सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हादसा (कहानी) | Haadasaa : स्टिग डैगरमैन

दिन सुहावना है और सूरज समतल पर फैला आराम कर रहा है। जल्दी ही घंटियाँ बजेंगी, क्योंकि आज इतवार है। एक जोड़ा गेहूँ के खेतों के बीच दो युवाओं ने ऐसी राह पाई है, जिस पर वे पहले कभी नहीं चले और मैदान के तीनों गाँवों की खिड़कियों के पल्ले चमक रहे हैं। किचेन टेबल पर लगे आइनों में मर्द दाढ़ी बनाते हैं और औरतें ब्रेड काटती हैं एवं कॉफ़ी बनाती हैं तथा बच्चे अपने जैकेट के बटन लगाते फ़र्श पर बैठे हैं। यह एक काले दिन की ख़ुशनुमा सुबह है, क्योंकि इस दिन तीसरे गाँव में एक ख़ुश आदमी के द्वारा एक बच्चे की हत्या होगी। अभी बच्चा फ़र्श पर बैठा है और अपनी जैकेट के बटन लगा रहा है और मर्द शेव करते हुए कहता है आज वे नदी में नौका विहार करेंगे और औरत धीमे सुर में गुनगुनाती है और ताज़ी कटी ब्रेड नीले रंग की प्लेट पर देती है।
रसोई पर कोई छाया नहीं पड़ रही है, फिर भी जो आदमी बच्चे को मारेगा वह पहले गाँव में एक लाल गैस पंप के पास खड़ा है। जो आदमी कैमरे से देख रहा है, वह ख़ुश है और काँच से उसे एक छोटी नीली कार दिखती है तथा कार की बग़ल में एक लड़की जो हँस रही है। जिस समय लड़की हँस रही है आदमी सुंदर तस्वीर लेता है, पंप का आदमी गैस टैंक का ढक्कन कसता है और कहता है उनका दिन अच्छा गुज़रे। लड़की कार में बैठ जाती है और जो आदमी बच्चे को मारने वाला है अपनी पॉकेट से अपना बटुआ निकालता है और कहता है कि वे समुद्र जाएँगे और एक नाव किराए पर लेंगे तथा दूर, बहुत दूर नाव लेकर जाएँगे। आदमी जो कह रहा है, उसे सामने की सीट पर बैठी लड़की खुली खिड़की से सुनती है, अपनी आँखें बंद करती है और जब वह ऐसा करती है वह समुद्र को और नाव में उस आदमी को अपनी बग़ल में देखती है। वह आदमी दुष्ट नहीं है, वह संतुष्ट और ख़ुश है और कार में बैठने के पहले वह एक क्षण के लिए रेडिएटर के सामने खड़ा होता है, जो सूरज की रौशनी में चमक रहा है और वह चमक, गैस की गंध और जंगली चेरी का मज़ा लेता है। कार के ऊपर कोई छाया नहीं है और चमकते बंपर पर कोई डेंट नहीं है और वह ख़ून से लाल नहीं है।
लेकिन उसी समय जब पहले गाँव में आदमी अपनी बाईं ओर का दरवाज़ा बंद करता है और कार स्टार्ट करता है, तीसरे गाँव में किचेन में औरत अपना कबर्ड खोलती है और पाती है कि चीनी नहीं है। बच्चा जिसने अभी-अभी अपनी जैकेट के बटन बंद किए हैं और जूतों के फीते बाँधे हैं, सोफ़े पर घुटनों के बल खड़ा पेड़ों के बीच से टेढ़ी-मेढ़ी बहती नदी तथा उसके तट की घास पर पड़ी काली छोटी नाव देख रहा है। मर्द जो अपना बच्चा खो देगा शेविंग ख़त्म कर चुका है और अपना आइना मोड़ रहा है। टेबल पर कॉफ़ी के कप हैं, ब्रेड, क्रीम और मक्खियाँ हैं। केवल चीनी की कमी है और माँ अपने बच्चे से कहती है वह लारसन के यहाँ दौड़कर जाए और चीनी के कुछ क्यूब्स उधार माँगकर ले आए। और जब बच्चा दरवाज़ा खोलता है मर्द पीछे से चिल्लाकर कहता है कि वह जल्दी आए, क्योंकि नाव किनारे पर इंतज़ार कर रही है और आज वे खे कर उतनी दूर जाएँगे, जितना पहले कभी नहीं गए। जब बच्चा बग़ीचे से दौड़ता है वह सारे समय नदी, नाव और मछली के बारे में सोचता है मछली जो तैर रही है और कोई उससे फुसफुसा कर नहीं कहता है कि उसके ज़िंदा रहने के केवल आठ मिनट और हैं और नाव सारे दिन वहीं बँधी रहेगी और बाद में कई दिनों तक।
लारसन का घर बहुत दूर नहीं हैं, मात्र सड़क के परली तरफ़ और जब बच्चा सड़क पार करता है नीली कार दूसरे गाँव में प्रवेश करती है। यह एक छोटा-सा गाँव है, छोटे-छोटे लाल घरों वाला जिसके लोग ताज़े सो कर उठे हैं और रसोइयों में अपनी कॉफ़ी के साथ बैठे हैं और झाड़ियों के पार से धूल का एक बड़ा ग़ुबार अपने पीछे छोड़ती कार जाती देखते हैं। कार बहुत तेज़ जा रही है और उसमें बैठा आदमी सेब के पेड़ देखता है, और ताज़े पुते टेलीफ़ोन के खंभों को भूरी छाया की भाँति पार होते देखता है। ग्रीष्म खिड़कियों से बहता है, वे गाँव से निकल आए, और सड़क के बीच से मज़े में जा रहे हैं, सुरक्षित और अकेले—अभी तक। चौड़ी, नरम सड़क पर अकेली कार ड्राइव करने में मज़ा आता है और समतल सड़क पर इसका मज़ा और बढ़ जाता है। आदमी ख़ुश है और गठा हुआ है और अपनी दाईं कोहनी से अपनी औरत के शरीर को छू रहा है। वह दुष्ट आदमी नहीं है। वह तेज़ी से समुद्र की ओर जा रहा है। वह एक चींटी को भी नुकसान नहीं पहुँचा सकता, पर जल्दी ही वह एक बच्चे की हत्या करेगा। जब वे तीसरे गाँव की ओर तेज़ी से चले लड़की ने पुनः अपनी आँखें बंद कीं और खेल खेलने लगी कि वह तब तक उन्हें नहीं खोलेगी, जब तक कि समुद्र न देख सकें और कार के मुलायम झटकों के ताल में स्वप्न देखने लगी कि यह कितना
सुकून भरा होगा।
जीवन की बुनावट इतनी बेपरवाह है कि एक ख़ुश आदमी एक बच्चे को मारने से एक मिनट पहले तक ख़ुश है और एक औरत भय से चीख़ने से एक मिनट पहले अपनी आँखें बंद किए समुद्र के स्वप्न देख सकती है और एक बच्चे के जीवन के अंतिम मिनट में उस बच्चे के माता-पिता किचेन में बैठे चीनी का इंतज़ार कर सकते हैं और अपने बच्चे के सफ़ेद दाँत के बारे में और नाव खेने के बारे में बातें कर सकते हैं और स्वयं बच्चा एक गेट बंद कर सकता है और अपने दाएं हाथ में सफ़ेद काग़ज़ में लिपटे चीनी के कुछ क्यूब्स लिए सड़क के उस तरफ़ चल सकता है और यह अंतिम पूरा एक मिनट वह कुछ और नहीं केवल चमकती नदी और मूक पतवारों के साथ चौड़ी नाव देखता है।
बाद में बहुत देर हो चुकी होती है। बाद में एक नीली कार सड़क पर खड़ी है और एक चीख़ती औरत अपने मुँह से अपना हाथ हटाती है, हाथ से ख़ून निकल रहा है। बाद में एक आदमी कार का दरवाज़ा खोलता है और सीधे खड़े होने की कोशिश करता है, हालाँकि उसके अंदर हौल हो गया है। बाद में चीनी के कुछ क्यूब्स ख़ून और बजरी में यूँ ही बिखरे पड़े हैं और बच्चा ज़मीन पर पड़ा है अपने पेट के बल, बिना हरकत के, चेहरा ज़मीन में धँसा हुआ। बाद में दो रक्तहीन चेहरे वाले लोग जिन्होंने अभी तक अपनी कॉफ़ी नहीं पी है, एक गेट के बाहर भागते हैं और रोड पर एक दृश्य देखते हैं, जो वे आजीवन भूल नहीं पाएँगे। क्योंकि यह सही नहीं है कि समय सब घावों को भरता है। समय एक मरे बच्चे के घाव नहीं भरता है और यह उस माँ के दर्द को शायद ही भरता है, जो चीनी ख़रीदना भूल गई थी और जिसने अपने बच्चे को सड़क पार थोड़ी-सी चीनी लेने भेजा और यह उतने ही लचर ढंग से उस कभी ख़ुश आदमी के संताप को भरता है, जिसने एक बच्चे को मारा है।
क्योंकि जिसने बच्चे को मारा है वह समुद्र नहीं जाता है। जिसने बच्चे को मारा है वह चुपचाप घर जाता है और उसके साथ हाथ पर पट्टी लपेटे एक चुप औरत है, जितने गाँवों में से वे गुजरते हैं, वहाँ उन्हें एक भी ख़ुश आदमी नहीं दिखाई देता है। सभी छायाएँ बड़ी काली हैं और जब वे दोनों अलग होते हैं तब भी वे चुप हैं और आदमी जिसने बच्चे की हत्या की है वह जानता है कि यह नीरवता उसकी दुश्मन है और उसे अपने जीवन के बरसों लग जाएँगे इसे हराने में, चिल्ला-चिल्लाकर यह कहने में कि यह उसकी ग़लती नहीं थी। लेकिन वह जानता है कि यह झूठ है। रातों को सपनों के स्थान पर वह मनौती माँगेगा कि उसका जीवन उल्टा चले, ताकि वह इस एक मिनट को बदल सके। लेकिन जिस आदमी ने बच्चे की हत्या की है, उसके प्रति ज़िंदगी इतनी बेपरवाह है कि सब चीज़ों के लिए इसके बाद अब देर हो चुकी है।

⬅ पूरी सूची (सभी कहानियाँ) यहाँ देखें

टिप्पणियाँ

Popular

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

 घूमर गीत राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने काजळ टिकी लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने लाडूङो लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने परदेशियाँ मत दीजो रे माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने राठोडा रे घर भल दीजो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हाने राठोडा री बोली प्यारी लागे ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ... इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बाईसा रा बीरा लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो ल्याईदो ल्याईदो ढोलालहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हारा सुसराजी तो दिल्ली रा राजवी सा म्हारा सासूजी ...

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है

कुमार विश्वास का जन्म 10 फ़रवरी (वसंत पंचमी), 1970 को पिअखुआ (ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुआ में प्राप्त की। उनके पिता डा चन्द्रपाल शर्मा आर एस एस डिग्री कालेज (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध), पिलखुआ में प्रवक्ता रहे। उनकी माता श्रीमती रमा शर्मा गृहिणी हैं। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज से बारहवीं में उनके उत्तीर्ण होने के बाद उनके पिता उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाना चाहते थे। डा कुमार विश्वास का मन मशीनों की पढाई में नहीं रमा, और उन्होंने बीच में ही वह पढाई छोड़ दी। साहित्य के क्षेत्र में आगे बढने के ख्याल से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। तत्प्श्चात उन्होंने "कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना" विषय पर पीएचडी प्राप्त किया। उनके इस शोध-कार्य को 2001 में पुरस्कृत भी किया गया। पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं- 'इक पगली लड़की के बिन' (1996) और 'कोई दीवाना कहता है' (2007 और 2010 दो...

देशभक्ति कविताओं का कोश – भाग 3 | Deshbhakti Kavita Sangrah 3

 उठो धरा के अमर सपूतों -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी/देशभक्ति की कविता उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो। जन-जन के जीवन में फिर से नव स्फूर्ति, नव प्राण भरो। नई प्रात है नई बात है नया किरन है, ज्योति नई। नई उमंगें, नई तरंगें नई आस है, साँस नई। युग-युग के मुरझे सुमनों में नई-नई मुस्कान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।1।। डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ नए स्वरों में गाते हैं। गुन-गुन, गुन-गुन करते भौंरें मस्त उधर मँडराते हैं। नवयुग की नूतन वीणा में नया राग, नव गान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।2।। कली-कली खिल रही इधर वह फूल-फूल मुस्काया है। धरती माँ की आज हो रही नई सुनहरी काया है। नूतन मंगलमय ध्वनियों से गुँजित जग-उद्यान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।3।। सरस्वती का पावन मंदिर शुभ संपत्ति तुम्हारी है। तुममें से हर बालक इसका रक्षक और पुजारी है। शत-शत दीपक जला ज्ञान के नवयुग का आह्वान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।4।। -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ऐ मेरे वतन के लोगों- प्रदीप/देशभक्ति कविता ऐ मेरे वतन के लोगो...

देशभक्ति कविताओं का कोश - भाग 2 | Deshbhakti Kavita Sangrah 2

 आज जीत की रात- गिरिजाकुमार माथुर/देशभक्ति कविता आज जीत की रात पहरुए! सावधान रहना खुले देश के द्वार अचल दीपक समान रहना २ प्रथम चरण है नये स्वर्ग का है मंज़िल का छोर इस जन-मंथन से उठ आई पहली रत्न-हिलोर अभी शेष है पूरी होना जीवन-मुक्ता-डोर क्यों कि नहीं मिट पाई दुख की विगत साँवली कोर ले युग की पतवार बने अंबुधि समान रहना। ३ विषम शृंखलाएँ टूटी हैं खुली समस्त दिशाएँ आज प्रभंजन बनकर चलतीं युग-बंदिनी हवाएँ प्रश्नचिह्न बन खड़ी हो गयीं यह सिमटी सीमाएँ आज पुराने सिंहासन की टूट रही प्रतिमाएँ उठता है तूफान, इंदु! तुम दीप्तिमान रहना। ४ ऊंची हुई मशाल हमारी आगे कठिन डगर है शत्रु हट गया, लेकिन उसकी छायाओं का डर है शोषण से है मृत समाज कमज़ोर हमारा घर है किन्तु आ रहा नई ज़िन्दगी यह विश्वास अमर है जन-गंगा में ज्वार, लहर तुम प्रवहमान रहना पहरुए! सावधान रहना।। गिरिजाकुमार माथुर   चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण,- सुमित्रानंदन पंत/देशभक्ति कविता १५ अगस्त १९४७ चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण, आज अवतरित हुई चेतना भू पर नूतन! नवभारत, फिर चीर युगों का तिमिर आवरण, तरुण अरुण-सा उदित हुआ परि...

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

 खोय देत हो जीवन बिना काम के भजन करो कछु राम के / बुन्देली लोकगीत  खोय देत हो जीवन बिना काम के, भजन करो कछु राम के। जी बिन देह जरा न रुकती, चाहो अन्त समय में मुक्ती ऐसी करो जतन से जुक्ती, ध्यान करियों सबेरे न तो शाम के। भजन... लख चौरासी भटकत आये, मानुष देह कठिन से पाये, फिर भी माने न समुझायें, गलती चक्कर में फंसे बिना राम के। भजन... ईश्वर मालिक से मुंह फेरे, दिल से नाम कभऊं न टेरे, वन के नारि कुटुम्ब के चेरे, कोरी ममता में फंसे इते आन के। भजन... छोड़ो मात पिता और भ्राता, जो हैं तीन लोक के दाता, करियो उन ईश्वर से नाता, क्षमा करिहें अपराध अपना जान के। भजन... गगा को मान बड़ा भारी / बुन्देली लोकगीत  गंगा को मान बड़ा भारी, चलो बहनों मुक्ती सुधारी। तारन के लाने सहज में न आई, तप करके भागीरथ निकारी। चलो दीदी.... गंगा की धार शम्भू रोकी जटन में भोला शिवत्रिपुरारी। चलो दीदी.... तीरथ व्रत ऐसे चारों तरफ हैं गंगा की महिमा है न्यारी। चलो दीदी.... जावे के लाने कछु अड़चन नैयां दिन भर चले मोटर गाड़ी। चलो दीदी.... गंगा जी जावें परम गति पावें मन में विश्वास करो भारी। चलो दीदी.... ग...