वे लोग मुझे एक जमाने से पिछड़ा हुआ आदमी कहते हैं। एक पुराने ज़माने वाला—जो नए दौर में पीछे रह गया हो या पिछड़ गया हो। ठीक है, कोई बात नहीं। मैं इस विषय पर कोई बहस नहीं करना चाहता। मेरी उम्र भी साठ के क़रीब हो रही है। दरअसल दो-तीन साल के बाद मैं रिटायर्ड हो जाऊँगा। ऐसे में मेरा दिल कितना भी फतीला हो, कितना भी जवान हो, जब उम्र का प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा तो मैं उनसे किसी तरह की बहस नहीं कर पाऊँगा। वैसे मैं स्वस्थ और शक्तिशाली आदमी हूँ। कभी-कभार ब्लड प्रेशर या रक्तचाप हो जाने के अलावा कभी कुछ नहीं हुआ। ब्लड प्रेशर की बात के लिए तो मैं कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ, क्योंकि यह एक आधुनिक रोग है। खान-पान में कुछ सावधानियाँ रखनी पड़ती हैं। मैं कॉलेज के विद्यार्थी के रूप में टेनिस का एक खिलाड़ी था। नौकरी मिल जाने पर जब काम के सिलसिले में एक जगह से दूसरी जगह तबादला हुआ, तब गोल्फ़ खेलने लगा। रंगून हेड क्वाटर्स यानी अपने मुख्य कार्यालय यांर्को: लौटने पर थोड़ा-बहुत गोल्फ़ ही खेलता रहा। दफ़्तर की गाड़ी मिल जाने पर गोल्फ़ मैदान चला जाता था। उसके बाद आठ सौ रुपये वेतन वाले कर्मचारियों को जब सरकार कार...