कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

यशोमती मैया से बोले नंदलाला Yashomati Maiya Se Bole Nandlala lyrics in Hindi

यशोमती मैया से बोले नंदलाला 

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala lyrics in Hindi



यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला…

बोली मुस्काती मैया
ललन को बताया
काली अँधियारी आधी रात मैं तू आया
लाडला कन्हैया मेरा
काली कमली वाला
इसीलिए काला

यशोमती मैया से…….

बोली मुस्काती मैया
सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काली नैनों वाली ने…
ऐसा जादू डाला
इसलिए काला…

यशोमती मैया से बोले नंदलाला …..

इतने में राधा प्यारी आई इठलाती
मैंने न जादू डाला बोली मुस्काती
लाडला कन्हैया तेरा जग से निराला
इसलिए काला…..

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला….

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *