कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Panch Parmeshthi Aarti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Panch Parmeshthi Aarti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आरती पंच परमेष्ठी – Panch Parmeshthi Aarti Lyrics in Hindi

आरती पंच परमेष्ठी

पंच परमेष्ठी यानी अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु — इन पाँचों को समर्पित यह आरती हर जैन मंदिर में गाई जाती है। सुर में गाकर देखिए, मन खुद-ब-खुद शांत हो जाता है।

इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

पहली आरति श्रीजिनराजा, भव दधि पार उतार जिहाजा |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

दूसरी आरति सिद्धन केरी, सुमिरन करत मिटे भव फेरी |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

तीजी आरति सूरि मुनिंदा, जनम मरन दु:ख दूर करिंदा |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

चौथी आरति श्री उवझाया, दर्शन देखत पाप पलाया |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

पाँचमि आरति साधु तिहारी, कुमति विनाशन शिव अधिकारी |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

छट्ठी ग्यारह प्रतिमाधारी, श्रावक वंदूं आनंदकारी |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

सातमि आरति श्रीजिनवानी, 'द्यानत' सुरग मुकति सुखदानी |
इह विधि मंगल आरति कीजे, पंच परमपद भज सुख लीजे ||

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *