • Har rachna apne vyaktitv ko bikhraane se bachane ka prayaas hai.
  • Bachche ki zindagi ek lambi zindagi hai. Usmein ek kitaab aakar chali nahin jaani chahiye.
  • Is samajik vyavastha mein hi nahin, ek jeevant aur ullasit bhaavi vyavastha mein bhi gyaan ka maadhyam sada kashth hi rahega.
  • Man mein paani ke anek sansmaran hain.
  • Agar chehre gadhne hon to atyachaari ke chehre khojo atyachaar ke nahin.
  • Agar kavi ki koi yatra ho sakti hai to vah avashya hi kisi aisi jagah jaane ki hogi jise vah jaanta nahin.
  • Sangathit rajniti aur rachna mein tanav ka rishta hona chahiye aur satta aur rachna mein bhi tanav ka rishta hona chahiye.
  • Paani ka swaroop hi sheetal hai.
  • Kisi ek vyakti se uske ekaant mein koi imaandar baat sunne ki aasha bhi karo to akela nahin milta hai.
  • Log bhool jaate hain dahshat jo likh gaya koi kitaab mein.
  • Phool ko shakti ke sansaar mein dhakelkar pravesh karne wali sanskriti ka ek chihn gulaab ka phool hai. Is dhakke mein jis phool ko chot aayi hai vah genda hai.
  • Sena kisi rashtr ke aantarik shaurya ka kul jama haasil hoti hai, us shaurya se apne rashtr ko 'sabka' nahin sikhaya jaata.
  • Naya tareeka yeh hai ki rajniti vikalp nahin khojti hai, badal khojti hai.
  • Is lajjit aur parajeet yug mein kahin se le aao vah dimaagh jo khushamadh aadatan nahin karta.
  • Hatyaaron ke kya lekhak saajidaar hue. Jo kavita hum sabko lachaari banaati hai?
  • Yatra-sahitya khoj aur vishleshan se juda hai. Yeh lekhak ke upar nirbhar karta hai ki vah apni yatraon mein kin cheezon ko mahatva deta hai.
  • Jab se Bhartiya rajniti mein pratidhvandita ka naya tareeka shuru hua hai, rajniti ki shakal hi badal gayi hai.
  • Hanso par chutkulo se bachho, unmein shabdon hain.
  • Hamari Hindi ek duhaaju ki nai biwi hai—bahut bolne wali bahut khane wali bahut sone wali.
  • Rajya aur vyakti ke sambandh ko adhik-adhik samajhna aadhunik sanvedna ki shart hai.
  • Rajniti keval kaaryakushalta nahin hai.
  • Yatraayein ab bhi ho sakti hain ishi vyarth jeevan mein.
  • Log bhool gaye hain ek tarah ke dar ko jiska kuch upaay tha. Ek aur tarah ka dar ab ve jaante hain jiska kaaran bhi nahin pata.
  • Azadi do guto mein se kisi ek ki gulaami se milti hai.
  • Kavita bahut kuch ek anusasan hai.
  • Gadya likhna bhasha ko saarthik banaate jaana hai.
  • Kavita, kahani, upanyas, natak, nibandh inmein kya bhed hai, yeh aaj aprasangik hai.
  • Kahani likhna keval kahani hi likhna nahin hai, gadya likhna bhi hai.
  • Kavita ke sansaar mein koi bada parivartan samaj ke sansaar mein utne hi bade prayaas ke bina sambhav nahin hai.
  • Gadya ko todne aur banane ka apna ek alag maza hai.
  • Kisi bhi aadmi ko kavita ki jaanch ke liye kavita mein di gayi sharton ke alawa kinhi sharton ki ijaazat nahin di ja sakti.
  • Saavdhaan, apni hatya ka use ekmatra saakshi mat banne do.
  • Sahitya ki vidhayon ke alag-alag kheme bana kar rehna lekhak ko aur bhi asahayi karega.
  • Kavita ek banayi hui cheez hai, is baat ko bilkul khule dil se aur saara ganwarpan chhod kar maan na chahiye.
  • Kavita... jeene ka uddeshya bata nahin deti. Vah swayam uddeshya ban jaati hai.
  • Peele aur basanti ke beech fark na kar paana ek tarah ki aalochana hai, jo peela rang basanti kehkar bechne wale pansariyon ne humare upar thop di hai.
  • Chehra kitni vikat cheez hai jaise-jaise umra guzarti hai vah ya to ek dost hota jaata hai ya to dushman.


Quote of Yun Fusse यून फ़ुस्से के कोट्स उद्धरण

यून फ़ुस्से के कोट्स उद्धरण 

 
  • हम मात्र एक, ‘भटकन’ हैं, अपनी आत्मा के विशाल दृश्यों में कोई अर्थ ढूँढ़ते हुए।
  • हमारे शब्दों के बीच जो जगहें हैं, उनमें छिप कर रहता है सत्य और झूठ प्रकट होता है।
  • प्यार, आशा और निराशा के बीच एक काँपता हुआ पुल है।
  • दुःख, साथी है सुख का। जीवन की अलग-अलग ऋतुओं में वे साथ नृत्य करते हैं।
  • हमारे अस्तित्व का आधार हमारी वह इच्छा है जिसे हम संबंधों में ढूँढते हैं।
  • जिन शब्दों को हमने कहा नहीं, उनमें ही सबसे गूढ़ अर्थ छुपे हैं।
  • भाषा हमारे विचारों को परिभाषित करती है, लेकिन मौन हमारी आत्मा को पोषण देता है।
  • हम जीवित तो हैं, लेकिन हम जी नहीं रहे, हम और आप। लेकिन हम उस अद्वितीय, अनंत क्षण की आशा ज़रूर रखते हैं।
  • हमारे भीतर जो अन्धकार है, वही अन्धकार रात के आकाश में भी है। दोनों के अपने-अपने रहस्य हैं। प्रकट होने की प्रतीक्षा में।
  • दूसरों को सचमुच समझने के लिए, हमें पहले ख़ुद को समझना होगा।
  • ‘चुप्पी’ की ताकत, हमारे होने की गहराई का पता लगाने में होती है, जहाँ शब्द नहीं पहुँच पाते।
  • यदि हम वे कहानियाँ नहीं हैं, जो हम ख़ुद को सुनाते हैं, तो फिर हम कौन हैं?
  • हर मुलाक़ात हमारे अस्तित्व को एक नया आकर देती है। लोगों से मिलने के बाद हम सदैव के लिए परिवर्तित हो जाते हैं।
  • समय एक विह्वल नदी है, जो हमें अस्तित्व की धाराओं के बीच से ले जाती है।
  • हमारे घाव हमारी सहनशीलता के स्मरण हैं। जो युद्ध हमने लड़े और जीते, वे उनकी कथाएँ कहते हैं।
  • भीतर जो शून्य है, उसका आलिंगन हो। यही वह है जो अनंत संभावनाओं को जन्म देता है।
  • जिन जवाबों की हमें तलाश थी, उन्हें हम अक्सर अपनी चुप्पियों में पाते हैं।
  • दुनिया एक मुश्किल जगह है, लेकिन सरलता इसमें है कि हम इस दुनिया को देखते कैसे हैं।
  • हमारा अस्तित्व, अनंत विशालता में एक नाज़ुक प्रतिध्वनी है।
  • किसी भी चीज़ के, ‘मायने’ का प्रश्न, हर मानव प्रयास के पीछे की शक्ति है।

  Quote of Yun Fusse 


  • Hum maatr ek, 'bhatkan' hain, apni aatma ke vishal drishyom mein koi arth dhoondte hue.
  • Hamare shabdon ke beech jo jagahen hain, unmein chhup kar rehta hai satya aur jhooth prakat hota hai.
  • Pyar, asha aur niraasha ke beech ek kaampata hua pull hai.
  • Dukh, saathi hai sukh ka. Jeevan ki alag-alag rituon mein ve saath nritya karte hain.
  • Hamare astitva ka aadhaar hamari vah ichchha hai jise ham sambandhon mein dhoondte hain.
  • Jin shabdon ko hamne kaha nahin, unmein hi sabse gudh arth chhupay hain.
  • Bhasha hamare vicharon ko paribhashit karti hai, lekin maun hamari aatma ko poshan deta hai.
  • Hum jeevit to hain, lekin hum jee nahin rahe, hum aur aap. Lekin hum us advitiy, anant kshan ki asha zaroor rakhte hain.
  • Hamare bhitar jo andhkaar hai, wahi andhkaar raat ke aakaash mein bhi hai. Dono ke apne-apne rahasya hain. Prakat hone ki pratiksha mein.
  • Doosron ko sachmuch samajhne ke liye, humein pehle khud ko samajhna hoga.
  • 'Chuppi' ki taqat, hamare hone ki gehraai ka pata lagaane mein hoti hai, jahan shabdon nahi pahuch paate.
  • Yadi hum ve kahaniyan nahin hain, jo hum khud ko sunate hain, to phir hum kaun hain?
  • Har mulaaqat hamare astitva ko ek naya aakar deti hai. Logon se milne ke baad hum sadaiv ke liye parivartit ho jaate hain.
  • Samay ek vihwal nadi hai, jo humein astitva ki dhaaron ke beech se le jaati hai.
  • Hamare ghaav hamari sahansheelta ke smaran hain. Jo yudh hamne laye aur jeetey, ve unki kathayen kehte hain.
  • Bheetar jo shunya hai, uska aalingan ho. Yahi vah hai jo anant sambhavnayon ko janm deta hai.
  • Jin jawaabon ki humein talash thi, unhein hum aksar apni chuppiyon mein paate hain.
  • Duniya ek mushkil jagah hai, lekin saralta ismein hai ki hum is duniya ko dekhte kaise hain.
  • Hamare astitva, anant vishaalta mein ek naazuk pratidhvani hai.
  • Kisi bhi cheez ke, 'maayne' ka prashna, har manav prayaas ke peeche ki shakti hai.

Quote of Mahatma Gandhi महात्मा गांधी के कोट्स उद्धरण

महात्मा गांधी के कोट्स उद्धरण 

  • अहिंसा केवल बुद्धि का विषय नहीं है, यह श्रद्धा और भक्ति का विषय है। यदि आपका विश्वास अपनी आत्मा पर नहीं है, ईश्वर और प्रार्थना पर नहीं है, अहिंसा आपके काम आने वाली चीज़ नहीं है।
  • पशुबल अस्थायी है और अध्यात्मबल या आत्मबल या चैतन्यवाद एक शाश्वत बल है। वह हमेशा रहने वाला है क्योंकि वह सत्य है। जड़वाद तो एक निकम्मी चीज़ है।
  • सबसे अच्छा तो यही है कि झूठ का कोई जवाब ही न दिया जाए। झूठ अपनी मौत मर जाता है। उसकी अपनी कोई शक्ति नहीं होती। विरोध पर वह फलता-फूलता है।
  • अहिंसा परम श्रेष्ठ मानव-धर्म है, पशुबल से वह अन्नत गुना महान् और उच्च है।
  • जो मनुष्य यह मेरा और तेरा मानता है, वह अनासक्त नहीं हो सकता।
  • पढ़ने की बीमारी वाले मैंने यहाँ और दूसरी जगह बहुत देखे हैं। यह रोग तुम्हें भी सता रहा है। इस रोग से मुक्त होने के लिए भ्रमण करो, ईश्वर की लीला देखो, कुदरत की किताब पढ़ो, पेड़ों की भाषा समझो, आकाश में होने वाला गान सुनो, वहाँ रोज़ रात को होने वाला नाटक देखो। दिन में कातो, थकावट लगे तब सोओ, बढ़ई का काम हो सके तो करो, मोची का काम करो।
  • अस्पृश्य तो वे हैं जो परमात्मा होते हैं। एक सारी जाति को अस्पृश्य बनाना एक बड़ा कलंक है।
  • भूतकाल हमारा है, हम भूतकाल के नहीं हैं। हम वर्तमान के हैं और भविष्य को बनाने वाले हैं, भविष्य के नहीं।
  • न्याय की अदालतों से भी एक बड़ी अदालत होती है। वह अदालत अंतर की आवाज़ की है और वह अन्य सब अदालतों से ऊपर की अदालत है।
  • आत्मशुद्धि के बिना अहिंसा धर्म का पालन थोथा स्वप्न ही रहेगा।
  • अहिंसा श्रद्धा और अनुभव की वस्तु है, एक सीमा से आगे तर्क की चीज़ वह नहीं है।
  • क्या कोई व्यक्ति स्वप्न में भी यह सोच सकता है कि अँग्रेज़ी भविष्य में किसी भी दिन भारत की राष्ट्रभाषा हो सकती है? फिर राष्ट्र के पाँवों में यह बेड़ी किस लिए?
  • आज हम जिसे अस्पृश्यता मानते हैं उसके लिए शास्त्र में कोई प्रमाण नहीं है।
  • जिसका आत्मबल पर विश्वास है, उसकी हार नहीं होती, क्योंकि आत्म-बल की पराकाष्ठा का अर्थ है, मरने की तैयारी।
  • जीवमात्र ईश्वर के अवतार हैं, परंतु लौकिक भाषा में हम सबको अवतार नहीं कहते। जो पुरुष अपने युग में सबसे श्रेष्ठ धर्मवान् पुरुष होता है, उसे भविष्य की प्रजा अवतार के रूप में पूजती है। इसमें मुझे कोई दोष नहीं मालूम होता।
  • जगत् मात्र की सेवा करने की भावना पैदा होने के कारण अनासक्ति सहज ही आ सकती है।
  • जो व्यक्ति स्वयं अपने सम्मान का ख़याल नहीं करता वह दास ही बन जाता है।
  • आत्मा की शक्ति को पहचानना ही आत्म-ज्ञान है। आत्मा तो बैठे-बैठे दुनिया को हिला सकती है।
  • सच्चा अर्थशास्त्र तो न्याय-बुद्धि पर आधारित अर्थशास्त्र है।
  • अहिंसा सत्य का प्राण है। उसके बिना मनुष्य पशु है।
  • जो बात शुद्ध अर्थशास्त्र के विरुद्ध हो, वह अहिंसा नहीं हो सकती। जिसमें परमार्थ है वही अर्थशास्त्र शुद्ध है। अहिंसा का व्यापार घाटे का व्यापार नहीं होता।
  • अनासक्ति एक परीक्षा है कि मनुष्य रामनाम लेकर सोने के समय एक क्षण में सो सकता है।
  • हम सब ऋषियों की संतान हैं और इसलिए हमारे मन में अपने पुरोहित या किसी वर्ण विशेष का होने के कारण अभिमान नहीं होना चाहिए।
  • बग़ैर अनासक्ति के न मनुष्य सत्य का पालन कर सकता है, न अहिंसा का।
  • अहिंसापूर्वक सत्य का आचरण करके आप संसार को अपने चरणों में झुका सकते हैं।
  • अस्पृश्यता सहस्त्र फनों वाला सर्प है और जिसके एक-एक फन में विषैले दाँत हैं। इसकी कोई परिभाषा संभव ही नहीं है। उसे मनुष्य अन्य प्राचीन स्मृतिकारों की आज्ञा से भी कुछ लेना-देना नहीं है। उसकी अपनी निजी और स्थानीय स्मृतियाँ हैं।
  • आत्मशुद्धि सबसे पहली चीज़ है, वह सेवा की अनिवार्य शर्त है।
  • अविश्वास भी डर की निशानी है।
  • अहिंसा और प्रेम एक ही चीज़ है।
  • आत्महत्या का विचार करना सरल है, आत्महत्या करना सरल नहीं।
  • अपने गुण आप देखें और उसकी स्तुति दूसरों से करें, उससे बढ़ के नीचता कैसी होगी?
  • अनशन भी राक्षसी हो सकता है।
  • आत्मविश्वास रावण का-सा नहीं होना चाहिए, जो समझता था कि मेरी बराबरी का कोई है ही नहीं। आत्मविश्वास होना चाहिए विभीषण-जैसा, प्रह्लाद-जैसा। उनके जी में यह भाव था कि हम निर्बल हैं मगर ईश्वर हमारे साथ है और इस कारण हमारी शक्ति अनंत है।
  • आत्मसंयम, अनुशासन और बलिदान के बिना राहत या मुक्ति की आशा नहीं की जा सकती। अनुशासनहीन बलिदान से भी काम नहीं चलेगा।
  • सबकी सेवा करनी हो, तो वह अनासक्तिपूर्वक ही हो सकती है।
  • सच्ची रोशनी भीतर से पैदा होती है।
  • अंतःकरण के विषयों में, बहुमत के नियम का कोई स्थान नहीं है।
  • अनुचित इच्छाएँ तो उठती ही रहेंगी। उनका हम ज्यों-ज्यों दमन करेंगे त्यों-त्यों दृढ़ बनेंगे और हमारा आत्मबल बढ़ेगा।
  • मेरे सामने जब कोई असत्य बोलता है तब मुझे उस पर क्रोध होने के बजाए स्वयं अपने ही ऊपर अधिक कोप होता है, क्योंकि में जानता हूँ कि अभी मेरे अंदर—तह में—असत्य का वास है।
  • जो हिंदू अद्वैतवाद को मानता है, वह अस्पृश्यता को कैसे मान सकता है?
  • जो हम करते हैं वह दूसरे भी कर सकते हैं—ऐसा मानें। न मानें तो हम अहंकारी ठहरेंगे।
  • हमें अँग्रेज़ी की आवश्यकता है, किंतु अपनी भाषा का नाश करने के लिए नहीं।
  • सुवर्ण नियम यह है कि जो चीज़ लाखों को नहीं मिल सकती, उसे लेने से हम दृढ़तापूर्वक इंकार कर दें।
  • आत्म-विश्वास का अर्थ है, अपने काम में अटूट श्रद्धा।
  • मनुष्य जीवन का उद्देश्य आत्मदर्शन है। और उसकी सिद्धि का मुख्य एवं एकमात्र उपाय पारमार्थिक भाव से जीव-मात्र की सेवा करना है, उसमें तन्मयता तथा अद्वैत के दर्शन करना है।
  • सत्यमय बनने का एकमात्र मार्ग अहिंसा ही है।

Quote of Mahatma Gandhi

  • Ahimsa keval buddhi ka vishay nahi hai, yeh shraddha aur bhakti ka vishay hai. Yadi aapka vishwas apni aatma par nahi hai, Ishwar aur prarthna par nahi hai, ahimsa aapke kaam aane wali cheez nahi hai.
  • Pashubal asthayi hai aur adhyatmbal ya atmbal ya chaitanyavaad ek shashwat bal hai. Woh hamesha rehne wala hai kyunki woh satya hai. Jadvad to ek nikammi cheez hai.
  • Sabse accha to yeh hai ki jhoot ka koi jawab hi na diya jaye. Jhoot apni maut mar jaata hai. Uski apni koi shakti nahi hoti. Virodh par woh phalta-phoolta hai.
  • Ahimsa param shreshth manav-dharm hai, pashubal se woh anant guna mahaan aur uchch hai.
  • Jo manushya yeh mera aur tera maanta hai, woh anasakt nahi ho sakta.
  • Padhne ki bimari waale maine yahan aur doosri jagah bohot dekhe hain. Yeh rog tumhein bhi sata raha hai. Is rog se mukt hone ke liye bhraman karo, Ishwar ki leela dekho, kudrat ki kitaab padhho, pedon ki bhasha samjho, aakash mein hone waala gaan suno, wahan roz raat ko hone waala naatak dekho. Din mein kaato, thakaawat lage tab soyo, badhai ka kaam ho sake to karo, mochi ka kaam karo.
  • Aspreshya to ve hain jo Parmatma hote hain. Ek saari jaati ko aspreshya banana ek bada kalank hai.
  • Bhootkaal hamara hai, hum bhootkaal ke nahi hain. Hum vartamaan ke hain aur bhavishya ko banane waale hain, bhavishya ke nahi.
  • Nyay ki adaalton se bhi ek badi adaalat hoti hai. Woh adaalat antar ki awaaz ki hai aur woh anya sab adaalaton se upar ki adaalat hai.
  • Aatmashuddhi ke bina ahimsa dharm ka paalan thotha swapn hi rahega.
  • Ahimsa shraddha aur anubhav ki vastu hai, ek seema se aage tark ki cheez woh nahi hai.
  • Kya koi vyakti swapn mein bhi yeh soch sakta hai ki angrezi bhavishya mein kisi bhi din Bharat ki rashtrabhasha ho sakti hai? Phir rashtr ke paon mein yeh badi kisliye?
  • Aaj hum jise aspreshyata maante hain uske liye shastra mein koi pramaan nahi hai.
  • Jiska atmbal par vishwas hai, uski haar nahi hoti, kyunki atmbal ki parakashtha ka arth hai, marne ki tayyari.
  • Jeevmatra Ishwar ke avataar hain, parantu laukik bhasha mein hum sabko avataar nahi kehte. Jo purush apne yug mein sabse shreshth dharmwaan purush hota hai, use bhavishya ki praja avataar ke roop mein poojti hai. Ismein mujhe koi dosh nahi maloom hota.
  • Jagat maatri ki seva karne ki bhavana paida hone ke karan anasakti sahaj hi aa sakti hai.
  • Jo vyakti swayam apne samman ka khayal nahi karta woh daas hi ban jaata hai.
  • Aatma ki shakti ko pehchanna hi atma-gyan hai. Aatma to baithe-baithe duniya ko hila sakti hai.
  • Sachcha arthshastra to nyay-buddhi par aadharit arthshastra hai.
  • Ahimsa satya ka praan hai. Uske bina manushya pashu hai.
  • Jo baat shuddh arthshastra ke viruddh ho, woh ahimsa nahi ho sakti. Jismein parmaarth hai wahi arthshastra shuddh hai. Ahimsa ka vyapar ghaate ka vyapar nahi hota.
  • Anasakti ek pariksha hai ki manushya ramnaam lekar sone ke samay ek kshan mein so sakta hai.
  • Hum sab rishiyon ki santan hain aur isliye humare mann mein apne purohit ya kisi varna vishesh ka hone ke karan abhimaan nahi hona chahiye.
  • Bagair anasakti ke na manushya satya ka paalan kar sakta hai, na ahimsa ka.
  • Ahimsapoorvak satya ka aacharan karke aap sansar ko apne charanon mein jhuka sakte hain.
  • Aspreshyata sahastra fanon waala sap hai aur jiske ek-ek fan mein vishale daant hain. Iski koi paribhasha sambhav hi nahi hai. Use manushya anya pracheen smritikaron ki aagya se bhi kuch lena-dena nahi hai. Uski apni nijee aur sthaniya smritiyan hain.
  • Aatmashuddhi sabse pehli cheez hai, woh seva ki anivarya shart hai.
  • Avishwas bhi dar ki nishani hai.
  • Ahimsa aur prem ek hi cheez hai.
  • Aatmhathya ka vichar karna saral hai, aatmhathya karna saral nahi.
  • Apne gun aap dekhein aur uski stuti doosron se karein, usse badh ke neecheta kaisi hogi?
  • Anshan bhi raakshasi ho sakta hai.
  • Aatmavishwas Raavan ka-sa nahi hona chahiye, jo samajhta tha ki meri barabari ka koi hai hi nahi. Aatmavishwas hona chahiye Vibhishan-jaisa, Prahlad-jaisa. Unke jeev mein yeh bhaav tha ki hum nirbal hain magar Ishwar hamare saath hai aur is karan hamari shakti anant hai.
  • Aatmsanyam, anushasan aur balidan ke bina rahat ya mukti ki asha nahi ki ja sakti. Anushasanheen balidan se bhi kaam nahi chalega.
  • Sabki seva karni ho, to woh anasaktipurvak hi ho sakti hai.
  • Sachchi roshni bhitar se paida hoti hai.
  • Antahkaran ke vishayon mein, bahumat ke niyam ka koi sthan nahi hai.
  • Anuchit ichchayein to uthti hi rahengi. Unka hum jyon-jyon daman karenge tyon-tiyon dridh banenge aur hamara atmbal badhega.
  • Mere saamne jab koi asaty bolta hai tab mujhe us par krodh hone ke bajaye swayam apne hi upar adhik kop hota hai, kyunki mein jaanta hoon ki abhi mere andar—teh mein—asatya ka vaas hai.
  • Jo Hindu advaitvad ko maanta hai, woh aspreshyata ko kaise maan sakta hai?
  • Jo hum karte hain woh doosre bhi kar sakte hain—aisa maanein. Na maanein to hum ahankari thaharenge.
  • Humein angrezi ki avashyakta hai, kintu apni bhasha ka naash karne ke liye nahi.
  • Suvarn niyam yeh hai ki jo cheez laakhon ko nahi mil sakti, use lene se hum dridhtapurvak inkaar kar dein.
  • Atmavishwas ka arth hai, apne kaam mein atoot shraddha.
  • Manushya jeevan ka uddeshya atmadarshan hai. Aur uski siddhi ka mukhya evam ekmatra upay paaramarthik bhav se jeev-matra ki seva karna hai, usmein tanmayata tatha advait ke darshan karna hai.
  • Satyamay banne ka ekmatra maarg ahimsa hi hai.


Quote of Mohan Rakesh मोहन राकेश के कोट्स उद्धरण

   मोहन राकेश के कोट्स उद्धरण 


  • एक वस्तु का अपना प्राकृतिक गुण होता है। व्यक्ति का भी अपना प्राकृतिक गुण होता है। मूल्य व्यक्ति और वस्तु के प्राकृतिक गुण का न लगाया जाकर प्राय: दूसरों की उस गुण को बेचने की शक्ति का लगाया जाता है।
  • वह मुस्कराहट जो तहों में छिपे हुए मनुष्यत्व को निखारकर बाहर ले आती है, यदि सोद्देश्य हो तो, वह उसके सौंदर्य की वेश्यावृत्ति है।
  • संसार में जितने धनी व्यक्ति हैं, उनमें से अधिकांश दलाली करके—वस्तु या व्यक्ति के गुण को बेचने में माध्यम बनकर धन कमाते हैं। यह दलाली वस्तु और व्यक्ति के वास्तविक मूल्यांकन और मूल्य ग्रहण में बाधा है।
  • जहाँ तक चलते जाने का प्रश्न है, चलते जाया जा सकता है। परंतु जहाँ ठहरने का प्रश्न आता है, वहाँ बहुत-सी अपेक्षाएँ जाग्रत हो उठती हैं और उन सबकी पूर्ति असंभव होने से, फिर चल देने की धुन समा जाती है।
  • वर्षों का व्यवधान भी विपरीत को विपरीत से दूर नहीं करता।
  • जिस हवा में फूल अपने पूरे सौंदर्य के साथ नहीं खिल सकता, वह हवा अवश्य दूषित हवा है। जिस समाज में मनुष्य अपने व्यक्तित्व का पूरा विकास नहीं कर सकता, वह समाज भी अवश्य दूषित समाज है।
  • मैं महज़ एक इंट्रोवर्ट था जो कि स्थितियों को किसी न किसी तरह बदलने के फेरबदल में लगा रहता था।
  • किसी भी अपरिचित व्यक्ति से, चाहे उसकी भाषा, उसका मज़हब, उसका राजनीतिक विश्वास तुमसे कितना ही भिन्न हो, यदि मुस्कराकर मिला जाए तो जो तुम्हारी ओर हाथ बढ़ाता है, वह कोरा मनुष्य होता है।
  • समय सदा दिन के साथ और अगले कल का साथ देता है।
  • मैं अपनी हर सुबह अपने काम (लेखन) के लिए चाहता था, हालाँकि यह भी सच है कि नौकरी छोड़ने के बाद कोई ज़रूरी नहीं कि मैंने हर सुबह काम किया ही हो।
  • अतीत कभी भविष्य के गर्भ से बचकर वर्तमान नहीं रह सका।
  • द्वंद्व एक ही व्यक्ति तक सीमित नहीं होता, परिवर्तन एक ही दिशा को व्याप्त नहीं करता।
  • हर आबाद शहर में कोई एकाध सड़क ज़रूर ऐसी होती है जो न जाने किस मनहूस वजह से अपने में अलग और सुनसान पड़ी रहती है।
  • न्याय, जो सदियों से नस्लों और परंपराओं का सामूहिक कृत्य है, यदि एक व्यक्ति के वर्तमान में रहने से अपने लिए आशंका देखता है, तो वह न्याय जर्जर और गलित आधार का न्याय है।
  • एक व्यक्ति को इसलिए फाँसी की सज़ा दे दी जाती है कि वह व्यक्ति न्याय-रक्षा के लिए ख़तरा है। वह व्यक्ति जो न्याय-रक्षा के लिए ख़तरा हो सकता है, वह नि:संदेह उस न्याय से अधिक शक्तिवान होना चाहिए।
  • मनुष्य को फाँसी देकर नष्ट करना वहशत ही नहीं, पागलपन भी है। यह पागलपन और वहशत डरे हुए हृदय के परिणाम होते हैं जो अपने पर विश्वास और नियंत्रण खो देता है।

Quote of Mohan Rakesh


  • Ek vastu ka apna pratikrut gun hota hai. Vyakti ka bhi apna pratikrut gun hota hai. Moolya vyakti aur vastu ke pratikrut gun ka na lagaya jaakar praya: doosron ki us gun ko bechne ki shakti ka lagaya jaata hai.
  • Woh muskurahat jo teho me chhupay hue manushytva ko nikhar kar bahar le aati hai, yadi soddshej ho to, woh uske saundarya ki veshayavrutti hai.
  • Samsar me jitne dhani vyakti hain, unme se aksar dalali karke—vastu ya vyakti ke gun ko bechne me madhyam banakar dhana kamate hain. Yeh dalali vastu aur vyakti ke vastvik moolyankan aur mooly grahan me baddha hai.
  • Jahan tak chalate jaane ka prashna hai, chalate jaaya ja sakta hai. Parantu jahan thaharne ka prashna aata hai, wahan bahut-si appekshaen jagrat ho uthi hain aur un sabki pooriti asambhav hone se, phir chal dene ki dhun sama jaati hai.
  • Varshon ka vyavadhana bhi viparit ko viparit se door nahi karta.
  • Jis hawa me phool apne pooray saundarya ke sath nahi khil sakta, woh hawa avashya dusht hawa hai. Jis samajh me manushya apne vyakti:vut ka pooray vikash nahi kar sakta, woh samajh bhi avashya dusht samajh hai.
  • Main mahe: ek introvert tha jo ki sthitiyon ko kisi na kisi tarah badalne ke pherbadh me laga rehta tha.
  • Kisi bhi aparichit vyakti se, chhaye uski bhasha, uska mazhab, uska rajneetik vishwas tumse kitna hi bhin ho, yadi muskurakar mila jaaye to jo tumhari or haath badhaata hai, woh kora manushya hota hai.
  • Samay sada din ke sath aur agle kal ka sath deta hai.
  • Main apni har subah apne kaam (likhan) ke liye chahata tha, halankee yeh bhi sach hai ki naukri chhodne ke baad koi zaroori nahi tha ki maine har subah kaam kiya hi ho.
  • Atit kabhi bhavishya ke garbh se bachkar vartman nahi reh saka.
  • Dvandv ek hi vyakti tak simeet nahi hota, parivartan ek hi disha ko vyapt nahi karta.
  • Har abad shahir me koi ekadh sadak zaroor aisi hoti hai jo na jaane kis manhoos vajah se apne me alag aur sunshan padi rehti hai.
  • Nyay, jo sadiyon se naslon aur paramparayon ka samuhik kary hai, yadi ek vyakti ke vartaman me rahne se apne liye asansha dekhta hai, to woh nyay jarjar aur galit adhar ka nyay hai.
  • Ek vyakti ko isliye faansi ki saza de di jaati hai ki woh vyakti nyay-raksha ke liye khedra hai. Woh vyakti jo nyay-raksha ke liye khedra ho sakta hai, woh nissandeh us nyay se adhik shaktivaan hona chahiye.
  • Manushya ko faansi de kar nasht karna veshat hi nahi, paagalpan bhi hai. Yeh paagalpan aur veshat dare hue hriday ke parinam hote hain jo apne par vishwas aur niyantran khod dete hain.

Quote of Mark Twain मार्क ट्वेन के कोट्स उद्धरण

  मार्क ट्वेन के कोट्स उद्धरण 

  • अच्छे दोस्त, अच्छी क़िताबें और एक उनींदी चेतना: एक आदर्श जीवन यही है।
  • उन लोगों से सच मत कहो जो उसे ग्रहण करने के योग्य न हों।
  • किसी दोस्त के लिए जान की बाज़ी लगाना मुश्किल नहीं है, बल्कि ऐसे दोस्त का होना मुश्किल है जिसके लिए जान दी जा सके।
  • करुणा ऐसी भाषा है जिसे एक बहरा सुन सकता है और एक अँधा देख सकता है।
  • विवेकशीलता और ख़ुशी एक असंभव संयोग है।
  • तुम्हारे जीवन के दो दिन सबसे महत्वपूर्ण हैं। पहला - जिस दिन तुम इस पृथ्वी पर आए थे और दूसरा - जिस दिन तुमने अपनी आमद का मकसद ढूंढ लिया।
  • वह लिखो, जिसे तुम जानते हो।
  • हर रोज़ वह काम करो जो तुम नहीं करना चाहते; यह एक सुनहरा सूत्र है, जो तुम्हें बिना किसी पीड़ा के अपना कार्य पूरा करने में मदद करेगा।
  • इंसान दूसरे इंसानों के प्रति बहुत क्रूर हो सकते हैं।
  • यदि तुम्हारी कल्पनाशक्ति अपने केंद्र में नहीं है तब तुम अपनी आँखों पर भरोसा नहीं कर सकते।
  • जब तक सच जूते पहन रहा होता है, तब तक झूठ पूरी दुनिया के चक्कर लगा कर आ जाता है।
  • सच बोलने के बाद, तुम्हें कुछ भी याद रखने की ज़रूरत नहीं है
  • 'तुलना'-- सुख की मृत्यु है

Quote of Mark Twain

  • Achhe dost, achhi kitaabein aur ek uneendi chetna: ek aadarsh jeevan yahi hai.
  • Un logon se sach mat kaho jo use grahan karne ke yogya na hon.
  • Kisi dost ke liye jaan ki baazi lagaana mushkil nahi hai, balki aise dost ka hona mushkil hai jiske liye jaan di ja sake.
  • Karuna aisi bhasha hai jise ek behra sun sakta hai aur ek andha dekh sakta hai.
  • Vivekshilta aur khushi ek asambhav sanyog hai.
  • Tumhare jeevan ke do din sabse mahatvapurn hain. Pehla - jis din tum is prithvi par aaye the aur doosra - jis din tumne apni aamad ka maksad dhoondh liya.
  • Woh likho, jise tum jaante ho.
  • Har roz woh kaam karo jo tum nahi karna chahte; yeh ek sunahra sutra hai, jo tumhe bina kisi peeda ke apna kaary poora karne mein madad karega.
  • Insaan doosre insaanon ke prati bohot krur ho sakte hain.
  • Yadi tumhari kalpana shakti apne kendra mein nahi hai tab tum apni aankhon par bharosa nahi kar sakte.
  • Jab tak sach jute pehn raha hota hai, tab tak jhoot poori duniya ke chakkar laga kar aa jaata hai.
  • Sach bolne ke baad, tumhe kuch bhi yaad rakhne ki zaroorat nahi hai.
  • 'Tulna'-- sukh ki mrityu hai.






Quote of Malyaj मलयज के कोट्स उद्धरण

  मलयज के कोट्स उद्धरण 

  • आलोचना आधुनिक काल की ज़रूरत है। जहाँ से आदमी अपने को कंफ्रंट करता है, अपने को संबोधित करता है।
  • सिर्फ़ तनाव में रहकर कुछ नहीं किया जा सकता।
  • मैं कविता से ही सब कुछ क्यों चाहता हूँ, ख़ुद से क्यों नहीं?
  • शब्द स्वयं एक बाधा है—अभिव्यक्ति के रास्ते में।
  • सुरक्षा बचने में नहीं है। सुरक्षा कहीं नहीं है। सुरक्षा एक गए युग का मुहावरा है—तुम्हारी ज़ुबान पर अब यह अजनबी लगता है।
  • …और लिखना सारे विश्लेषण के बाद एक रहस्यमय क्रिया है, एक रहस्य का चमत्कार, ऐसा जो बिना आहूत सहसा प्रकट होता है और चकित कर देता है।
  • मानव-संपर्क व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है, जो मानव-संपर्क से हीन है वह डरा हुआ है, डरा हुआ रहेगा।
  • अब तक का मेरा सब कुछ अगर प्रकाशित हो गया तो फिर मेरे पास सादे काग़ज़ के लिए बचेगा क्या? सादे काग़ज़ की चुनौती जितनी मेरे प्रकाशित से है, उतनी ही अप्रकाशित से।
  • मेरे लिए तो अप्रकाशित से ही अप्रकाशित पैदा होगा। मैं ‘सादी स्लेट’ लेकर नहीं चल सकता।
  • हर आदमी अपनी परछाईं का ग़ुलाम है। अपने प्रतिबिंब का मातहत, अपनी ‘इमेज’ का शिकार। अपने को पाने के लिए इस ‘इमेज’ को तोड़ना होगा। एक जगह रहकर प्रतिष्ठा बढ़ाना नहीं, टूटना है, ताकि तत्वों का नया समवाय क़ायम हो।
  • औरतें जब वैनिटी का प्रदर्शन करने लगती हैं, तब कितनी मूर्ख लगने लगती हैं।
  • भावना का तर्क दुनिया के कुटिल जटिल तर्क को नहीं समझता भावना में जीने वाला व्यक्ति इस कुटिल तर्क को, इस यथार्थ को महसूस करता है, देखता भी है, पर वह हमेशा उसके हाथ से छूट जाता है।
  • दर्द कभी-कभी मुक्ति का साधन बन जाता है, तनाव से स्वतंत्रता का…
  • रिक्तता को औपचारिकता से भरना, रिक्तता को विद्रूप करना है।
  • नंगे यथार्थ को ठंडेपन से ही ग्रहण किया जा सकता है, भावना से नहीं।
  • सब ऋतुओं में वर्षा ही एक ऐसी ऋतु है जिसमें गति है—जो अपना एहसास अपनी गति से कराती है : हवा, उड़ते मेघ, झूमते पेड़, बहता पानी, भागते लोग…
  • ग्रहण करना यानी उसकी अनिवार्यता के तर्क को समझना, उसे कोई रियायत देना नहीं, बस वह क्यों है इसे समझना…।
  • …जो मुझ पर घट रहा है वह कोई दूसरा लिखता तो अच्छा रहता। जो घट रहा है वह अभी स्मृति नहीं बना है। स्मृति में जो चीज़ चली जाती है उसे पकड़ना आसान है, साक्ष्य है। मैं अपने आपसे मुक्त नहीं हूँ। मैं बीच में हूँ, शब्द किनारे पर।
  • काश, मैं पेड़ होता तो मेरे कहे-सुने को कोई समझ न सकता। होशियार आदमियों के बीच एक पेड़—लोग अपनी फ़ितरत में खोए-खोए मेरे पास से गुज़र जाते, मैं अपने में अपनी अस्मिता के साथ नई-नई कोंपलें, पत्ते, फूल, फल रचता हुआ—आसमान के नीलेपन में खिंचा खड़ा रहता।
  • जो कुछ व्यवस्था के विरोध में है, उसके बारे में पढ़ना हमारी समकालीन मानसिकता का अनिवार्य अंग बन चुका है।
  • शुरू में मुझे हर चीज़, छोटी से छोटी चीज़ जटिल उलझी हुई दिखाई देती है और इससे मैं घबरा जाता हूँ, नर्वस हो जाता हूँ।
  • मैं कन्फ्यूज्ड हूँ, कुछ समझ में नहीं आता। अधिक सोच नहीं पाता। दिमाग़ उड़ने लगता है। चीज़ें बेतरह जटिल और उलझी हुई लगती हैं। कई मोर्चे हैं, कोई भी नहीं सँभल रहा। मैं सिर्फ़ उन्हें टालता जा रहा हूँ। घर के लोग बहुत उदार हैं जो मुझे सहन कर रहे हैं। मैं बिल्कुल नालायक़ हूँ। मैंने दिया कुछ नहीं, सिर्फ़ लिया ही लिया…
  • आलोचना आधुनिक काल की ज़रूरत है। जहाँ से आदमी अपने को कन्फ्रंट करता है, अपने को संबोधित करता है।
  • हम उम्र के एक ऐसे सख़्त जमे हुए शिखर पर हैं, जहाँ से अगर पिघले भी तो नीचे बहना मुश्किल है—हम कौन? नीचे उतरना और बहना। पर चेहरे पर पहाड़ की ऊँचाई और कठोर चट्टानें जो माथे पर फ़िक्र की शिकनें बनकर धूप में चमकती हैं।
  • जो भी जिस समय भावना में जिएगा, भुगतेगा। लोग उसे अपना शिकार बनाएँगे।
  • तथ्य के ख़ून के निशान जब सूख कर ज़र्द पड़ जाएँगे तब, तब मैं ख़ून के बारे में लिखूँगा।
  • डर का शमन मनुष्यों के पास जाने में है, उनके चेहरे पढ़ने में!
  • वे कविताएँ कहाँ हैं, जिन्हें मैं लिखूँगा…
  • डर का बीजभाव है असुरक्षा।
  • कविता का जो नया अंदाज़—भाषा का नया तेवर—अक्सर देखता हूँ तो यही लगता है कि उसमें कवि अपने कथ्य के साथ आत्मीय नहीं है, वह कथ्य के भीतर नहीं है बल्कि उसे बाहर से देख रहा है।
  • लेखन की ईमानदारी क्या है? मुझे क्यों ईमानदारी का ख़याल रह-रहकर आ रहा है? मैं किसके सामने ईमानदार होना चाहता हूँ? इन कोरे पृष्ठों के सामने? हाँ। कोरा पृष्ठ चश्मदीद गवाह है, मेरे लिखे हुए का, मेरे लिखे हुए के पहले और मेरे लिखे हुए के बाद का।
  • मैं तो कहूँगा कि प्रकाशित और अप्रकाशित का औसत एक और तीन का होना चाहिए—यह आदर्श है। सब कुछ लिखकर छपा लेना ‘आइसबर्ग’ के उस तीन-चौथाई रहस्य से अपने को वंचित कर देना है।


Quote of Malyaj


  • Aalochana aadhunik kaal ki zarurat hai. Jahan se aadmi apne ko confront karta hai, apne ko sambodhit karta hai.
  • Sirf tanaav mein rehkar kuch nahi kiya ja sakta.
  • Main kavita se hi sab kuch kyon chahta hoon, khud se kyon nahi?
  • Shabd swayam ek baadha hai—abhivyakti ke raaste mein.
  • Suraksha bachne mein nahi hai. Suraksha kahin nahi hai. Suraksha ek gaye yug ka muhavra hai—tumhari zubaan par ab yeh ajnabi lagta hai.
  • ...Aur likhna saare vishleshan ke baad ek rahasyamayi kriya hai, ek rahasya ka chamatkaar, aisa jo bina aahut sahasa prakat hota hai aur chakit kar deta hai.
  • Maanav-sampark vyakti ki sabse badi shakti hai, jo maanav-sampark se heen hai woh dara hua hai, dara hua rahega.
  • Ab tak ka mera sab kuch agar prakaashit ho gaya to phir mere paas saade kaagaz ke liye bachega kya? Saade kaagaz ki chunauti jitni mere prakaashit se hai, utni hi aprakaashit se.
  • Mere liye to aprakaashit se hi aprakaashit paida hoga. Main 'saadi slate' lekar nahi chal sakta.
  • Har aadmi apni parchhaayi ka ghulam hai. Apne pratibimb ka maathat, apni 'image' ka shikar. Apne ko paane ke liye is 'image' ko todna hoga. Ek jagah rehkar pratishtha badhana nahi, tootna hai, taaki tatvon ka naya samvaay kaayam ho.
  • Auratein jab vanity ka pradarshan karne lagti hain, tab kitni moorkh lagne lagti hain.
  • Bhaavna ka tark duniya ke kutil jatil tark ko nahi samajhta, bhaavna mein jeene wala vyakti is kutil tark ko, is yatharth ko mehsoos karta hai, dekhta bhi hai, par woh hamesha uske haath se chhoot jaata hai.
  • Dard kabhi-kabhi mukti ka saadhan ban jaata hai, tanaav se svatantrata ka…
  • Rikta ko aupcharikta se bharna, rikta ko vidroop karna hai.
  • Nange yatharth ko thande pan se hi grahan kiya ja sakta hai, bhaavna se nahi.
  • Sab riton mein varsha hi ek aisi ritu hai jismein gati hai—jo apna ehsaas apni gati se karaati hai: hawa, udte megh, jhoomte ped, behata pani, bhaagte log…
  • Grahankarna yaani uski anivaryata ke tark ko samajhna, use koi riyaayat dena nahi, bas woh kyon hai isey samajhna…
  • ...Jo mujh par ghat raha hai woh koi doosra likhta to accha rehta. Jo ghat raha hai woh abhi smriti nahi bana hai. Smriti mein jo cheez chali jaati hai use pakadna aasan hai, saakshya hai. Main apne aap se mukt nahi hoon. Main beech mein hoon, shabd kinaare par.
  • Kaash, main ped hota to mere kahe-sune ko koi samajh na sakta. Hoshiyaar aadmiyon ke beech ek ped—log apni fitrat mein khoye-khoye mere paas se guzarte, main apne mein apni asmitaa ke saath nai-nai komplein, patte, phool, phal rachta hua—aasmaan ke neelepan mein khinchta khada rehta.
  • Jo kuch vyavastha ke virodh mein hai, uske baare mein padhna hamari samkaaleen mansikta ka anivary ang ban chuka hai.
  • Shuru mein mujhe har cheez, chhoti se chhoti cheez jatil uljhi hui dikhai deti hai aur isse main ghabra jaata hoon, nervous ho jaata hoon.
  • Main confused hoon, kuch samajh mein nahi aata. Adhik soch nahi paata. Dimaag udne lagta hai. Cheezen beterah jatil aur uljhi hui lagti hain. Kai morche hain, koi bhi nahi sambhal raha. Main sirf unhe taalta ja raha hoon. Ghar ke log bahut udaar hain jo mujhe sahan kar rahe hain. Main bilkul naalaayak hoon. Maine diya kuch nahi, sirf liya hi liya…
  • Aalochana aadhunik kaal ki zarurat hai. Jahan se aadmi apne ko confront karta hai, apne ko sambodhit karta hai.
  • Hum umr ke ek aise sakht jame hue shikhar par hain, jahan se agar pighle bhi to neeche behna mushkil hai—hum kaun? Neeche utarna aur behna. Par chehre par pahaad ki unchai aur kathor chattanen jo maathe par fikr ki shikanen ban kar dhoop mein chamakti hain.
  • Jo bhi jis samay bhaavna mein jeeyega, bhugatenga. Log use apna shikar banaenge.
  • Tathya ke khoon ke nishan jab sookh kar zard pad jaayenge tab, tab main khoon ke baare mein likhoonga.
  • Dar ka shaman manushyon ke paas jaane mein hai, unke chehre padhne mein!
  • Ve kavitaayein kahaan hain, jinhe main likhoonga…
  • Dar ka beejbhav hai asuraksha.
  • Kavita ka jo naya andaaz—bhasha ka naya tevar—aksar dekhta hoon to yeh lagta hai ki usme kavii apne kathya ke saath aatmiya nahi hai, woh kathya ke andar nahi hai balki use baahar se dekh raha hai.
  • Lekhan ki imaandari kya hai? Mujhe kyon imaandari ka khayaal reh-rehkar aa raha hai? Main kiske saamne imaandar hona chahta hoon? In kore prishthon ke saamne? Haan. Kora prishth chashmide gawah hai, mere likhe hue ka, mere likhe hue ke pehle aur mere likhe hue ke baad ka.
  • Main to kahunga ki prakaashit aur aprakaashit ka aausat ek aur teen ka hona chahiye—yeh aadarsh hai. Sab kuch likhkar chhapa lena ‘Iceberg’ ke us teen-chauthai rahasya se apne ko vanchit kar dena hai.






Quote of Manohar Shyam Joshi मनोहर श्याम जोशी के कोट्स उद्धरण

  मनोहर श्याम जोशी के कोट्स उद्धरण 

  • यदि प्रथम साक्षात् की बेला में कथानायक अस्थायी टट्टी में बैठा है तो मैं किसी भी साहित्यिक चमत्कार से उसे ताल पर तैरती किसी नाव में बैठा नहीं सकता।
  • प्रेम किन्हीं सयानों द्वारा बहुत समझदारी से ठहरायी जानेवाली चीज़ नहीं।
  • प्रेम को वही जानता है जो समझ गया है कि प्रेम को समझा ही नहीं जा सकता।
  • ज़िन्दगी की घास खोदने में जुटे हुए हम जब कभी चौंककर घास, घाम और खुरपा तीनों भुला देते हैं, तभी प्यार का जन्म होता है। या शायद इसे यों कहना चाहिए कि वह प्यार ही है जिसका पीछे से आकर हमारी आँखें गदोलियों से ढक देना हमें चौंकाकर बाध्य करता है कि घड़ी-दो घड़ी घास, घाम और खुरपा भूल जाएँ।
  • स्वार्थ और स्वाधीनता में क्या अन्तर है? प्रतिबद्धता और पराधीनता में कैसे भेद करें? विवेक को कायरता के अतिरिक्त कोई नाम कैसे दें?
  • प्रेम होता ही अतिवादी है। यह बात प्रौढ़ होकर ही समझ में आती है उसके कि विधाता अमूमन इतना अतिवाद पसंद करता नहीं। खैर, सयाना-समझदार होकर प्यार, प्यार कहाँ रह पाता है!
  • आधुनिक मनोविज्ञान मौन ही रहा है प्रेम के विषय में, किन्तु कभी कुछ उससे कहलवा लिया गया है तो वह भी इस लोक-विश्वास से सहमत होता प्रतीत हुआ है कि 'असंभव' के आयाम में ही होता है प्रेम-रूपी व्यायाम। जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं वे लौकिक अर्थ में एक-दूजे के लिए बने हुए होते नहीं।
  • अकेलेपन में भी कुछ है जो नितांत आकर्षक है, सर्वथा सुखकर है लेकिन अफ़सोस कि उसे पा सकना अकेले के बस का नहीं।
  • प्रेम होता ही अतिवादी है। यह बात प्रौढ़ होकर ही समझ में आती है उसके कि विधाता अमूमन इतना अतिवाद पसंद करता नहीं। खैर, सयाना-समझदार होकर प्यार, प्यार कहाँ रह पाता है!
  • मुझे तो समस्त ऐसे साहित्य से आपत्ति है जो मात्र यही या वही करने की क़सम खाए हुए हो।
  • क्या हम मानव एक-दूसरे को दुख-ही-दुख दे सकते हैं, सुख नहीं? हम क्यों सदा कटिबद्ध होते हैं एक-दूसरे को ग़लत समझने के लिए? इतना कुछ है इस सृष्टि में देखने-समझने को, फिर भी क्यों हम अपने-अपने दुखों के दायरे में बैठे रहने को अभिशप्त है? अगर हम ख़ुशियाँ लूटना-लुटाना सीख जाएँ तो क्या यही दुनिया स्वर्ग जैसी सुंदर न हो जाए?
  • प्यार के कैमरे के दो ही फ़ोकस हैं—प्रिय का चेहरा, और वह न हो तो ऐसा कुछ जो अनंत दूरी पर स्थित हो।
  • भदेस से परहेज़ हमें भीरु बनाता है।
  • बच्ची से कैसे कहा जाता है तू अब केवल स्त्री है। और अगर कह दिया जाता है ऐसा, तो फिर यह कैसे कहा जाता है कि यही वयस्कता तेरी स्वतंत्रता का हनन करती है। बच्ची! अब हम तेरी हर बात को बचपना मानकर उड़ा नहीं सकते। और स्त्री! तू कभी ऐसी स्त्री हो नहीं सकती कि अपने मन की कर सके। बच्ची-स्त्री, तू अपने को स्त्री जान; स्त्री-बच्ची, तू अपने को हमारी बच्ची-भर मान।
  • कितनी ख़राब पटकथा लिखता है परमात्मा, परमात्मा क़सम।
  • बहुत अधिक हैं तर्क, बहुत तरह का है प्यार, और संसार साक्षात् नरक है अकेलेपन की यंत्रणा का।
  • यही दुर्भाग्य है। सर्वत्र, सर्वदा उपस्थित लोग आवश्यकता से अधिक होते हैं। कोण बन जाते हैं। कोने चुभते हैं। दो ही रह जाएँ तो भी कुल उपस्थिति में एक व्यक्ति फालतू प्रतीत होता है। जब वे सोचते हैं कि हम एक क्यों नहीं हो जाते या जब उनमें से एक सोचता है कि मैं इस दूसरे में खो क्यों नहीं जाता, या मैं इस दूसरे के हित मिट क्यों नहीं जाता, तब उनमें प्रेम हो जाने की बात कही जाती है। लेकिन जब प्रेम नहीं होता तब यह दूसरा इतना चुभता है आत्मा में कि हम कहते हैं वही साक्षात् नरक है।
  • प्यार एक उदास-सी चीज़ है, और बहुत प्यारी-सी चीज़ है उदासी।
  • प्यार, लिप्सा और वर्जना के ख़ानों पर ज़माने-भर के भावनात्मक मोहरों से खेली जानेवाली शतरंज है। अंतरंगता खेल नहीं है, उसमें कोई जीत-हार नहीं है, आरम्भ और अंत नहीं है। प्यार एक प्रक्रिया है, अंतरंगता एक अवस्था।
  • यह मानने का जी नहीं करता कि उसने हम कीड़े-मकोड़ों में से एक-एक का पूरा जीवन-चरित ख़ुद गढ़ा है। मुझे लगता है कि एक विशिष्ट ढंग से उसने फेंक दिया है हमें कि मंडराओ और टकराओ आपस में। समग्र पैटर्न तो वह जानता है, एक-एक कण की नियति नहीं जानता। क़समिया तौर पर वह ख़ुद नहीं कह सकता कि इस समय कौन कण कहाँ, किस गति से, क्या करने वाला है। नियतियों के औसत वह जानता है, किसी एक की नियति नहीं।
  • नियति लिखती है हमारी पहली कविता और जीवन-भर हम उसका ही संशोधन किए जाते हैं। और जिस बेला सदा के लिए बंद करते हैं आँखें, उस बेला परिशोधित नहीं, वही अनगढ़ कविता नाच रही होती है हमारे स्नायुपथों पर।
  • दो लोग, दो घड़ी, साथ-साथ इतना-इतना अकेलापन अनुभव करें कि फिर अकेले न रह पाएँ।
  • प्रेम का तर्क अलंकारापेक्षी नहीं, वह सहज ऋजु है: मेरी निजता तुझसे है, मेरी अस्मिता तू ही है।
  • आत्मा जिस प्रेम-रहस्य की वाचिका है, वह काया की पोथी में ही लिखा है। इसे बाँच।
  • भक्षण प्रेम का अंतिम चरण है। कितना तो प्यारा लग रहा होता है चूहा बिल्ली को, जिस समय वह पंजा मार रही होती है उस पर।
  • अगर स्वाधीनता इसलिए चाहिए कि प्रेम हो सके और प्रेम तभी होता हो, जब प्रतिबद्धता हो तो स्वाधीनता का क्या होता है और प्रेम का क्या बनता है?
  • नर के लिए प्यार का उन्माद वहीं तक होता है, जहाँ तक कि वह स्वीकार न हो जाए। उसके बाद उतार ही उतार है। उधर मादा के लिए उसकी उठान ही स्वीकार से आरंभ होती है।
  • वर्षों-वर्षों बैठा रहूँगा मैं इसी तरह इस गाड़ी में जिसका नाम आकांक्षा है। वर्षों-वर्षों अपनी ही पोटली पर, मैले फ़र्श पर, दुखते कूल्हों, सो जाती टाँगों पर बैठा रहूँगा मैं। संघर्ष का टिकट मेरे पास होगा, सुविधा का रिज़र्वेशन नहीं।
  • प्यार होने के लिए न विपुल समय चाहिए, न कोई स्थूल आलंबना उसके लिए कुछ चाहिए तो आक्रांत हो सकने की क्षमता।
  • प्रेम में जो भी तुम उसे लिखते हो, ख़ुद अपने को लिखते हो। डायरी भरते हो तुम और क्योंकि वह तुमसे अभिन्न है इसलिए उसे भी पढ़ने देते हो।
  • भाषा का तेवर हर किसी का अपना होता है। इसमें तानाशाही नहीं चल सकती पंडितों की।
  • जीवन में क्या-क्या नहीं होता, यह जानते-समझते जिज्ञासुओं का पूरा जीवन बीत जाता है। विविध है, विचित्र है, मायावी है जीवन।
  • तुतलाहट से आगे क्यों नहीं बढ़ पाती प्रीति की बानी? और क्यों, जब वह इस सीमा का उल्लंघन करना चाहती है, तुतलाहट से भी निम्नतर कोटि-हकलाहट में पहुँच जाती है वह? प्राचीन आचार्य भी इस तथ्य से अवगत रहे। वे कह गए हैं कि प्रेम में संलाप-प्रलाप-अनुलाप-अपलाप आदि ही होता है। हर प्रेमी जानता है कि प्रतिपक्ष क्या चाह रहा है, किंतु जानकर-भी-न-जानते का विधान है।
  • नायक ने एक आंग्ल कवयित्री को उद्धृत करते हुए लिखा कि प्रीति एक धधकती हुई किंतु संदर्भहीन सूक्ति है और एक अमरीकी कवयित्री को उद्धृत करते हुए लिखा कि प्रेमी प्रिया की मुक्ति चाहता है—स्वयं अपने तक से!
  • हम सब अपनी-अपनी दृष्टि में अनुपम हैं।
  • यह सही है कि काम अर्थात् इच्छारहित प्रेम नहीं हो सकता, लेकिन यह भी सही है कि जहाँ काम प्रमुख है, वहाँ प्रेम हो नहीं सकता। काम रूप बिन प्रेम न होई, काम रूप जहाँ प्रेम न सोई।
  • सभी निर्णय ग़लत निर्णय होते हैं, किसी-न-किसी संदर्भ में। हमें वही निर्णय करना चाहिए जो हमारे अपने लिए, हमारे विचार से सबसे कम ग़लत हो।
  • प्रेम, घृणा का रूप भले ही ले ले, उसे मैत्री में परिवर्तित करना असंभव होगा।
  • कदाचित् चिर-अतृप्ति ही प्रीति है। प्यास ही प्यार है।
  • प्यार, बहुत ही प्यारे ढंग से यूँखार भी होता आया है।
  • प्रेम जब गिनने बैठता है तो बहुत उदारता से।
  • कितना सुंदर है संसार! कितने अभागे हैं हम कि इसे देखने का अवसर, अवकाश नहीं मिलता हमें! कितने मूर्ख हैं हम कि अगर कहीं जाते भी हैं तो अपनी चिंताओं को ही साथ ले जाते हैं! कितनी विराट विविध है यह सृष्टि और कैसी है यह विडंबना कि हमारे लिए अपनी एकविध क्षद्रुता ही हर कहीं सर्वोपरि रहती है! कहीं इसीलिए तो पूर्वज सुरम्य स्थलों पर मंदिर नहीं बनवा गए कि यहाँ तो भूलो, यहाँ तो झुको!
  • व्यंग्य और ईर्ष्या का पात्र समझा जाना इस समाज में महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में मान्य हो जाने की निशानी है।
  • अपने वर्तमान पर लानत भेजने का युवाओं को वैसा ही अधिकार है, जैसा मेरे-जैसे वृद्धों को अतीत की स्मृति में भावुक हो उठने का।
  • जीवन में कुछ भी फ़्रीज़ नहीं होता। प्रवाहमान नद है जीवन। क्षण-भर भी रुकता नहीं किसी की कलात्मक सुविधा के लिए।
  • जो कहते हैं कि हम यह सब तुम्हारी भलाई के लिए कह रहे हैं, वह यह भी कह रहे होते हैं कि तुम्हारी भलाई में ही हमारी भलाई है।
  • वे समझते हैं कि किताबें इस तरह समझनी होती हैं कि अनंतर परीक्षक के समक्ष प्रमाणित किया जा सके कि हम इन्हें वैसा ही समझ गए हैं जैसा कि आप और आपके परीक्षक समझे थे। वह उस स्थिति से अनभिज्ञ हैं जिसमें पढ़नेवाला उतना समझ लेता है, जितना उसे समझना होता है।
  • प्रेम हो सकने के लिए एक स्तर पर क्षण के सहस्रांश की अवधि पर्याप्त है और दूसरे स्तर पर अनेकानेक कल्पों की भी अपर्याप्त।
  • अगर मानवीय तर्क ही हैं तो प्रेम के लिए दो में से एक की बलि अपेक्षित है। प्रश्न यह है कि तू उससे प्रेम करता है या कि तू चाहता है वह तुझसे प्रेम करे?
  • विफल दांपत्य संवादहीनता को जन्म देता है। सफल दांपत्य संवाद की अनावश्यकता को। क्या मौन ही विवाह की चरम परिणति है?
  • मानवीय प्यार और मानवीय जीवन में आधारभूत बैर है।
  • प्यार किसी और की चुनौती से नहीं, अपनी ही अस्मिता की चुनौती से उपजता है।
  • आभिजात्य की उपस्थिति मात्र मध्यवर्गीय मन के लिए किसी भी गाली, किसी भी प्रहार से अधिक हीनभावनाप्रद होती है।
  • आप जानते हैं, स्वीकारते हैं निश्वास छोड़कर कि यह मैत्रेयी का बाल-हठ नहीं, तिरिया-हठ नहीं, अस्तित्व-हठ है।
  • प्रेम के आनंद को प्रेम की पीड़ा से अलग नहीं किया जा सकता।
  • स्मृति क्यों तुच्छ को महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण को तुच्छ मानती है, जितना प्रौढ़ होता जाता है मानव, क्यों उतनी ही बचकानी हुई जाती है, बचपन की ओर लौटने लगती है स्मृति।


Quote of Manohar Shyam Joshi



  •  Prem ko wahi jaanta hai jo samajh gaya hai ki prem ko samjha hi nahi ja sakta.
  • Zindagi ki ghaas khodne mein jute hue hum jab kabhi chaukar ghaas, ghaam aur khurpa teenon bhool jaate hain, tabhi pyaar ka janm hota hai. Ya shayad ise yun kehna chahiye ki woh pyaar hi hai jiska peeche se aakar hamari aankhen gadoliyon se dhak dena humein chaukar baadhit karta hai ki ghadi-do ghadi ghaas, ghaam aur khurpa bhool jaayein.
  • Swarth aur swadhinta mein kya antar hai? Pratibaddhata aur paraadheenta mein kaise bhed karein? Vivek ko kayarta ke atirikt koi naam kaise dein?
  • Prem hota hi ativaadi hai. Yeh baat proudh hokar hi samajh mein aati hai uske ki vidhata amuman itna ativaad pasand karta nahi. Khair, sayaana-samajhdaar hokar pyaar, pyaar kahaan reh paata hai!
  • Aadhunik manovigyaan maun hi raha hai prem ke vishay mein, kintu kabhi kuch usse kehlwa liya gaya hai to woh bhi is lok-vishwas se sahmat hota prateet hua hai ki 'asambhav' ke aayam mein hi hota hai prem-rupi vyaayam. Jo ek-doosre se pyaar karte hain woh laukik arth mein ek-doosre ke liye bane hue hote nahi.
  • Akelepan mein bhi kuch hai jo nitaant aakarshak hai, sarvatha sukhkar hai lekin afsos ki use paa sakna akele ke bas ka nahi.
  • Prem hota hi ativaadi hai. Yeh baat proudh hokar hi samajh mein aati hai uske ki vidhata amuman itna ativaad pasand karta nahi. Khair, sayaana-samajhdaar hokar pyaar, pyaar kahaan reh paata hai!
  • Mujhe to samast aise saahitya se aapatti hai jo maatra yeh ya wahi karne ki kasam khaye hue ho.
  • Kya hum maanav ek-doosre ko dukh-hi-dukh de sakte hain, sukh nahi? Hum kyon sada katibaddh hote hain ek-doosre ko galat samajhne ke liye? Itna kuch hai is srishti mein dekhne-samajhne ko, fir bhi kyon hum apne-apne dukhon ke daayare mein baithe rehne ko abhisapt hain? Agar hum khushiyan lootna-lutaana seekh jaayein to kya yahi duniya swarg jaise sundar na ho jaaye?
  • Pyaar ke camera ke do hi focus hain—priya ka chehra, aur woh na ho to aisa kuch jo anant doori par sthit ho.
  • Bhades se parheiz humein bheeru banaata hai.
  • Bacchi se kaise kaha jaata hai tu ab keval stri hai. Aur agar keh diya jaata hai aisa, to phir yeh kaise kaha jaata hai ki yahi vayaskta teri svatantrata ka hanan karti hai. Bacchi! Ab hum teri har baat ko bachpana maankar uda nahi sakte. Aur stri! Tu kabhi aisi stri ho nahi sakti ki apne man ki kar sake. Bacchi-stri, tu apne ko stri jaan; stri-bacchi, tu apne ko hamari bacchi-bhar maan.
  • Kitni kharaab patakatha likhta hai parmaatma, parmaatma kasam.
  • Bahut adhik hain tark, bahut tarah ka hai pyaar, aur sansaar saakshaat narak hai akelepan ki yantrana ka.
  • Yahi durbhagya hai. Sarvatra, sarvada upasthit log avashyakta se adhik hote hain. Kon ban jaate hain. Kone chubhte hain. Do hi rah jaayein to bhi kul upasthiti mein ek vyakti faaltu prateet hota hai. Jab ve sochte hain ki hum ek kyon nahi ho jaate ya jab unmein se ek sochta hai ki main is doosre mein kho kyon nahi jaata, ya main is doosre ke hit mit kyon nahi jaata, tab unmein prem ho jaane ki baat kahi jaati hai. Lekin jab prem nahi hota tab yeh doosra itna chubhta hai aatma mein ki hum kahte hain wahi saakshaat narak hai.
  • Pyaar ek udaas-si cheez hai, aur bahut pyaari-si cheez hai udaasi.
  • Pyaar, lipsa aur varjana ke khaanon par zamaane-bhar ke bhavnatmak mohron se kheli jaane waali shatranj hai. Antarangta khel nahi hai, usmein koi jeet-haar nahi hai, aarambh aur ant nahi hai. Pyaar ek prakriya hai, antarangta ek avastha.
  • Yeh maanane ka ji nahi karta ki usne hum keede-makodon mein se ek-ek ka poora jeevan-charit khud gadhha hai. Mujhe lagta hai ki ek vishisht dhang se usne phenk diya hai humein ki mandraao aur takrao aapas mein. Samagra pattern to woh jaanta hai, ek-ek kan ki niyati nahi jaanta. Kasmiya to woh khud nahi keh sakta ki is samay kaun kan kahaan, kis gati se, kya karne waala hai. Niyatiyon ke ausat woh jaanta hai, kisi ek ki niyati nahi.
  • Niyati likhti hai hamari pehli kavita aur jeevan-bhar hum uska hi sansodhan kiye jaate hain. Aur jis bela sada ke liye band karte hain aankhein, us bela parishodhit nahi, wahi angad kavita naach rahi hoti hai hamare snaayupathon par.
  • Do log, do ghadi, saath-saath itna-itna akelepan anubhav karein ki phir akele na reh paayein.
  • Prem ka tark alankarapekshi nahi, woh sahaj riju hai: meri nijta tujhse hai, meri asmita tu hi hai.
  • Aatma jis prem-rahasy ki vaachika hai, woh kaaya ki pothi mein hi likha hai. Ise baach.
  • Bhakshan prem ka antim charan hai. Kitna to pyaara lag raha hota hai chuha billi ko, jis samay woh panja maar rahi hoti hai us par.
  • Agar swadhinta isliye chahiye ki prem ho sake aur prem tabhi hota ho, jab pratibaddhata ho to swadhinta ka kya hota hai aur prem ka kya banta hai?
  • Nar ke liye pyaar ka unmaad wahi tak hota hai, jahan tak ki woh sveekar na ho jaaye. Uske baad utaar hi utaar hai. Udhar maada ke liye uski uthaan hi sveekar se aarambh hoti hai.
  • Varshon-varshon baitha rahunga main is tarah is gaadi mein jiska naam aakansha hai. Varshon-varshon apni hi potli par, maile farsh par, dukhte koolhon, so jaati taangon par baitha rahunga main. Sangharsh ka ticket mere paas hoga, suvidha ka reserveeshan nahi.
  • Pyaar hone ke liye na vipul samay chahiye, na koi sthool aalambana uske liye kuch chahiye to aakraant ho sakne ki kshamata.
  • Prem mein jo bhi tum use likhte ho, khud apne ko likhte ho. Diary bharte ho tum aur kyunki woh tumse abhinna hai isliye use bhi padhne dete ho.
  • Bhasha ka tevar har kisi ka apna hota hai. Ismein taanashaahi nahi chal sakti panditon ki.
  • Jeevan mein kya-kya nahi hota, yeh jaante-samajhte jijnaasuo ka poora jeevan beet jaata hai. Vividha hai, vichitra hai, maayaavi hai jeevan.
  • Tutlahat se aage kyon nahi badh paati preeti ki baani? Aur kyon, jab woh is seema ka ullanghan karna chahti hai, tutlahat se bhi nimnatar koti-haklahat mein pahuch jaati hai woh? Praacheen aachary bhi is tathya se avagat rahe. Ve keh gaye hain ki prem mein
  • Sabhi nirnay galat nirnay hote hain, kisi-na-kisi sandarbh mein. Humein wahi nirnay karna chahiye jo humare apne liye, humare vichar se sabse kam galat ho.
  • Prem, ghrina ka roop bhale hi le le, use maitri mein parivartit karna asambhav hoga.
  • Kadaachit chir-atripti hi preeti hai. Pyaas hi pyaar hai.
  • Pyar, bahut hi pyaare dhang se yunkhhar bhi hota aaya hai.
  • Prem jab ginnne baithta hai to bahut udarta se.
  • Kitna sundar hai sansaar! Kitne abhaage hain hum ki ise dekhne ka avsar, avkash nahi milta humein! Kitne moorkh hain hum ki agar kahin jaate bhi hain to apni chintaon ko hi saath le jaate hain! Kitni viraat vividha hai yeh srishti aur kaisi hai yeh vidambana ki humare liye apni ekvidh kshadruta hi har kahin sarvopari rehti hai! Kahin isliye to poorvaj surmya sthalon par mandir nahi banwa gaye ki yahaan to bhoolo, yahaan to jhuk jao!
  • Vyangya aur eershya ka patra samjha jaana is samaj mein mahatvapurn vyakti ke roop mein maanya ho jaane ki nishani hai.
  • Apne vartaman par laanat bhejne ka yuvaon ko waisa hi adhikar hai, jaisa mere-jaise vruddhon ko atit ki smriti mein bhavuk ho uthne ka.
  • Jeevan mein kuch bhi freeze nahi hota. Pravahmaan nad hai jeevan. Kshan-bhar bhi rukta nahi kisi ki kalatmak suvidha ke liye.
  • Jo kahte hain ki hum yeh sab tumhari bhalaai ke liye keh rahe hain, woh yeh bhi keh rahe hote hain ki tumhari bhalaai mein hi hamari bhalaai hai.
  • Ve samajhte hain ki kitaabein is tarah samajhni hoti hain ki anantar pareekshak ke samaksh pramanit kiya ja sake ki hum inhe vaisa hi samajh gaye hain jaise ki aap aur aapke pareekshak samjhe the. Woh uss sthiti se anabhigya hain jismein padhnewala utna samajh leta hai, jitna use samajhna hota hai.
  • Prem ho sakne ke liye ek star par kshan ke sahastraansh ki avadhi paryapt hai aur doosre star par anekanek kalpon ki bhi aparyapt.
  • Agar maanviya tark hi hain to prem ke liye do mein se ek ki bali apekshit hai. Prashn yeh hai ki tu usse prem karta hai ya ki tu chahta hai woh tujhse prem kare?
  • Vifal daampatya samvaadheenata ko janm deta hai. Safal daampatya samvaad ki anavashyakta ko. Kya maun hi vivaah ki chram parinaati hai?
  • Maanviya pyaar aur maanviya jeevan mein aadharbhut bair hai.
  • Pyar kisi aur ki chunauti se nahi, apni hi asmitaa ki chunauti se upajta hai.
  • Aabhijatya ki upasthiti maatr madhyavargiya man ke liye kisi bhi gaali, kisi bhi prahaar se adhik heenbhavna-prad hoti hai.
  • Aap jaante hain, svikaarte hain nishwas chhodkar ki yah Maitreyii ka baal-hath nahi, tiriya-hath nahi, astitv-hath hai.
  • Prem ke anand ko prem ki peeda se alag nahi kiya ja sakta.
  • Smriti kyon tuchchh ko mahatvapurn aur mahatvapurn ko tuchchh maanti hai, jitna prouddh hota jaata hai maanav, kyon utni hi bachpani hui jaati hai, bachpan ki or lautne lagti hai smriti






Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *