कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

पारस देवा आरती (बड़ागांव) – Baragaon Parshvanath Aarti in Hindi

पारस देवा आरती (बड़ागांव)

बड़ागांव के टीले से जुड़े चमत्कारी प्रसंगों का जिक्र करती यह आरती पार्श्वनाथ भगवान की महिमा को अलग ही अंदाज़ में बयां करती है।

ओं जय पारस देवा, स्वामी जय पारस देवा |
आरति हम सब करते, मिले मुक्ति मेवा || टेक ||

बड़ागांव टीले से, स्वप्न दिया तुमने |
चमत्कार कर प्रगटे, शरण लही हमने || ओं ..

लक्ष्मण बचे तोप से, महिमा जग छायी |
तन निरोग कितनों ने, नेत्र ज्योति पायी || ओं ..

स्याद्वाद गुरुकुल में, इन्द्र शीश राजे |
शतक आठ फण छाया, सौम्य मूर्ति साजे || ओं ..

जो भी शरण में आते, वांछित फल पाते |
भूत-प्रेत, करमों-कृत, संकट कट जाते || ओं ..

स्याद्वाद ध्वज धरती पर, आपहि फहराया |
किया समर्पण सन्मति, अनुभव लहराया || ओं ..

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *