कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

शरण में आये हैं / भजन Sharan Mein Aaye Hain lyrics in Hindi

शरण में आये हैं / भजन 

Sharan Mein Aaye Hain lyrics in Hindi



शरण में आये हैं
शरण में आये हैं हम तुम्हारी
दया करो हे दयालु भगवन .
सम्हालो बिगड़ी दशा हमारी
दया करो हे दयालु भगवन ..
न हम में बल है न हम में शक्ति
न हम में साधन न हम में भक्ति .
तभी कहाओगे ताप हारी
दया करो हे दयालु भगवन ..
जो तुम पिता हो तो हम हैं बालक
जो तुम हो स्वामी तो हम हैं सेवक .
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी
दया करो हे दयालु भगवन ..
प्रदान कर दो महान शक्ति
भरो हमारे में ज्ञान भक्ति .
तुम्हारे दर के हैं हम भिखारी
दया करो हे दयालु भगवन ..

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *