रुक जा ओ जाने वाली रुक जा / Ruk Ja O Jaane Wali Ruk Ja

 रुक जा ओ जाने वाली रुक जा

मैं तो राही तेरी मंज़िल का

नज़रों में तेरी मैं बुरा सही

आदमी बुरा नहीं मैं दिल का


देखा ही नहीं तुझको, सूरत भी न पहचानी

तू आके चली छम से, यूँ धूप के बिन पानी

रुक जा ...


मुद्दत से मेरे दिल के, सपनों की तू रानी है

अब तक न मिले लेकिन, पहचान पुरानी है

रुक जा ...


आ प्यार की राहों में, बाहों का सहारा ले

दुनिया जिसे गाती है, उस गीत को दोहरा ले

रुक जा ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है