कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है – Jab Koi Nahi Aata Mere Baba Aate Hai

जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है

जब कोई नहीं आता मेरे बाबा आते है ।
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

मेरे नैया चलती है, पतवार नहीं चलती ।
किसी और को अब मुझको तरकर नहीं चलती ॥
मै डरता नहीं जग से, बाबा साथ आते है ।
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

कोई याद करे उनको दुःख हल्का हो जाए ।
कोई भक्ति करे उनकी, वो उनका हो जाए ॥
ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है ।
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

ये इतने बड़े होकर, दीनो से प्यार करे ।
अपने भक्तो के दुःख को वो पल में दूर करे ॥
सब भक्तो का कहना बाबा मान जाते है ।
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

मेरे मन के मंदिर में बाबा का वास रहे ।
कोई रहे ना रहे बस बाबा पास रहे ॥
मेरे व्याकुल मन को बाबा जान जाते है ।
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है ॥

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *