कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Jain Bhakti Geet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jain Bhakti Geet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बजे कुण्डलपुर में बधाई – Baje Kundalpur Mein Badhai (Bhajan Lyrics)

बजे कुण्डलपुर में बधाई

के नगरी में वीर जन्मे, महावीर जी
जागे भाग हैं त्रिशला माँ के,
के त्रिभवन के नाथ जन्मे, महावीर जी

हो… शुभ घडी जनम की आई,
सवरग से देव आये, महावीर जी
तेरा नवन करें मेरु पर
के, इंद्र जल भर लाए, महावीर जी

हो.. तुझे देवीआं झुलाये पलना,
मन में मगन हो के, महावीर जी
तेरे पलने में हीरे मोती,
के. गोरिओं में लाल लटके, महावीर जी

हो… अब ज्योति तेरी जागी
के सूर्य चाँद छिप जाए, महावीर जी
तेरे पिता लुटावें मोहरें
खजाने सारे खुल जाएंगे, महावीर जी

हो… हम दरश को तेरे आए
के पाप सब काट जाएंगे, महावीर जी
बजे कुण्डलपर में बधाई,
के नगरी में वीर जन्मे, महावीर जी

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)


Ke nagari mein veer janme, Mahaveer ji  

Jaage bhaag hain Trishala maa ke,  

Ke tribhavan ke naath janme, Mahaveer ji  


Ho… shubh ghadi janam ki aai,  

Savarag se dev aaye, Mahaveer ji  

Tera navan karen Meru par  

Ke, Indra jal bhar laaye, Mahaveer ji  


Ho.. tujhe deviyaan jhulaayen palna,  

Man mein magan ho ke, Mahaveer ji  

Tere palne mein heere moti,  

Ke. goriyon mein laal latke, Mahaveer ji  


Ho… ab jyoti teri jaagi  

Ke surya chaand chhip jaaye, Mahaveer ji  

Tere pita lutaaven moharen  

Khazaane saare khul jaayenge, Mahaveer ji  


Ho… hum darash ko tere aaye  

Ke paap sab kat jaayenge, Mahaveer ji  

Baje Kundalpur mein badhaai,  

Ke nagari mein veer janme, Mahaveer ji

नवकार मंत्र ही महामंत्र – Navkar Mantra Hi Mahamantra (Bhajan Lyrics)

नवकार मंत्र ही महामंत्र

नवकार मंत्र ही महामंत्र, निज पद का ज्ञान कराता है।
निज जपो शुद्ध मन बच तन से, मनवांछित फल का दाता है॥1॥
नवकार मंत्र ही महामंत्र…
पहला पद श्री अरिहंताणां, यह आतम ज्योति जगाता है।
यह समोसरण की रचना की भव्यों को याद दिलाता है॥2॥
नवकार मंत्र ही महामंत्र…
दूजा पद श्री सद्धाणं है, यह आतम शक्ति बढ़ाता है।
इससे मन होता है निर्मल, अनुभव का ज्ञान कराता है॥3॥
नवकार मंत्र ही महामंत्र…
तीजा पद श्री आयरियाणां, दीक्षा में भाव जगाता है।
दुःख से छुटकारा शीघ्र मिले, जिनमत का ज्ञान बढ़ाता है॥4॥
नवकार मंत्र ही महामंत्र…
चौथा पद श्री उवज्ज्ञायणं, यह जैन धर्म चमकता है।
कर्मास्त्रव को ढीला करता, यह सम्यक्‌ ज्ञान कराता है॥5॥
नवकार मंत्र ही महामंत्र…

पंचमपद श्री सव्वसाहूणं, यह जैन तत्व सिखलाता है।

दिलवाता है ऊँचा पद, संकट से शीघ्र बचाता है॥6॥

नवकार मंत्र ही महामंत्र…

तुम जपो भविक जन महामंत्र, अनुपम वैराग्य बढ़ाता है।

नित श्रद्धामन से जपने से, मन को अतिशांत बनाता है॥7॥

नवकार मंत्र ही महामंत्र…

संपूर्ण रोग को शीघ्र हरे, जो मंत्र रुचि से ध्याता है।

जो भव्य सीख नित ग्रहण करे, वो जामन मरण मिटाता है॥8॥

नवकार मंत्र ही महामंत्र…

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री नन्दीश्वर द्विप आरती – Nandishwar Dweep Aarti Lyrics in Hindi

श्री नन्दीश्वर द्विप आरती

नंदीश्वर द्वीप पर स्थित 52 जिनालयों की महिमा गाने वाली यह आरती जैन भूगोल और भक्ति का अनूठा संगम है।

जय बावन जिन देवा, जय बावन जिन देवा |
आरती करूँ तुम चरणे-२ भवजल नदि न्हावा || जयदेव-२

प्रथमो जंबु द्वीप, घातकी वर बीजो-२ |
पुष्कर पूरव शोभित, पुष्कर वर त्रीजो || जयदेव-२ ||

चोथो वारूण द्वीप, पंचम क्षीरवर-२ |
छठ्ठो घृतवर शोभित, सप्तम इक्षुवर || जयदेव-२ ||

अष्टम शोभे द्वीप नन्दीश्वर नामा-२ |
प्रति दश तेरह अकृतिम जिन धामा || जयदेव-२ ||

अन्जम भूधर एक, दधिमुख नग्र चार-२ |
गज मति रविकर पर्वत, तेरह गिरि सार || जयदेव-२ ||

एवं चौदिशी बावन, पृथ्वी धर लम्बा-२ |
गिरिपति ज्येष्ठ जिनालय, मणिमय जिनबिम्बा || जयदेव-२ ||

शुभ अषाढे कारतक, फाल्गुन, सुदी पक्षा-२ |
इन्द्रादिक करे पूजा, अष्टानिक दक्षा || जयदेव-२ ||

अष्टम दिन थी मंडित, पूनम परियंता-२ |
जिनगुणसागर गावे, पावे सुव कांता || जयदेव-२ ||

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती शीतलनाथ जी – Sheetalnath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती शीतलनाथ जी

दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान की यह आरती नाम के अनुरूप ही आत्मा को शीतलता और शांति देने वाली है।

ॐ जय शीतलनाथ स्वामी, स्वामी जय शीतलनाथ स्वामी ।
घृत दीपक से करू आरती, घृत दीपक से करू आरती ।
तुम अंतरयामी, ॐ जय शीतलनाथ स्वामी ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

भदिदलपुर में जनम लिया प्रभु, दृढरथ पितु नामी २ ।
मात सुनन्दा के नन्दा तुम २, शिवपथ के स्वामी ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

जन्म समय इन्द्रो ने, उत्सव खूब किया, स्वामी उत्सव खूब किया ।
मेरु सुदर्शन ऊपर २, अभिषेक खूब किया ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

पंच कल्याणक अधिपति, होते तीर्थंकर ,स्वामी होते तीर्थंकर ।
तुम दसवे तीर्थंकर 2, हो प्रभु क्षेमंकर ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

अपने पूजक निन्दक के प्रति, तुम हो वैरागी, स्वामी तुम हो वैरागी ।
केवल चित्त पवित्र करन नित 2, तुम पूजे रागी ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

पाप प्रणाशक सुखकारक, तेरे वचन प्रभो ,स्वामी तेरे वचन प्रभो ।
आत्मा को शीतलता शाश्वत २, दे तब कथन विभो ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

जिनवर प्रतिमा जिनवर जैसी,हम यह मान रहे,स्वामी हम यह मान रहे।
प्रभो चंदानामती तब आरती २, भाव दुःख हान करें ॥
ॐ जय शीतलनाथ स्वामी०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

चौबीसी आरती – Choubisi Aarti (All 24 Tirthankaras) in Hindi

चौबीसी आरती

ऋषभनाथ से लेकर महावीर स्वामी तक — सभी 24 तीर्थंकरों का नाम लेकर एक साथ वंदना करने वाली यह आरती हर जैन पूजा में विशेष स्थान रखती है।

ऋषभ अजित संभव अभिनंदन, सुमति पद्म सुपार्श्व की जय |
महाराज की श्रीजिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

चंद्र पुष्प शीतल श्रेयांस, वासुपूज्य महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

विमल अनंत धर्म जस उज्ज्वल, शांतिनाथ महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

कुंथ अरह और मल्लि मुनिसुव्रत, नमिनाथ महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

नेमिनाथ प्रभु पार्श्व जिनेश्वर, वर्द्धमान महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

इन चौबीसों की आरती करके, आवागमन-निवार की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय |

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती बजे छम छम छम – Aarti Baje Cham Cham Lyrics in Hindi

आरती बजे छम छम छम

घुँघरुओं की छम-छम के साथ गाई जाने वाली यह आरती अपनी सरल लय और भावों के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पसंदीदा है।

बाजे छम छम छम छमा छम बाजे घुँघरू बाजे घुँघरू०
हाथों में दीपक लेकर आरती करूँ
बाजे छम छम०

प्रभु को उठाया हाथी पे बैठाया २
पांडुक बन अभिषेक कराया, इसलिए प्रभु तेरी आरती करूँ
दीपक ज्योति से आरती करूँ २

वीर प्रभुजी की मूरत निहारूँ २
ध्यान लगन चरणों में धरूँ
चरणों में धरूँ० हाथों में दीपक लेकर०

हम सब प्रभु के गुण को गाएँ
प्रभुजी के चरणों में शीश झुकाएँ० इसलिए प्रभु तेरी आरती करूँ

प्रभु तुम बिन मोहे कोई ना संभाले
प्रभु तुम बिन कोई ना पारे लगावे
मेरी यही चाह और कुछ ना कहूँ० हाथों में दीपक लेकर आरती करूँ

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री जिनवाणी माता की आरती – Jinvani Mata Aarti Lyrics in Hindi

श्री जिनवाणी माता की आरती

जिनवाणी को जैन धर्म में माता का दर्जा दिया गया है, क्योंकि यही अज्ञान का अंधकार मिटाकर सही राह दिखाती है। यह आरती उसी जिनवाणी माता को समर्पित है।

ॐ जयजिनवाणी माता, ॐ जय जिनवाणी माता,
तुमको निशदिन ध्यावे, सुरनर मुनि ज्ञानी ॥ टेक

श्री जिनगिरिथी निकसी, गुरु गौतम वाणी,
जीवन भ्रम तम नाशन, दिपक दरशाणी ॥ॐजय॥

कुमत कुलाचल चूरन, वज्र सम सरधानी।
नव नियोग निक्षेपन, देखत दरपानी ॥ॐजय॥

पातक पंक पखालन, पुन्य परम वाणी।
मोह महार्णव डूबता, तारन नौकाणी ॥ॐजय॥

लोका लोक निहारन, दिव्य नयन स्थानी।
निज पर भेद दिखावन, सुरज किरणानी ॥ॐजय॥

श्रावक मुनिगण जननी, तुम ही गुणखानी।
सेवक लख सुखदायक, पावन परमाणी ॥ॐजय॥

ॐ जय जिनवाणी माता, ॐ जय जिनवाणी माता,
तुमको निश दिन ध्यावे, सुरनर मुनि ज्ञानी॥

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती अनंथ्नाथ जी – Anantnath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती अनंथ्नाथ जी

साकेतपुरी में जन्मे चौदहवें तीर्थंकर श्री अनंतनाथ भगवान की यह आरती सीधे-सरल शब्दों में आत्मा की ज्योति जगाने की बात करती है।

करते हैं प्रभु की आरती, आतम की ज्योति जलेगी ।

प्रभुवर अनंत की भक्ति, सदा सोख्य भरेगी, सदा सोख्य भरेगी ॥

हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी

हे सिंहसेन के राज दुलारे, जयश्यामा के प्यारे ।
साकेतपूरी के तुम नाथ, गुणाकार तुम न्यारे ॥
तेरी भक्ति से हर प्राणी में, शक्ति जगेगी, प्राणी में शक्ति जगेगी,
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी

वदि ज्येष्ठ द्वादशी में प्रभुवर, दीक्षा को धारा था ।
चैत्री मावस में ज्ञान कल्याणक उत्सव प्यारा था ॥
प्रभु की दिव्यध्वनि दिव्यज्ञान, आलोक भरेगी, ज्ञान आलोक भरेगी॥
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी
हे त्रिभुवन स्वामी, हे अन्तरयामी

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती बाहुबली जी – Bahubali Ji Aarti (Gommateshwar) Lyrics in Hindi

आरती बाहुबली जी

भरत और बाहुबली के त्याग की कहानी हर जैन भक्त को प्रेरित करती है। यह आरती गोम्मटेश्वर बाहुबली की महिमा और उनके अद्भुत त्याग का बखान करती है।

जयति जय जय गोम्मटेश्वर, जयति जय बाहुबली ।
जयति जय भरताधिपति, विजयी अनुपम भुजबली ।

श्री आदिनाथ युगादिब्रह्मा त्रिजगपति विख्यात हैं ।
गुणमणि विभूषित आदिनाथ के भारत और बाहुबली ॥
जयति जय ००

वृषभेश जब तप वन चले तब न्याय नीति कर गए ।
साकेतनगरीपति भरत, पोदनपुरी बाहुबली ॥
जयति जय००

षटखंड जीता भरत मन की नहीं आशा बुझी ।
निज चक्ररत्न चला दिया फिर भी विजयी बाहुबली ॥
जयति जय००

सब आखिर राज्य विभव तजा, कैलाश पर जा बसे ।
इक वर्ष का ले योग तब, निश्चल हुए बाहुबली ॥
जयति जय००

तन से प्रभु निर्मम हुए वन जंतु क्रीडा कर रहे ।
सिद्धि रमा वरने चले प्रभु वीर बन बाहुबलि॥
जयति जय००

प्रभु बाहुबली की नग्न मुद्रा सीख यह सिखला रही ।
सब त्याग करके माधुरी तुम भी बनो बाहुबली ॥
जयति जय००

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती पुष्पदंता – Pushpadant Swami Aarti Lyrics in Hindi

आरती पुष्पदंता

काकंदी नगरी में जन्मे नौवें तीर्थंकर श्री पुष्पदंत भगवान की यह आरती उनके पाँचों कल्याणकों की तिथियों का सुंदर वर्णन करती है।

ओम जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदंत स्वामी ।
काकंदी में जन्मे, त्रिभुवन नामी, ओम सब उतारे तेरी आरती ॥

ओम जय पुष्पदन्त स्वामी, प्रभु जय पुष्पदंत स्वामी ।
सब उतारे तेरी आरती, ओम सब उतारे तेरी आरती

फाल्गुन कृष्णा नवमी पर, गर्भ कल्याण हुआ गर्भ०
जयरामा सुग्रीव मात पितु, हर्ष महान हुआ २
ओम जय पुष्पदन्त स्वामी०

मगसिर शुक्ला एकम, जन्म कल्याणक हैं २।
तप कल्याणक से भी यह तिथि पावन हैं २॥
ओम जय पुष्पदन्त स्वामी०

कार्तिक शुक्ला द्वितीया, घाति कर्म नाशा, स्वामी घाति० ।
पुष्पक वन में केवल ज्ञान सूर्य भासा, ज्ञान सूर्य ० ॥
ओम जय पुष्पदन्त स्वामी०

भादों शुक्ला अष्टमी सम्मेदाचल से २।
सकल कर्म निर्हित हो सिद्धालय पहुचे २॥
ओम जय पुष्पदन्त स्वामी०

हम सब घृत दीपक ले, आरती को आये, स्वामी आरति० २।
यही चन्दना मति कहे, भाव आरत नश जावे २॥
ओम जय पुष्पदन्त स्वामी०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती पद्मप्रभु जी – Padmaprabhu Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती पद्मप्रभु जी

छठे तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान की यह आरती श्रीपाल के प्रसंग का जिक्र करती है, जो भक्तों के बीच बड़ा लोकप्रिय है।

जय पद्मप्रभु देवा, स्वामी जय पद्मप्रभु देवा ।
जय पद्मप्रभु देवा, स्वामी जय पद्मप्रभु देवा ।

तुम बिन कौन जगत में मेरा २, पार करों देवा २
जय पद्मप्रभु देवा, स्वामी जय पद्मप्रभु देवा ॥

तुम हो अगम अगोचर स्वामी हम हैं अज्ञानी २।
अपरम्पार तुम्हारी महिमा, काहू ना जानी २ ॥
तुम बिन कौन जगत में मेरा०

विघ्न निवारो संकट टारो, हम आये शरणा २ ।
कुमति हटा सुमति दीज्यो, कर जोड़ पड़े चरणा २॥
तुम बिन कौन जगत में मेरा०

पाँव पड़े को पार लगाया सुख सम्पति दाता २ ।
श्रीपाल का कष्ट हटाकर, सुवर्ण तन कीना २॥
तुम बिन कौन जगत में मेरा०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती-नेमिनाथ जी – Neminath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती-नेमिनाथ जी

बाईसवें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान की यह आरती उनकी दिव्यध्वनि और समवशरण की महिमा का बड़ा ही भावपूर्ण वर्णन करती है।

जय नेमीनाथ स्वामी, प्रभु जय नेमीनाथ स्वामी
जय नेमीनाथ स्वामी, प्रभु जय नेमीनाथ स्वामी

तुम हो भव दधि तारक प्रभु जी, तुम हो भव दधि तारक प्रभु जी ।
अन्तर के यामि स्वामी, जय नेमीनाथ स्वामी ०

समवशरण में आप विराजे, समवशरण में आप विराजे ।
खिरे मधुर वाणी स्वामी, जय नेमीनाथ स्वामी ०

सुन भवि परम तत्व को पावत, सुन भवि परम तत्व को पावत ।
सुख सम्यक ज्ञानी स्वामी, जय नेमीनाथ स्वामी ०

यक्ष यक्षिणी चंवर ढोरते, यक्ष यक्षिणी चंवर ढोरते ।
महिमा अब जानी स्वामी, जय नेमीनाथ स्वामी ०

तीन छत्र सिर पर तुम सोहे, तीन छत्र सिर पर तुम सोहे ।
ध्यावत मुनि ध्यानी स्वामी, जय नेमीनाथ स्वामी ०

जय नेमीनाथ स्वामी, प्रभु जय नेमीनाथ स्वामी

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती मल्लिनाथ जी – Mallinath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती मल्लिनाथ जी

मिथिला नगरी में जन्मे उन्नीसवें तीर्थंकर श्री मल्लिनाथ भगवान की यह छोटी मगर बेहद मधुर आरती है, जिसे गाना और याद रखना दोनों आसान है।

मल्लिनाथ प्रभु की आरती कीजे,
पंचम गति का निज सुख लीजे २

मिथिला नगरी जन्मे स्वामी २
प्रजावती माँ हैं जगनामी २

मल्लिनाथ प्रभु की आरती कीजे,
पंचम गति का निज सुख लीजे २

कुम्भराज पितु तुम सम शिशु पा २
कहलाये सचमुच रत्नाकर २

मल्लिनाथ प्रभु की आरती कीजे,
पंचम गति का निज सुख लीजे २

मगशिर सुदी ग्यआरस तिथि प्यारी २
जन्मे त्रिभुवन में उजियारी २

मल्लिनाथ प्रभु की आरती कीजे,
पंचम गति का निज सुख लीजे २

जन्म तिथि में ली प्रभु दीक्षा २
कहलाये प्रभु कर्म विजेता २

मल्लिनाथ प्रभु की आरती कीजे,
पंचम गति का निज सुख लीजे २

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आदिनाथ स्वामी आरती – Adinath Swami Aarti Lyrics in Hindi

आदिनाथ स्वामी आरती

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ (ऋषभदेव) भगवान की यह आरती बेहद सरल शब्दों में उनकी करुणा और महिमा का बखान करती है।

जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय ।
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

दुखहारी सुखकारी तुम हो, दुखहारी सुखकारी तुम हो
त्रिभुवन के स्वामी, त्रिभुवन के स्वामी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

नाभिराय मरूदेवी के नंदन, नाभिराय मरूदेवी के नंदन
संतन आधार, संतन आधार
नाथ निरंजन सब दुख भंजन, नाथ निरंजन सब दुख भंजन
सम्पति दातार, सम्पति दातार
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

करुणा सिंधु दयाल दयानिधि, करुणा सिंधु दयाल दयानिधि
जय जय गुणधारी, जय जय गुणधारी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

वांछित पूर्ण दुःख दर्द चुरन, वांछित पूर्ण दुःख दल चुरन
सब जन सुखकारी, सब जन सुखकारी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती चन्द्रप्रभु जी भगवान (तिजारा) – Chandraprabhu Aarti in Hindi

आरती चन्द्रप्रभु जी भगवान (तिजारा)

अलवर के तिजारा नगर में विराजमान श्री चन्द्रप्रभु भगवान की यह आरती श्रद्धालुओं में बेहद लोकप्रिय है। सीता, मैना और अंजन चोर जैसे प्रसंगों का भी इसमें सुंदर वर्णन मिलता है।

म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी |
म्हारे मन भाई जी, म्हारे मन भाई जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

सावन सुदि दशमी तिथि आई, प्रगटे त्रिभुवन राई जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

अलवर प्रांत में नगर तिजारा, दरसे देहरे मांही जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

सीता सती ने तुमको ध्याया, अग्नि में कमल रचाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

मैना सती ने तुमको ध्याया, पति का कुष्ट मिटाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

जिनमें भूत प्रेत नित आते, उनका साथ छुड़ाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

सोमा सती ने तुमको ध्याया, नाग का हार बनाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

मानतुंग मुनि तुमको ध्याया, ताले तोड़ छुड़ाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

जो भी दु:खिया दर पर आया, उसका कष्ट मिटाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

अंजन चोर ने तुमको ध्याया, शस्त्रों से अधर उठाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

सेठ सुदर्शन तुमको ध्याया, सूली का सिंहासन बनाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

समवसरण में जो कोर्इ आया, उसको पार लगाया जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

रत्न-जड़ित सिंहासन सोहे, ता पे अधर विराजे जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

तीन छत्र शीष पर सोहें, चौंसठ चंवर ढुरावें जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

ठाड़ो सेवक अर्ज करे छे, जनम मरण मिटाओ जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

भक्त तुम्हारे तुमको ध्यावें, बेड़ा पार लगाओ जी |
म्हारा चंद्रप्रभ जी की सुन्दर मूरत, म्हारे मन भाई जी ||

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

Jain Aarti Lyrics in Hindi : जैन आरतियां हिंदी में (तीर्थंकर)

 


जैन आरती संग्रह में आपका स्वागत है। यहाँ नीचे सभी 26 आरतियों की सूची दी गई है — जिस भी आरती के बोल आपको चाहिए, उसके शीर्षक पर क्लिक करें और पूरी आरती पढ़ें।

  1. आरती पंच परमेष्ठी – Panch Parmeshthi Aarti Lyrics in Hindi
  2. आरती चन्द्रप्रभु जी भगवान (तिजारा) – Chandraprabhu Aarti in Hindi
  3. आरती पारसनाथ स्वामी – Aarti Shri Parshvanath Ji in Hindi
  4. अजित प्रभु आरती – Ajitnath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  5. आदिनाथ स्वामी आरती – Adinath Swami Aarti Lyrics in Hindi
  6. आरती कुंथुनाथ जी – Kunthunath Ji Aarti in Hindi
  7. आरती मल्लिनाथ जी – Mallinath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  8. श्री मुनिसुव्रतनाथ जी आरती (दो रूप) – Munisuvratnath Aarti in Hindi
  9. आरती-नेमिनाथ जी – Neminath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  10. आरती पद्मप्रभु जी – Padmaprabhu Ji Aarti Lyrics in Hindi
  11. आरती पुष्पदंता – Pushpadant Swami Aarti Lyrics in Hindi
  12. आरती बाहुबली जी – Bahubali Ji Aarti (Gommateshwar) Lyrics in Hindi
  13. आरती अनंथ्नाथ जी – Anantnath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  14. श्री जिनवाणी माता की आरती – Jinvani Mata Aarti Lyrics in Hindi
  15. आरती बजे छम छम छम – Aarti Baje Cham Cham Lyrics in Hindi
  16. आरती शांतिनाथ (रूप 1) – Shantinath Aarti Lyrics in Hindi
  17. चौबीसी आरती – Choubisi Aarti (All 24 Tirthankaras) in Hindi
  18. आरती शीतलनाथ जी – Sheetalnath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  19. आरती श्रेयांशनाथ – Shreyansanath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  20. आरती विमलनाथ जी – Vimalnath Ji Aarti Lyrics in Hindi
  21. आरती वासुपूज्य – Vasupujya Ji Aarti Lyrics in Hindi
  22. शांतिनाथ भगवान आरती (रूप 2) – Shantinath Aarti Lyrics in Hindi
  23. पारस देवा आरती (बड़ागांव) – Baragaon Parshvanath Aarti in Hindi
  24. श्री नन्दीश्वर द्विप आरती – Nandishwar Dweep Aarti Lyrics in Hindi
  25. आरती जय चंद्रप्रभु देवा – Chandraprabhu Aarti (Tijara) in Hindi
  26. श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह – Mahavir Swami Aarti (4 Versions) in Hindi

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: इसी पेज पर ऊपर दी गई सूची से चुनें।

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *