सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मुनीर नियाज़ी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुनीर नियाज़ी की नज़्में : Muneer Niyaji Nazm Hindi

हमेशा देर कर देता हूँ : मुनीर नियाज़ी हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में ज़रूरी बात कहनी हो कोई वा'दा निभाना हो उसे आवाज़ देनी हो उसे वापस बुलाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं मदद करनी हो उस की यार की ढारस बंधाना हो बहुत देरीना रस्तों पर किसी से मिलने जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं बदलते मौसमों की सैर में दिल को लगाना हो किसी को याद रखना हो किसी को भूल जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं किसी को मौत से पहले किसी ग़म से बचाना हो हक़ीक़त और थी कुछ उस को जा के ये बताना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में..... मोहब्बत अब नहीं होगी : मुनीर नियाज़ी सितारे जो दमकते हैं किसी की चश्म-ए-हैराँ में मुलाक़ातें जो होती हैं जमाल-ए-अब्र-ओ-बाराँ में ये ना-आबाद वक़्तों में दिल-ए-नाशाद में होगी मोहब्बत अब नहीं होगी ये कुछ दिन बा'द में होगी गुज़र जाएँगे जब ये दिन ये उन की याद में होगी सपना आगे जाता कैसे : मुनीर नियाज़ी छोटा सा इक गाँव था जिस में दिए थे कम और बहुत अँधेरा बहुत शजर थे थोड़े घर थे जिन को था दूरी ने घेरा इतनी बड़ी तन्हाई थी जिस में जाग...