कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

आदिनाथ स्वामी आरती – Adinath Swami Aarti Lyrics in Hindi

आदिनाथ स्वामी आरती

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ (ऋषभदेव) भगवान की यह आरती बेहद सरल शब्दों में उनकी करुणा और महिमा का बखान करती है।

जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय ।
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

दुखहारी सुखकारी तुम हो, दुखहारी सुखकारी तुम हो
त्रिभुवन के स्वामी, त्रिभुवन के स्वामी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

नाभिराय मरूदेवी के नंदन, नाभिराय मरूदेवी के नंदन
संतन आधार, संतन आधार
नाथ निरंजन सब दुख भंजन, नाथ निरंजन सब दुख भंजन
सम्पति दातार, सम्पति दातार
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

करुणा सिंधु दयाल दयानिधि, करुणा सिंधु दयाल दयानिधि
जय जय गुणधारी, जय जय गुणधारी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

वांछित पूर्ण दुःख दर्द चुरन, वांछित पूर्ण दुःख दल चुरन
सब जन सुखकारी, सब जन सुखकारी
जय आदिनाथ स्वामी, बाबा जय आदिनाथ स्वामी ।

जैन आरती संग्रह की सभी आरतियाँ यहाँ पढ़ें: जैन आरती संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *