कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Jain Bhakti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jain Bhakti लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह – Mahavir Swami Aarti (4 Versions) in Hindi

श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह

भगवान महावीर की आरती के कई सुंदर रूप प्रचलित हैं — कहीं कुंडलपुर का जिक्र है तो कहीं चाँदनपुर का। यहाँ हमने चार अलग-अलग प्रचलित आरतियाँ एक ही जगह क्रमांक देकर रख दी हैं, जो भी पसंद आए वो गाइए।

1. श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह (रूप 1)

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी-2 |
बाल ब्रह्मचारी व्रत-2, पाल्यो तपधारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

आतम ज्ञान विरागी, समदृष्टि धारी-2 |
माया मोह विनाशक-2, ज्ञान ज्योति जारी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो-2 |
हिंसा पाप मिटाकर-2, सुधर्म परचार्यो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दर्शायो-2 |
ग्वाल मनोरथ पूर्यो-2, दूध गाय पायो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

अमरचंद को सपना, तुमने प्रभु दीना-2 |
मंदिर तीन शिखर का-2, निर्मित है कीना |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जयपुर-नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी-2 |
एक ग्राम तिन दीनो-2, सेवा-हित यह भी |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जो कोर्इ तेरे दर पर, इच्छा कर आवे-2 |
होय मनोरथ-पूरण-2, संकट मिट जावे |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

निशि-दिन प्रभु-मंदिर में, जगमग-ज्योति जरे-2 |
हम सेवक चरणों में-2, आनंद-मोद धरें |
ॐ जय महावीर प्रभो ||
जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||

जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |
कुंडलपुर अवतारी-2, त्रिशलानंद विभो |
ॐ जय महावीर प्रभो ||


2. श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह (रूप 2)

करौं आरती वर्द्धमानकी । पावापुर निरवान थान की ॥ टेक
राग बिना सब जगजन तारे । द्वेष बिना सब कर्म विदारे ।

शील धुरंधर शिव तिय भोगी । मनवच कायन कहिये योगी । करौं०

रत्नत्रय निधि परिग्रह हारी । ज्ञानसुधा भोजनव्रतधारी । करौं०

लोक अलोक व्यापै निजमांहीं । सुखमय इंद्रिय सुखदुख नाहीं । करौं०

पंचकल्याणकपूज्य विरागी । विमल दिगंबर अबंर त्यागी । करौं०

गुनमनि भूषन भूषित स्वामी । जगत उदास जगंतर स्वामी । करौं०

कहै कहां लौ तुम सबजानौं । द्यानत की अभिलाषा प्रमानौ । करौं०


3. श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह (रूप 3)

ॐ जय महावीर प्रभो! स्वामी जय महावीर प्रभो ।
जग नायक सुखदायक, अति गंभीर प्रभो । ॐ जय ०

कुण्डलपुर में जन्में त्रिशला के जाए, स्वामी त्रिशला के जाए ०
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए । ॐ जय ०

दीनानाथ दयानिधि हो मंगलकारी, स्वामी हो मंगलकारी ०
जगतहित संयम धारा, प्रभु पर उपकारी । ॐ जय ०

पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया, स्वामी सत्पथ ०
दया धर्म का झंडा, जग में लहराया । ॐ जय ०

अर्जुनमाली, गौतम, श्री चन्दनबाला, स्वामी श्री चन्दन ०
पार जगत से बेडा, इनका कर डाला । ॐ जय ०

पावन नाम तुम्हारा, जग तारणहारा, स्वामी जग तारण ०
निश दिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा । ॐ जय ०

करूणासागर! तेरी महिमा है न्यारी, स्वामी महिमा है ०
ज्ञान मुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी । ॐ जय ०


4. श्री महावीर स्वामी आरती संग्रह (रूप 4)

जय सन्मति देवा, प्रभु जय सन्मति देवा ।
वर्द्धमान महावीर वीर अति, जय संकट छेवा ॥ टेक

सिद्धारथ नृप नन्द दुलारे, त्रिशला के जाये ।
कुण्डलपुर अवतार लिया, प्रभु सुर नर हर्षाये ॥ ऊँ जय०

देव इन्द्र जन्माभिषेक कर, उर प्रमोद भरिया ।
रुप आपका लख नहिं पाये, सहस आंख धरिया ॥ ऊँ जय०

जल में भिन्न कमल ज्यों रहिये, घर में बाल यती ।
राजपाट ऐश्वर्य छाँड सब, ममता मोह हती ॥ ऊँ जय०

बारह वर्ष छद्मावस्था में, आतम ध्यान किया ।
घाति कर्म चकचूर, चूर प्रभु केवल ज्ञान लिया ॥ ऊँ जय०

पावापुर के बीच सरोवर, आकर योग कसे ।
हने अघातिया कर्म शत्रु सब, शिवपुर जाय बसे ॥ ऊँ जय०

भूमंडल के चांदनपुर में, मंदिर मध्य लसे ।
शान्त जिनेश्वर मूर्ति आपकी, दर्शन पाप नसे ॥ ऊँ जय०

करुणासागर करुणा कीजे, आकर शरण गही ।
दीन दयाला जगप्रतिपाला, आनन्द भरण तुही ॥ ऊँ जय ०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती जय चंद्रप्रभु देवा – Chandraprabhu Aarti (Tijara) in Hindi

आरती जय चंद्रप्रभु देवा

तिजारा के चन्द्रप्रभु भगवान की यह एक और खूबसूरत आरती है, जिसमें उनके जन्म से लेकर केवलज्ञान तक की पूरी यात्रा का वर्णन मिलता है।

जय चंद्रप्रभु देवा, स्वामी जय चंद्रप्रभुदेवा ।
तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी, तुम हो विघ्न विनाशक स्वामी
पार करो देवा, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

मात सुलक्षणा पिता तुम्हारे महासेन देवा
चन्द्र पूरी में जनम लियो हैं स्वामी देवों के देवा
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

जन्मोत्सव पर प्रभु तिहारे, सुर नर हर्षाये
रूप तिहार महा मनोहर सब ही को भायें
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

बाल्यकाल में ही प्रभु तुमने दीक्षा ली प्यारी
भेष दिगंबर धारा, महिमा हैं न्यारी
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

फाल्गुन वदि सप्तमी को, प्रभु केवल ज्ञान हुआ
खुद जियो और जीने दो का सबको सन्देश दिया
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…
अलवर प्रान्त में नगर तिजारा, देहरे में प्रगटे
मूर्ति तिहारी अपने अपने नैनन, निरख निरख हर्षे
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

हम प्रभु दास तिहारे, निश दिन गुण गावें
पाप तिमिर को दूर करो, प्रभु सुख शांति लावें
तुम हो विघ्न विनाशक, स्वामी पार करो देवा ॥
जय चंद्रप्रभु देवा…

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

पारस देवा आरती (बड़ागांव) – Baragaon Parshvanath Aarti in Hindi

पारस देवा आरती (बड़ागांव)

बड़ागांव के टीले से जुड़े चमत्कारी प्रसंगों का जिक्र करती यह आरती पार्श्वनाथ भगवान की महिमा को अलग ही अंदाज़ में बयां करती है।

ओं जय पारस देवा, स्वामी जय पारस देवा |
आरति हम सब करते, मिले मुक्ति मेवा || टेक ||

बड़ागांव टीले से, स्वप्न दिया तुमने |
चमत्कार कर प्रगटे, शरण लही हमने || ओं ..

लक्ष्मण बचे तोप से, महिमा जग छायी |
तन निरोग कितनों ने, नेत्र ज्योति पायी || ओं ..

स्याद्वाद गुरुकुल में, इन्द्र शीश राजे |
शतक आठ फण छाया, सौम्य मूर्ति साजे || ओं ..

जो भी शरण में आते, वांछित फल पाते |
भूत-प्रेत, करमों-कृत, संकट कट जाते || ओं ..

स्याद्वाद ध्वज धरती पर, आपहि फहराया |
किया समर्पण सन्मति, अनुभव लहराया || ओं ..

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

शांतिनाथ भगवान आरती (रूप 2) – Shantinath Aarti Lyrics in Hindi

शांतिनाथ भगवान आरती (रूप 2)

शांतिनाथ भगवान की यह दूसरी आरती एक अलग धुन और शैली में है, फिर भी भाव वही — शांति और सुख की कामना। दोनों रूप गाकर देखें, कौन सा ज्यादा पसंद आता है।

शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे।
आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे
आरती उतारेंगे हम आरती उतारेंगे
शांतिनाथ भगवान

हस्तिनापुर में जनम लिये हे प्रभु देव करे जयकारा हो ।
जन्म महोत्सव करें कल्याणक, नाचे झूमे गाये हो ॥
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे । शांतिनाथ भगवान

धन्य है माता ऐरा देवी तुम्हें जो गोद उठाईं है ।
विश्वसेन के कुलदीपक ने ज्ञान की ज्योति जगाई है ।
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे । शांतिनाथ भगवान

पंचम चक्रवर्ती पद पाये, जग सुख बढा अपार था ।
द्वादस कामदेव अति सुन्दर जग में बढा ही नाम था ।
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे । शांतिनाथ भगवान

शांति नाथ प्रभु शांति प्रदाता शुचिता सुख अपार दो ।
जनम मरण दुःख मेटो प्रभुजी लेना शरण में आप हो ।
ऐसे अवतारी की अब हम आरती उतारेंगे ।
शांतिनाथ भगवान की हम आरती उतारेंगे।

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती वासुपूज्य – Vasupujya Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती वासुपूज्य

चंपापुरी के बारहवें तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान बाल ब्रह्मचारी थे — यह आरती उनके इसी अनूठे जीवन का सुंदर वर्णन करती है।

ॐ जय वासुपूज्य स्वामी, प्रभु जय वासुपूज्य स्वामी।
पंचकल्याणक अधिपति २, तुम अन्तरयामी ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

चंपापुर नगरी भी धन्य हुई तुमसे स्वामी धन्य०
जयराम वासुपूज्य २, मात पिता हर्षे
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

बाल ब्रह्मचारी बन, महाव्रत को धारा २ ।
प्रथम बालयति जग ने २, तुमको स्वीकारा ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

गर्भ जन्म तप एवं केवल ज्ञान लिया स्वामी केवल०।
चंपापुर में तुमने २, पद निर्वाण लिया ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

वासवगण से पूजित, वासुपूज्य जिनवर स्वामी वासु० ।
बारहवें तीर्थंकर २, है तुम नाम अमर ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

जो कोई तुमको सुमिरे सुख सम्पति पावे स्वामी सुख० ।
पूजन वंदन करके २, वंदित हो जावे ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

घृत आरती ले हम सब तुम आरती करते स्वामी तुम।
उसका फल मिले चंदना २, मति शुद्ध करदे ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०
पंचकल्याणक अधिपति २, तुम अन्तरयामी ॥
ॐ जय वासुपूज्य स्वामी०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती विमलनाथ जी – Vimalnath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती विमलनाथ जी

कम्पिलपुरी में जन्मे तेरहवें तीर्थंकर श्री विमलनाथ भगवान की यह आरती पंचकल्याणकों का बड़ा विस्तृत और सुंदर वर्णन करती है।

आरती करो रे, आरती करो रे ।
आरती करो रे, आरती करो रे ॥

तेरहवे जिनवर विमलनाथ की
आरती करो रे, आरती करो रे ।

कृतवर्मा पितु राजदुलारे, जयश्यामा के प्यारे ।
कम्पिल पूरी में जनम लिया हैं, सुर नर वन्दे सारें २ ॥
आरती करो रे०
निर्मल त्रय ज्ञान सहित, स्वामी की आरती करो रे
आरती करो रे०

शुभ ज्येष्ठ वदि दशमी प्रभु की गर्भागम तिथि मानी जाती
है जन्म और दीक्षा कल्याणक, माघ चतुर्थी सुदी आती २
आरती करो रे०
मनः पर्याय ज्ञानी तीर्थंकर की, आरती करो रे ।
आरती करो रे०

सित माघ छट को ज्ञान हुआ, धनपति शुभ समवशरण रचता ।
दिव्य ध्वनि प्रभु की खिरी और, भव्यो का नाम कुमुद खिलता 2 ।
आरती करो रे०
केवल ज्ञानी अर्हन्त प्रभु की
आरती करो रे०

आषाढ़ वदि दशमी तिथि थी, पंचम गति प्रभुवर ने पायी ।
शुभ लोक शिखर पर राजे जा, परमातम ज्योति प्रगटाई २।
आरती करो रे०
उन सिद्धप्रिया के अधिनायक की
आरती करो रे०

हे विमल प्रभु तव चरणों में बस एक आशा हे यह मेरी ।
मन विमल मति हो जावे प्रभु, मिल जाए मुझे भी सिद्ध गति २ ॥
आरती करो रे०
चन्दन स्वातमसुख पाने हेतु
आरती करो रे०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती श्रेयांशनाथ – Shreyansanath Ji Aarti Lyrics in Hindi

आरती श्रेयांशनाथ

सिंहपुरी में जन्मे ग्यारहवें तीर्थंकर श्री श्रेयांसनाथ भगवान की यह आरती उनके जन्म से लेकर मोक्ष तक की तिथियों को बड़े भाव से समेटती है।

प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे २

स्वर्ण वर्णमय प्रभा निराली, मूर्ति तुम्हारी हैं मनहारी २
सिंहपूरी में जब तुम जन्मे, सुरगण जन्म कल्याणक करते 2
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे

विष्णु मित्र पितु, मात नन्दा, नगरी में भी आनन्द छाता २
फागुन वदि ग्यारस शुभ तिथि थी, जब प्रभु वर ने दीक्षा ली थी २
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे

माघ कृष्ण मावस को स्वामी,कहलाये थे केवलज्ञानी २
श्रावण सुदी पुरिम आई, यम जीता शिव पदवी पाई
श्रेय मार्ग के दाता तुम हो, जजे चन्दनामति शिवगति दो 2
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे
प्रभु श्रेयांस की आरती कीजे, भव भव के पातक हर लीजे २

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती शांतिनाथ (रूप 1) – Shantinath Aarti Lyrics in Hindi

आरती शांतिनाथ (रूप 1)

सोलहवें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान चक्रवर्ती भी थे और कामदेव भी — इस आरती में उनके इसी असाधारण जीवन का वर्णन मिलता है।

जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

मन वच तन से, तुमको वन्दु २
जय अन्तरयामी प्रभु जय अन्तरयामी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

गर्भ जनम जब हुआ आपका 2
तीन लोक हर्षे स्वामी तीन लोक हर्षे
इन्द्र कियो अभिषेक शिखर पर २
शिव मग के स्वामी बोलो शिव मग के स्वामी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

पंचम चक्री भये आप ही २
षट खंड के स्वामी, प्रभु षट खंड के स्वामी
राज विभव के भोगे प्रभु जी २
कामदेव नामी, बोलो कामदेव नामी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

अतुल विभव को तृणवत त्यागे २
हुए कर्म नाशी प्रभुजी, हुए कर्म नाशी
भये आप तीर्थंकर प्रभु जी २
शिव रमणी स्वामी, बोलो शिव रमणी स्वामी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

वीर सिंधु को नमस्कार कर २
आरती करू थारी, प्रभु आरती करू थारी
सूरज शिवपुर पावो प्रभु जी २
महा सोख्य धारी बोलो महा सोख्य धारी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

मन वच तन से, तुमको वन्दु २
जय अन्तरयामी प्रभु जय अन्तरयामी
जय शांतिनाथ स्वामी, प्रभु जय शांतिनाथ स्वामी ।

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री मुनिसुव्रतनाथ जी आरती (दो रूप) – Munisuvratnath Aarti in Hindi

श्री मुनिसुव्रतनाथ जी आरती (दो रूप)

राजगृही में जन्मे बीसवें तीर्थंकर श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की आरती के दो थोड़े अलग रूप प्रचलन में मिलते हैं, दोनों यहाँ क्रमांक देकर साथ रखे गए हैं।

1. श्री मुनिसुव्रतनाथ जी आरती (रूप 1)

जय मुनिसुव्रतनाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रतनाथ स्वामी
जय मुनिसुव्रतनाथ स्वामी, प्रभु मुनिसुव्रतनाथ स्वामी

भक्ति भाव से प्रणमु तुमको, जय अन्तरयामि २
जय मुनिसुव्रतनाथ स्वामी०

राजगृही में जन्म किया प्रभु २, आनन्द भयो भारी ।
सुर नर मुनि गुण गाये तिहारी, आरती करी थारी ॥
जय मुनि सुव्रतनाथ स्वामी०

पिता तिहारे सुमित्र राजा २, शामा के जाया ।
श्याम वर्ण मूरत तेरी हैं, पैठण अतिशय दर्शाया ॥
जय मुनि सुव्रतनाथ स्वामी०

जो ध्यावे सुख पावे सब ही २, सब संकट को दूर करे २।
मंवांचित फल पावे सब ही 2, जो प्रभु चरण हरे २ ॥
जय मुनि सुव्रतनाथ स्वामी०


2. श्री मुनिसुव्रतनाथ जी आरती (रूप 2)

ऊँ जय मुनिसुव्रतस्वामी, प्रभु जय मुनिसुव्रतस्वामी ।
भक्ति भाव से प्रणमूं, जय अंतरयामी ।। ऊँ जय०

राजगृही में जन्म लिया प्रभु, आनन्द भयो भारी ।
सुर नर मुनि गुण गाएँ, आरती कर थारी ।। ऊँ जय०

पिता तिहारे, सुमित्र राजा, शामा के जाया ।
श्यामवर्ण मूरत तेरी, पैठण में अतिशय दर्शाया ।।ऊँ जय०

जो ध्यावे सुख पावे, सब संकट दूर करें ।
मन वांछित फल पावे, जो प्रभु चरण धरें ।। ऊँ जय०

जन्म मरण, दुख हरो प्रभु, सब पाप मिटे मेरे ।
ऐसी कृपा करो प्रभु, हम दास रहें तेरे ।। ऊँ जय०

निजगुण ज्ञान का, दीपक ले आरती करुं थारी ।
सम्यग्ज्ञान दो सबको, जय त्रिभुवन के स्वामी ।। ऊँ जय०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

आरती कुंथुनाथ जी – Kunthunath Ji Aarti in Hindi

आरती कुंथुनाथ जी

हस्तिनापुर से जुड़े सत्रहवें तीर्थंकर श्री कुंथुनाथ भगवान की यह आरती उनके गर्भ और जन्म कल्याणक का वर्णन बड़ी सुंदरता से करती है।

श्री कुन्थुनाथ प्रभु की हम आरती करते हैं
आरती करके जनम जनम के पाप विनशते हैं ।
सांसारिक सुख के संग आत्मिक सुख भी मिलते हैं २

श्री कुन्थुनाथ प्रभु की हम आरती करते हैं ।
जब गर्भ में प्रभु तुम आये
पितु सुरसेन श्री कांता माँ हर्षाये
सुर वंदन करने आये
श्रावण वदि दशमी, गर्भ कल्याण मनाये
हस्तिनापुरी उस पावन धरती को नमते हैं
आरती करके जनम जनम के पाप विनशते हैं ।
सांसारिक सुख के संग आत्मिक सुख भी मिलते हैं २

वैसाख सुदी एकम में, जन्मे जब सुर गृह में बाजे बजते थे
सुर शैल शिखर ले जाकर
सब इन्द्र सपारी करे नवहन जिन शिशु पर
जन्मकल्यानक से पावन उस गिरी को जजते हैं
आरती करके जनम जनम के पाप विनशते हैं ।
सांसारिक सुख के संग आत्मिक सुख भी मिलते हैं २

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

अजित प्रभु आरती – Ajitnath Ji Aarti Lyrics in Hindi

अजित प्रभु आरती

यमुना किनारे बटेश्वर में विराजमान अजितनाथ भगवान की यह आरती उनके चमत्कारों और महिमा को बयां करती है। दूध की धार वाला प्रसंग भक्तों को खासतौर पर छू जाता है।

जय श्री अजित प्रभु, स्वामी जय श्री अजित प्रभु ।
कष्ट निवारक जिनवर, तारनहार प्रभु ॥

पिता तुम्हारे जितशत्रू और, माँ विजया रानी । स्वामी माँ ०
माघ शुक्ल दशमी को जन्मे, त्रिभुवन के स्वामी
स्वामी जय श्री अजित०

उल्कापात देख कर प्रभु जी, धार वैराग्य लिया । स्वामी धार०
गिरी सम्मेद शिखर पर, प्रभु ने पद निर्वाण लिया ॥
स्वामी जय श्री अजित०

यमुना नदी के तीर बटेश्वर, अतिशय अति भारी । स्वामी अतिशय०
दिव्य शक्ति से आई प्रतिमा, दर्शन सुखकारी ॥
स्वामी जय श्री अजित०

प्रतिमा खंडित करने को जब, शत्रु प्रहार किया । स्वामी शत्रु०
बही ढूध की धार प्रभु ने, अतिशय दिखलाया ॥
स्वामी जय श्री अजित०

बड़ी ही मन भावन हैं प्रतिमा, अजित जिनेश्वर की । स्वामी अजित०
मंवांचित फल पाया जाता, दर्शन करे जो भी ॥
स्वामी जय श्री अजित०

जगमग दीप जलाओ सब मिल, प्रभु के चरनन में । स्वामी प्रभु०
पाप कटेंगे जनम जनम के, मुक्ति मिले क्षण में ॥
स्वामी जय श्री अजित०

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री नेमिनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री नेमिनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री नेमिनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

श्री जिनवाणी शीश धार कर, सिद्ध परभू का करके ध्यान ।
लिखू नेमि चालीसा सुखकार, नेमी प्रभु की शरण में आन।।

समुन्द्र विजय यादव कुलराई, सौरिपुर रजधानी कहाई ।
शिवादेवी उनकी महारानी, षष्ठी कार्तिक शुक्ल बखानी ।।

सुख से शयन करें शैया पर, सपने देखे सौलह सुन्दर ।
तज विमान जयंत अवतारे, हुए मनोरथ पूरण सारे ।।

प्रतिदिन महल में रतन बरसते, यदुवंशी निज मन में हरषते ।
दिन षष्ठी सावन शुक्ल का, हुआ अभ्युदय पुत्र रतन का ।।

तिन लोक में आनद छाया, प्रभु को मेरु पर पधराश ।
न्वहन हेतु जल ले क्षीरसागर, मणियो के थे कलश मनोहर ।।

कर अभिषेक किया परनाम, अरिष्ट नेमि दिया शुभ नाम ।
शोभित तुमसे सत्य मराल, जीता तुमने काल कराल ।।

सहस अष्ट लक्षण सुलालाम, नील कमल सम वर्ण अभिराम ।
वज्र शारीर दस धनुष उतंग, लज्ज्ति तुम छवि देव अनंग ।।

चाचा ताऊ रहते साथ, नेमि कृष्ण चचेरे भ्रात ।
धरा जब यौवन जिनराई, राजुल के संघ हुई सगाई ।।

जूनागढ़ को चली बरात, छप्पन कोटि यादव साथ ।
सुना पशुओ का क्रंदन, तोडा मोर मुकुट और कंगन ।।

बाड़ा खोल दिया पशुओं का, धारा वेष दिगंबर मुनि का ।
कितना अद्भुत संयम मन में, ज्ञानी जन अनुभव करें मन में ।।

नौ नौ आंसू राजुल रोवे, बारम्बार मूर्छित होवे।
फेंक दिया दुल्हन श्रृंगार, रो रो कर यों करे पुकार ।।

नौ भव की तोड़ी क्यों प्रीत, कैसी हैं ये धर्मं की रीत ।
नेमि दे उपदेश त्याग का, उमड़ा सागर वैराग्य का ।।

राजुल ने भी ले ली दीक्षा, हुई संयम उत्तीर्ण परीक्षा ।
दो दिन रह कर के निराहार, तीसरे दिन करे स्वामी विहार ।।

वरदत्त महीपति दे आहार, पंचाश्चार्य हुए सुखकार ।
रहे मौन छप्पन दिन तक, तपते रहे कठिनतम तप व्रत ।।

प्रतिपदा अश्विन उजियारी, हुए केवली प्रभु अविकारी ।
समोशरण की रचना करते, सुरगण ज्ञान की पूजा करते ।।

भवि जीवों के पुण्य प्रभाव से, दिव्या ध्वनि खिरती सदभाव से ।
जो भी होता हे आत्माज्ञ, वो ही होता हे सर्वज्ञ ।।

ज्ञानी निज आतम को निहारे, अज्ञानी पर्याय संवारे ।
हैं अदभुत वैरागी दृष्टि, स्वाश्रित हो तजते सब सृष्टि ।।

जैन धर्मं तो धर्म सभी का, हैं निज धर्म ये प्राणीमात्र का ।
जो भी पहचाने जिनदेव, वो ही जाने आतम देव ।।

रागादि के उन्मूलन को, पूजे सब जिनदेव चरण को ।
देश विदेश में हुआ विहार, गाये अंत में गढ़ गिरनार ।।

सब कर्मो का करके नाश, प्रभु ने पाया पद अविनाश ।
जो भी प्रभु की शरण में आते, उनको मंवांचित मिल जाते ।।

ज्ञानार्जन करके शाष्त्रो से, लोकार्पण करती श्रद्धा से ।
अर्चना बस यही वर चाहें, निज आतम दर्शन हो जावे ।।

श्री नेमिनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री सुपार्श्वनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री सुपार्श्वनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री सुपार्श्वनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

लोक शिखर के वासी हैं प्रभु, तीर्थंकर सुपार्श्व जिननाथ ।
नयन द्वार को खोल खड़े हैं, आओ! विराजो! हे जगनाथ ।।

सुन्दर नगरी वाराणसी स्थित, राज्य करें रजा सुप्रतिष्टित ।
पृथ्वीसेना उनकी रानी, देखे स्वप्ना सोलह अभिरामी ।।

तीर्थंकर सूत गर्भ में आये, सुरगण आकर मोद मनाये ।
शुक्ल ज्येष्ठ द्वादशी शुभ दिन, जन्मे अहमिन्द्र योग में श्रीजिन ।।

जन्मोत्सव की ख़ुशी असीमित, पूरी वाराणसी हुई सुशोभित ।
बढे सुपाश्वजिन चन्द्र समान, मुख पर बसे मंद मुस्कान ।।

समय प्रवाह रहा गतिशील, कन्याएं परनाई सुशील ।
लोक प्रिय शासन कहलाता, पर दुष्टों का दिल दहलाता ।।
नित प्रति सुन्दर भोग भोगते, फिर भी कर्म बंध नहीं होते।
तन्मय नहीं होते भोगो में, दृष्टि रहे अंतर योगों में ।।

एक दिन हुआ प्रबल वैराग्य, राज पाठ छोड़ा मोह त्याग ।
दृढ निश्चय किया तप करने का, करें देव अनुमोदन प्रभु का ।।

राज पाठ निज सूत को देकर, गए सहेतुक वन में जिनवर ।
ध्यान में लीन हुए तपधारी, तप कल्याणक करे सुर भारी ।।

हुए एकाग्र श्री भगवान्, तभी हुआ मनः पर्याय ज्ञान ।
शुद्धाहार लिया जिनवर ने, सोमखेट भूपति के घर में ।।

वन में जाकर हुए ध्यानस्थ, नौ वर्षो तक रहे छद्मस्थ ।
दो दिन का उपवास धार कर, तरु शिरीष तल बैठे जाकर ।।

स्थिर हुए पर रहे सक्रिय, कर्मशत्रु चतु: किये निष्क्रिय ।
क्षपक श्रेढ़ी हुए आरूढ़, ज्ञान केवली पाया गूढ़ ।।

सुरपति ने ज्ञानोत्सव कीना, धनपति ने समोशरण रचिना ।
विराजे अधरे सुपार्श्वस्वामी, दिव्यध्वनि खिरती अभिरामी ।।

यदि चाहो अक्षय सुख पाना, कर्माश्रव तज संवर करना ।
अविपाक निर्झरा को करके, शिवसुख पाओ उद्धम करके ।।

चतु: दर्शन ज्ञान अष्ट बताये, तेरह विधि चारित्र सुनाये ।
ब्रह्माभ्यंतर तप की महिमा, तप से मिलती गुण गरिमा ।।

सब देशो में हुआ विहार, भव्यो को किया भव से पार ।
एक महीना उम्र रही जब, शैल सम्मेद पे, किया उग्र तप।।

फाल्गुन शुक्ल सप्तमी आई, मुक्ति महल पहुचे जिनराई ।
निर्वाणोत्सव को सुर आये, कूट प्रभास की महिमा गाये ।।

स्वस्तिक चिन्ह सहित जिनराज, पार करे भव सिंधु जहाज ।
जो भी प्रभु का ध्यान लगाते, उनके सब संकट कट जाते।।

चालीसा सुपार्श्व स्वामी का, मान हरे क्रोधी कामी का ।
जिनमन्दिर में आकर पढ़ना, प्रभु का मन से नाम सुमरना ।।
अरुणा को हैं दृढ विश्वास, पूरण होवे सब की आस ।।

श्री सुपार्श्वनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री नमिनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री नमिनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री नमिनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

सतत पूज्यनीय भगवन, नमिनाथ जिन महिभावान ।
भक्त करें जो मन में ध्याय, पा जाते मुक्ति वरदान ।।

जय श्री नमिनाथ जिन स्वामी, वसु गुण मण्डित प्रभु प्रणमामि ।
मिथिला नगरी प्रान्त बिहार, श्री विजय राज्य करें हितकार ।।

विप्रा देवी महारानी थी, रूप गुणों की वो खानी थी ।
कृष्णाश्विन द्वितीय सुखदाता, षोडश स्वपन देखती माता।।

अपराजित विमान को तजकर, जननी उदर बसे प्रभु आकर ।
कृष्ण असाढ़ दशमी सुखकार, भूतल पर हुआ प्रभु अवतार ।।

आयु सहस दस वर्ष प्रभु की, धनु पंद्रह अव्गना उनकी ।
तरुण हुए जब राजकुमार, हुआ विवाह तब आनंदकार ।।

एक दिन भ्रमण करे उपवन में, वर्षा ऋतू में हर्षित मन में ।
नमस्कार करके दो देव, कारण कहने लगे स्वयमेव ।।
ज्ञात हुआ की क्षेत्र विदेह में, भावी तीर्थंकर तुम जग में ।
देवों से सुन कर ये बात, राजमहल लोटें नमिनाथ ।।

सोच हुआ भव भव भ्रमण का, चिंतन करते रहे मोचन का ।
परम दिगंबर व्रत करू अर्जन, रत्नात्रय्धन करू उपार्जन ।।

सुप्रभ सूत को राज सौपकर, गाये चित्रवन में जिनवर ।
दशमी असाढ़ मास की कारी, साहस नृपति संग दीक्षा धारी ।।

दो दिन तक उपवास धारकर, आतम लीन हुए श्री प्रभुवर ।
तीसरे दिन जब किया विहार, भूप वीरपुर दे आहार।।

नौ वर्ष तक तप किया वन में, एक दिन मौली श्री तरु तल में ।
अनुभूति हुई दिव्याभास, शुक्ल एकादशी मंगसिर मास ।।

नमिनाथ हुए ज्ञान के सागर, ज्ञानोत्सव करते सुर आकर ।
समोशरण था सभा विभूषित, मानस्तम्भ थे चार सुशोभित ।।

हुआ मौन भंग दिव्य ध्वनि से, सब दुःख दूर हुए अवनि से ।
आत्म पदार्थ की सत्ता सिद्ध, करना तन में अहम् प्रसिद्द ।।

बाह्येंद्रियो में करण के द्वारा, अनुभव से करता स्वीकारा।
पर परिणिति से ही यह जीव, चतुर्गति में भ्रमे सदीव ।।

रहे नरक सागर पर्यन्त, सहे भूख प्यास तिर्यंच ।
हुआ मनुज तो भी संक्लेश, देवों में भी इर्ष्या द्वेष ।।

नहीं सुखो का कही ठिकाना, सच्चा सुख तो मोक्ष में माना ।
मोक्ष गति का द्वार हैं एक, नरभव से ही पाए नेक ।।

सुन कर मगन हुए सब सुरगण, व्रत धारण करते श्रावक जन ।
हुआ विहार जहां भी प्रभु का, हुआ वहीँ कल्याण सभी का ।।

करते विहार जिनेश, एक मास रही आयु शेष ।
शिखर सम्मेद के ऊपर जाकर, प्रतिमा योग धरा हर्षाकर ।।

शुक्ल ध्यान की अग्नि प्रजारी, हने अघाति कर्म दुखकारी ।
अजर अमर शाश्वत पद पाया, सुर नर सबका मन हर्षाया ।।

शुभ निर्वाण महोत्सव करते, कूट मित्रधर पूजन करते ।
प्रभु हैं नील कमल से अलंकृत, हम हो उत्तम फल से उपकृत ।।
नमिनाथ स्वामी जगवन्दन, अरुणा करती प्रभु अभिनन्दन ।।

श्री नमिनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री मल्लिनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री मल्लिनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री मल्लिनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

मोहमल्ल मद मर्दन करते, मन्मथ दुर्ध्दर का मद हरते ।
धैर्य खडग से कर्म निवारे, बाल्यती को नमन हमारे ।।
बिहार प्रान्त की मिथिला नगरी, राज्य करे कुम्भ काश्यप गोत्री ।
प्रभावती महारानी उनकी, वर्षा होती थी रत्नो की ।।

अपराजित विमान को तज कर, जननी उदार बसे प्रभु आकर ।
मंगसिर शुक्ल एकादशी शुभ दिन, जन्मे तीन ज्ञान युक्त श्री जिन ।।

पूनम चन्द्र समान हो शोभित, इंद्र न्वहन करते हो मोहित ।
तांडव नृत्य करे खुश हो कर, निरखे प्रभु को विस्मित हो कर ।।

बढे प्यार से मल्लि कुमार, तन की शोभा हुई अपार ।
पचपन सहस आयु प्रभुवर की, पच्चीस धनु अवगाहन वपु की ।।

देख पुत्र की योग्य अवस्था, पिता ब्याह की करें व्यवस्था ।
मिथिलापूरी को खूब सजाया, कन्या पक्ष सुनकर हर्षाया ।।

निज मन में करते प्रभु मंथन, हैं विवाह एक मीठा बंधन ।
विषय भोग रूपी ये कर्दम, आत्म ज्ञान के करदे दुर्गम ।।

नहीं आसक्त हुए विषयन में, हुए विरक्त गये प्रभु वन में ।
मंगसिर शुक्ल एकादशी पावन, स्वामी दीक्षा करते धारण ।।

दो दिन तक धरा उपवास, वन में ही फिर किया निवास ।
तीसरे दिन प्रभु करे निवास, नन्दिषेण नृप दे आहार ।।

पात्रदान से हर्षित हो कर, अचरज पाँच करे सुर आकर ।
मल्लिनाथ जो लौटे वन में, लीन हुए आतम चिंतन में ।।

आत्मशुद्धि का प्रबल प्रमाण, अल्प समय में उपजा ज्ञान ।
केवलज्ञानी हुए छः दिन में, घंटे बजने लगे स्वर्ग में ।।

समोशरण की रचना साजे, अन्तरिक्ष में प्रभु विराजे ।
विशाक्ष आदि अट्ठाईस गणधर, चालीस सहस थे ज्ञानी मुनिवर।।

पथिको को सत्पथ दिखलाया, शिवपुर का सनमार्ग दिखाया ।
औषधि शाष्त्र अभय आहार, दान बताये चार प्रकार ।।

पाँच समिति लब्धि पांच, पांचो पैताले हैं साँच ।
षट लेश्या जीव षटकाय, षट द्रव्य कहते समझाय ।।

सात तत्त्व का वर्णन करते, सात नरक सुन भविमन डरते ।
सातों ने को मन में धारे, उत्तम जन संदेह निवारे ।।

दीर्घ काल तक दिया उपदेश, वाणी में कटुता नहीं लेश ।
आयु रहने पर एक मास, शिखर सम्मेद पे करते वास ।।

योग निरोध का करते पालन, प्रतिमा योग करें प्रभु धारण ।
कर्म नाश्ता कीने जिनराई, तत्क्षण मुक्ति रमा परणाई ।।

फाल्गुन शुक्ल पंचमी न्यारी, सिद्ध हुए जिनवर अविकारी ।
मोक्ष कल्याणक सुर नर करते, संवल कूट की पूजा करते ।।

चिन्ह कलश था मल्लिनाथ का, जीन महापावन था उनका ।
नरपुंगव थे वे जिनश्रेष्ठ, स्त्री कहे जो सत्य न लेश ।।

कोटि उपाय करो तुम सोच, स्त्रीभव से हो नहीं मोक्ष ।
महाबली थे वे शूरवीर, आत्म शत्रु जीते धार धीर ।।

अनुकम्पा से प्रभु मल्लि की, अल्पायु हो भव वल्लि की ।
अरज त्याही हैं बस अरुणा की, दृष्टि रहे सब पर करुणा की।।

श्री मल्लिनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री अरहनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री अरहनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री अरहनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

श्री अरहनाथ जिनेन्द्र गुणाकर, ज्ञान दरस सुख बल रत्नाकर ।
कल्पवृक्ष सम सुख के सागर, पार हुए निज आतम ध्याकर ।।

अरहनाथ वसु अरि के नाशक, हुए हस्तिनापुर के शाषक ।
माँ मित्रसेना पिता सुदर्शन, चक्रवर्ती बन दिया दिग्दर्शन ।।

सहस चौरासी आयु प्रभु की, अवगाहना थी तीस धनुष की ।
वर्ण सुवर्ण समान था पीत, रोग शोक थे तुमसे भीत ।।

ब्याह हुआ जब प्रीत कुमार का, स्वपन हुआ साकार पिता का ।
राज्याभिषेक हुआ अरहजिन का, हुआ अभ्युदय चक्र रतन का ।।

एक दिन देखा शरद ऋतू में, मेघ विलीन हुए क्षण भर में ।
उदित हुआ वैराग्य ह्रदय में, लौकंतिक सुर आये पल में ।।

अरविन्द पुत्र को देकर राज, गए सहेतुक वन जिनराज ।
मंगसिर की दशमी उजियारी, परम दिगंबर दीक्षा धारी ।।

पंचमुश्ठी उखाड़े केश, तन से ममत्व रहा नहीं दलेश ।
नगर चक्रपुर गए पारण हित, पड्गाहे भूपति अपराजित ।।

परसुख शुद्दाहार कराये, पंचाशचर्य देव कराये ।
कठिन तपस्या करते वन में, लीन रहे आतम चिंतन में ।।

कार्तिक मास द्वादशी उज्जवल, प्रभु विराजे आम्र वृक्ष तल ।
अंतर ज्ञान ज्योति प्रगटाई, हुए केवली श्री जिनराई ।।

देव करे उत्सव अति भव्य, समोशरण की रचना दिव्य ।
सौलह वर्ष का मौन भंग कर, सप्तभंग जिनवाणी सुखकर ।।

चौदह गुणस्थान बत्ताए, मोह काय योग दर्शाये ।
सत्तावन आश्रय बतलाये, इतने ही संवर गिनवाये ।।

संवर हेतु समता लाओ, अनुप्रेक्षा द्वादश मन भाओ ।
हुए प्रबुद्ध सभी नर नारी, दीक्षा व्रत धारे बहु भारी ।।

कुम्भार्प आदि गणधर तीस, अर्ध लक्ष थे सकल मुनीश ।
सत्यधर्म का हुआ प्रचार, दूर दूर तक हुआ विहार ।।

एक माह पहले निर्वेद, सहस मुनि संग गए सम्मेद ।
चैत्र कृष्ण एकादशी के दिन, मोक्ष गए श्री अरहनाथ जिन ।।

नाटक कूट को पूजे देव, कामदेव चक्री जिनदेव ।
जिनवर का लक्षण था मीन, धारो जैन धरम समीचीन ।।

प्राणी मात्र का जैन धरम हैं, जैन धर्म हो परम धर्म हैं ।
पंचेंद्रियों को जीते जो नर, जितेन्द्रिय वे बनाते जिनवर ।।

त्याग धर्म की महिमा गाई, त्याग से ही सब सुखी हो भाई ।
त्याग कर सके केवल मानव, हैं अक्षम सब देव और दानव ।।

हो स्वाधीन तजो तुम भाई, बंधन में पीड़ा मन लाई ।
हस्तिनापुर में दूसरी नशिया, कर्म जहाँ पर नसे घतिया ।।

जिनके चरणों में धरें, शीश सभी नरनाथ ।
हम सब पूजे उन्हें, कृपा करे अरहनाथ ।।

श्री अरहनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री कुंथुनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री कुंथुनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री कुंथुनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

दया सिन्धु कुन्थु जिनराज, भव सिंधु तिरने को जहाज।
कामदेव चाकरी महाराज, दया करो हम पर भी आज।।

जय श्री कुन्थु नाथ गुणखान, परम यशस्वी महिमावान ।
हस्तिनापुर नगरी के भूपति, शूरसेन कुरुवंशी अधिपति ।।

महारानी थी श्रीमती उनकी, वर्षा होती थी रतनन की ।
प्रतिपदा वैशाख उजियारी, जन्मे तीर्थंकर बलधारी ।।

गहन भक्ति अपने उर धारे, हस्तिनापुर आये सुर सारे ।
इन्द्र प्रभु को गोद में लेकर, गए सुमेरु हर्षित हो कर ।।

न्हवन करे निर्मल जल लेकर, ताण्डव नृत्य करे भक्ति भर ।
कुंथुनाथ नाम शुभ देकर, इन्द्र करें स्तवन मनोहर ।।

दिव्या वस्त्राभूषण पहनाये, वापिस हस्तिनापुर को आए ।
क्रम क्रम से बढे बालेन्दु सम, यौवन शोभा धारें हितकर ।।

धनु पैतालीस उननत प्रभु तन, उत्तम शोभा धारें अनुपम ।
आयु पिचानवे वर्ष हजार, लक्षण अज धारे हितकार ।।

राज्याभिषेक हुआ विधिपूर्वक, शासन करे सुनीति पूर्वक ।
चक्ररतन शुभ प्राप्त हुआ जब, चक्रवर्ती प्रभु कहलाये तब ।।

एक दिन प्रभु गए उपवन में, शांत मुनि एक देखे मग में ।
इंगित किया तभी अंगुली से, देखो मुनि को कहा मंत्री से ।।

मंत्री ने पूछा जब कारण, किया मोक्षहित मुनिपद धारण ।
कारण करे और स्पष्ट, मुनि पद से ही कर्म हो नष्ट ।।

मंत्री का तो हुआ बहाना, किया वस्तुतः निज कल्याणा ।
चित्त विरक्त हुए विषयों से, तत्व चिंतन करते भावों से ।।

निज सूत को सौपा सब राज, गए सहेतुक वन जिनराज ।
पंचमुष्टि केशलोंच कर, धार लिया पद नगन दिगंबर ।।

तीन दिन बाद गए गजपुर को, धर्ममित्र पड्गाए प्रभु को ।
मौन रहे सौलह वर्षो तक, सहे शीत वर्षा और आतप ।।

स्थिर हुए तिलक तरु जल में, मगन हुए निज ध्यान अटल में ।
आतम में बढ़ गई विशुद्धि, केवल ज्ञान की हो गयी सिद्धि ।।

सूर्यप्रभा सम सोहे आप्त, दिग्मंडल शोभा हुई व्याप्त ।
समोशरण रचना सुखकार, ज्ञान तृप्ति बैठे नर नार ।।

विषय भोग महा विषमय हैं, मन को कर देते तन्मय हैं ।
विष से मरते एक जनम में, भोग विषाक्त मरे भव भव में ।।

क्षण भंगुर मानव का जीवन, विद्युतवत विनसे अगले क्षण ।
सांध्य लालिमा के सद्रश्य ही, यौवन हो जाता हैं अद्रश्य ही ।।

जब तक आतम बुद्धि नहीं हो, तब तक दरश विशुद्धि नहीं हो ।
पहले विजित करो पंचेन्द्रिय, आतमबल से बनो जितेन्द्रिय ।।

भव्य भारती प्रभु की सुनकर, श्रावक जन आनन्दित होकर ।
श्रद्धा से व्रत धारण करते, शुभ भावों का अर्जन करते ।।

शुभायु एक मास की रही जब, शैल सम्मेद पे वास किया तब ।
धारा प्रतिमा योग वहां पर, कटा कर्म बंध सब प्रभुवर ।।

मोक्षकल्याणक करते सुरगण, कूट ज्ञानधार करते पूजन ।
चक्री कामदेव तीर्थंकर, कुंथुनाथ थे परम हितकर ।।

चालीसा जो पढ़े भाव से, स्वयं सिद्ध हो निज स्वाभाव से ।
धर्म चक्र के लिए प्रभु ने, चक्र सुदर्शन तज डाला ।।
इसी भावना ने अरुणा को, किया ज्ञान में मतवाला ।।

श्री कुंथुनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री शांतिनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री शांतिनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री शांतिनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

शांतिनाथ महाराज का, चालीसा सुखकार ।
मोक्ष प्राप्ति के ही लिए, कहूँ सुनो चितधार ।।
चालीसा चालीस दिन तक, कह चालीस बार।
बढे जगत सम्पन्न, सुमत अनुपम शुद्द विचार ।।

शांतिनाथ तुम शांतिनायक, पंचम चक्री जग सुखदायक ।
तुम्ही हो सौलवे तीर्थंकर, पूजे देव भूप सुर गणधर।।

पंचाचार गुणों के धारी, कर्म रहित आठो गुणकारी ।
तुमने मोक्ष का मार्ग दिखाया, निज गुण ज्ञान भानु प्रगटाया ।।

स्यादवाद विज्ञान उचारा, आप तिरेन औरन को तारा ।
ऐसे जिन को नमस्कार कर, चढू सुमत शांति नौका पर ।।

सुक्ष्म सी कुछ गाथा गाता, हस्तिनापुर जग विख्याता ।
विश्वसेन पितु, ऐरा माता, सुर तिहूँ काल रत्न वर्षाता ।।

साढ़े दस करोड़ नित गिरने, ऐरा माँ के आँगन भरते ।
पंद्रह माह तक हुई लुटाई, ले जा भर भर लोग लुगाई ।।

भादो बदी सप्तमी गर्भाते, उत्तम सौलह सपने आते ।
सुर चारो कायो के आये, नाटक गायन नृत्य दिखाये ।।

सेवा में जो रही देवियाँ, रखती माँ को खुश दिन रतिया ।
जन्म सेठ बदी चौदस के दिन, घंटे अनहद बजे गगन घन ।।

तीनो ज्ञान लोक सुखदाता, मंगल सकल गुण लाता ।
इन्द्र देव सुर सेवा करते, विद्या कला ज्ञान गुण बढ़ते ।।

अंग अंग सुन्दर मनमोहन, रत्न जडित तन वस्त्राभूषण ।
बल विक्रम यश वैभव काजा, जीते छहो खंडो के राजा ।।

न्याय वान दानी उपकारी, परजा हर्षित निर्भय सारी ।
दीन अनाथ दुखी नहीं कोई, होती उत्तम वस्तु सोई ।।

ऊँचे आप आठ सो गज थे, वदन स्वर्ण अरु चिन्ह हिरन थे ।
शक्ति ऐसी थी जिस्मानी, वरी हजार छयानवे रानी ।।

लाख चौरासी हाथी रथ थे, घोड़े कोड़ अठारह शुभ थे ।
सहस भूप के राजन, अरबों सेवा में सेवक जन ।।

तीन करोड़ थी सुन्दर गईया, इच्छा पूरण करे नव निधिया ।
चौदह रत्न व चक्र सुदर्शन, उत्तम भोग वस्तुए अनगिन ।।

थी अड़तालीस कोड़ ध्वजाये, कुंडल चन्द्र सूर्य सम छाये ।
अमृत गर्भ नाम का भोजन, लाजवाब ऊँचा सिंहासन ।।

लाखों मंदिर भवन सुसज्जित, नार सहित तुम जिनमे शोभित ।
जितना सुख था शांतिनाथ को, अनुभव होता ज्ञानवान को ।।

चले जीव जो त्याग धर्म पर, मिलें ठाठ उनको ये सुन्दर ।
पच्चीस सहस वर्ष सुख पाकर, उमड़ा त्याग हितंकर तुमपर ।।

जग तुमने क्षणभंगुर जाना, वैभव सब सुपने सम माना ।
ज्ञानोदय जो हुआ तुम्हारा, पाए शिवपुर भी संसारा ।।

कामी मनुज काम को त्यागे, पापी पाप कर्म से भागे ।
सूत नारायण तख्त बिठाया, तिलक चढ़ा अभिषेक कराया । ।

नाथ आपको बिठा पालकी, देव चले ले राह गगन की ।
इत उत इन्द्र चंवर ढुरावें, मंगल गातें वन पहुचावें ।।

भेष दिगंबर आप कीना, केशलोंच पंच मुष्टि कीना ।
पूर्ण हुआ उपवास छठा जब, शुद्धाहार चले लेने तब ।।

कर तीनो वैराग्य चिन्तवन, चारों ज्ञान किये संपादन ।
चार हाथ पग लखते चलते, षट कायिक की रक्षा करते ।।

मनहर मीठे वचन उचरते, प्राणिमात्र का दुखड़ा हरते ।
नाशवान काय यह प्यारी, इसमें ही यह रिश्तेदारी ।।

इससे मात पिता सूत नारी, इसके कारण फिरें दुखहारी ।
गर यह तन ही प्यार लगता, तरह तरह का रहेगा मिलता ।।

तज नेहा काया माया का, हो भरतार मोक्षद्वार का ।
विषय भोग सब दुःख का कारण, त्याग धर्म ही शिव के साधन ।।

निधि लक्ष्मी जो कोई त्यागे, उसके पीछे पीछे भागे ।
प्रेम रूप जो इसे बुलावे, उसके पास कभी नहीं आवे ।।

करने को जग का निस्तारा, छहों खंड का राज्य विसारा ।
देवी देव सुरासुर आयें, उत्तम तप त्याग मनाएं ।।

पूजन नृत्य करे नतमस्तक, गई महिमा प्रेम पूर्वक ।
करते तुम आहार जहा पर, देव रतन बर्षाते उस घर ।।

जिस घर दान पात्र को मिलता, घर वह नित्य फूलता फलता ।
आठों गुण सिद्धो केध्या कर, दशो धर्म चित्त काय तपाकर ।।

केवल ज्ञान आपने पाया, लाखों प्राणी पार लगाया ।
समवशरण में ध्वनि खिराई, प्राणी मात्र समझ में आई ।।

समवशरण प्रभु का जहाँ जाता, कोस चौरासी तक सुख पाता ।
फुल फलादिक मेवा आती, हरी भरी खेती लहराती ।।

सेवा सेवा में थे छत्तीस गणधर, महिमा मुझसे क्या हो वर्णन ।
नकुल सर्प अरु हरी से प्राणी, प्रेम सहित मिल पीते पानी ।।

आप चतुर्मुख विराजमान थे, मोक्षमार्ग को दिव्यवान थे ।
करते आप विहार गगन में, अन्तरिक्ष थे समवशरण में ।।

तीनो जग आनंदित कीने, हित उपदेश हजारों दीने ।
पाने लाख वर्ष हित कीना, उम्र रही जब एक महीना ।।

श्री सम्मेद शिखर पर आए, अजर अमर पद तुमने पाये ।
निष्प्रह कर उद्धार जगत के, गए मोक्ष तुम लाख वर्ष के ।।

आंक सके क्या छवि ज्ञान की, जोत सूर्य सम अटल आपकी ।
बहे सिंधु राम गुण की धारा, रहे सुमत चित्त नाम तुम्हारा ।।

सोरठा

नित चालीसहिं बार, पाठ करें चालीस दिन ।
खेये सुगंध सुसार, शांतिनाथ के सामने ।।
होवे चित्त प्रसन्न, भय शंका चिंता मिटें ।
पाप होय सब हन्न, बल विद्या वैभव बढे ।।

श्री शांतिनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री धर्मनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री धर्मनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री धर्मनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

उत्तम क्षमा अदि दस धर्म,प्रगटे मूर्तिमान श्रीधर्म ।
जग से हरण करे सन अधर्म, शाश्वत सुख दे प्रभु धर्म ।।

नगर रतनपुर के शासक थे, भूपति भानु प्रजा पालक थे।
महादेवी सुव्रता अभिन्न, पुत्रा आभाव से रहती खिन्न ।।

प्राचेतस मुनि अवधिलीन, मत पिता को धीरज दीन ।
पुत्र तुम्हारे हो क्षेमंकर, जग में कहलाये तीर्थंकर ।।

धीरज हुआ दम्पति मन में, साधू वचन हो सत्य जगत में ।
मोह सुरम्य विमान को तजकर, जननी उदर बसे प्रभु आकर ।।

तत्क्षण सब देवों के परिकर, गर्भाकल्याणक करें खुश होकर ।
तेरस माघ मास उजियारी, जन्मे तीन ज्ञान के धारी ।।

तीन भुवन द्युति छाई न्यारी, सब ही जीवों को सुखकारी ।
माता को निंद्रा में सुलाकर, लिया शची ने गोद में आकर ।।
मेरु पर अभिषेक कराया, धर्मनाथ शुभ नाम धराया ।
देख शिशु सौंदर्य अपार, किये इन्द्र ने नयन हजार ।।

बीता बचपन यौवन आया, अदभुत आकर्षक तन पाया ।
पिता ने तब युवराज बनाया, राज काज उनको समझाया ।।
चित्र श्रृंगारवती का लेकर, दूत सभा में बैठा आकर ।
स्वयंवर हेतु निमंत्रण देकर, गया नाथ की स्वीकृति लेकर ।।

मित्र प्रभाकर को संग लेकर, कुण्डिनपुर को गए धर्मं वर ।
श्रृंगार वती ने वरा प्रभु को, पुष्पक यान पे आये घर को ।।

मात पिता करें हार्दिक प्यार, प्रजाजनों ने किया सत्कार ।
सर्वप्रिय था उनका शासन, निति सहित करते प्रजापालन ।।

उल्कापात देखकर एकदिन, भोग विमुख हो गए श्री जिन ।
सूत सुधर्म को सौप राज, शिविका में प्रभु गए विराज ।।

चलते संग सहस नृपराज, गए शालवन में जिनराज ।
शुक्ल त्रयोदशी माघ महीना, संध्या समय मुनि पदवी गहिना ।।

दो दिन रहे ध्यान में लीना, दिव्या दीप्ती धरे वस्त्र विहिना ।
तीसरे दिन हेतु आहार, पाटलीपुत्र का हुआ विहार ।।

अन्तराय बत्तीस निखार, धन्यसेन नृप दे आहार ।
मौन अवस्था रहती प्रभु की, कठिन तपस्या एक वर्ष की ।।

पूर्णमासी पौष मास की, अनुभूति हुई दिव्यभास की ।
चतुर्निकाय के सुरगण आये, उत्सव ज्ञान कल्याण मनाये ।।

समोशरण निर्माण कराये, अंतरिक्ष में प्रभु पधराये ।
निराक्षरी कल्याणी वाणी, कर्णपुटो से पीते प्राणी ।।

जीव जगत में जानो अनन्त, पुद्गल तो हैं अनन्तानन्त ।
धर्म अधर्म और नभ एक, काल समेत द्रव्य षट देख ।।

रागमुक्त हो जाने रूप, शिवसुख उसको मिले अनूप ।
सुन कर बहुत हुए व्रतधारी, बहुतों ने जिन दीक्षा धारी ।।

आर्यखंड से हुआ विहार, भूमंडल में धर्मं प्रचार ।
गढ़ सम्मेद गए आखिर में, लीन हुए निज अन्तरंग में ।।

शुक्ल ध्यान का हुआ प्रताप, हुए अघाती धात निष्पाप ।
नष्ट किये जग के संताप, मुक्ति महल पहुचे आप ।।

सौरठा

ज्येष्ठ चतुर्थी शुक्ल पक्षवर, पूजा करे सुर, कूट सुदत्तवर ।
लक्षण वज्रदंड शुभ जान, हुआ धर्म से धर्म का मान ।।
जो प्रतिदिन प्रभु के गुण गाते, अरुणा वे भी शिवपद पाते ।।

श्री धर्मनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

श्री अनंतनाथ जी चालीसा – सम्पूर्ण पाठ हिंदी में (Lyrics व Video सहित)

श्री अनंतनाथ जी चालीसा 🎬 वीडियो देखें

श्री अनंतनाथ जी चालीसा एक अत्यंत पावन एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण स्तुति है। श्रद्धालु प्रतिदिन इस चालीसा का पाठ करके मन की शांति, सुख-समृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं। नीचे दी गई सम्पूर्ण चालीसा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और साथ ही ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करके इसका भक्ति वीडियो भी देखें।

अनन्त चतुष्टय धरी अनंत,
अनंत गुणों की खान अनन्त।
सर्वशुद्ध ज्ञायक हैं अनन्त,
हरण करे मम दोष अनन्त ।।

नगर अयोध्या महा सुखकार,
राज्य करे सिंहसेन अपार ।
सर्वयशा महादेवी उनकी,
जननी कहलाई जिनवर की ।।

द्वादशी ज्येष्ठ कृष्ण सुखकारी,
जन्मे तीर्थंकर हितकारी ।
इन्द्र प्रभु को गोद में लेकर,
न्वहन करे मेरु पर जाकर ।।

नाम अनंतनाथ शुभ दीना,
उत्सव करते नित्य नवीना ।
सार्थक हुआ नाम प्रभुवर का,
पार नहीं गुण के सागर का ।।

वर्ण सुवर्ण समान प्रभु का,
ज्ञान धरें मुनि श्रुत अवधि का ।
आयु तीस लाख वर्ष उपाई,
धनुष अर्धशत तन ऊचाई ।।

बचपन गया जवानी आई,
राज्य मिला उनको सुखदाई ।
हुआ विवाह उनका मंगलमय,
जीवन था जिनवर का सुखमय ।।

पंद्रह लाख बरस बीतें जब,
उल्कापात से हुए विरत तब ।
जग में सुख पाया किसने कब,
मन से त्याग राग भाव सब ।।

बारह भावना मन में भाये,
ब्रह्मर्षि वैराग्य बढाये ।
अनन्तविजय सूत तिलक कराकर,
देवोमई शिविका पधारा कर ।।

गए सहेतुक वन जिनराज,
दीक्षित हुए सहस नृप साथ।
द्वादशी कृष्ण ज्येष्ठ शुभ मास,
तिन दिन धरा उपवास ।।

गए अयोध्या प्रथम योग कर,
धन्य विशाख आहार कराकर ।
मौन सहित रहते थे वन में,
एक दिन तिष्ठे पीपल तल में ।।

अटल रहे निज योग ध्यान में,
झलके लोकालोक ज्ञान में ।
कृष्ण अमावस चैत्र मास की,
रचना हुई शुभ समवशरण की ।।

जिनवर की वाणी जब खिरती,
अमृत सम कानो को लगती ।
चतुर्गति दुःख चित्रण करते,
भविजन सुन पापो से डरते ।।

जो चाहो तुम मुक्ति पाना,
निज आतम की शरण में जाना ।
सम्यग्दर्शन ज्ञान चरित हैं,
कहे व्यहवार में रतनत्रय हैं ।

निश्च्य से शुद्धातम ध्याकर,
शिवपद मिलता सुख रत्नाकर ।
श्रद्धा कर भव्य जनों ने,
यथाशक्ति व्रत धारे सबने ।।

हुआ विहार देश और प्रान्त,
सत्पथ दर्शाए जिननाथ ।
अंत समय गए सम्मेदाचल,
एक मास तक रहे सुनिश्चल ।।

कृष्ण चैत्र अमावस पावन,
मोक्षमहल पहुचे मनभावन ।
उत्सव करते सुरगण आकर,
कूट स्वयंप्रभ मन में ध्याकर ।।

शुभ लक्षण प्रभुवर का सेही,
शोभित होता प्रभु पद में ही ।
अरुणा अरज करे बस ये ही,
पार करो भव सागर से ही ।।

हे प्रभु लोकालोक अनन्त,
झलके सब तुम ज्ञान अनन्त ।
हुआ अनन्त भवो का अंत,
अदभुत तुम महिमा हैं अनन्त ।।

श्री अनंतनाथ जी चालीसा पाठ का महत्व

नियमित रूप से इस चालीसा के पाठ से भक्तों के दुःख-दारिद्र दूर होते हैं, मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन पढ़ें।

सभी जैन चालीसा एक साथ पढ़ने के लिए हमारा संग्रह पेज देखें: जैन चालीसा संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *