कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

मायरा / 6 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 6 Rajasthani Geet Lokgeet Lyrics

करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
सास के साड़ी और ब्लाउज, ससुर के धोती कुर्ता लाना।
अगर इतना ना हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
अगर इतना ना हो भैया, तो केवल आप आ जाना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
जेठानी के साड़ी और ब्लाउज, जेठ के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया, तो केवल भाभी को ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी का बैंड बजवाना।
करूं विनती सुनो भैया, समय पर भात ले आना।
देवरानी के साड़ी और बेस, देवर के सूट ले आना,
अगर इतना न हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
ननद मेरी के लहंगा चुन्नी, ननदोई के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया, तो केवल चून्दड़ ले आना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवाना।
बहन प्यारी के चून्दड़ ले आना,
अपने जीजा के सूट ले आना,
अगर इतना न हो भैया तो, केवल आप आ जाना।
भानजे के सूट और जूते, भानजी के सूट ले आना।
अगर इतना न हो भैया तो, केवल आप आ जाना।
बहन प्यारी के आंगन में, खुशी के बैंड बजवान। 

मायरा / 1 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 1 Rajasthani Geet Lokgeet Lyrics

मायरा / 2 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 2 Rajasthani Geet Lokgeet Lyrics

मायरा / 3 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 3 Rajasthani Geet Lokgeet Lyrics

मायरा / 4 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 4 Rajasthani GeetLokgeet Lyrics

मायरा / 5 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 5 Rajasthani GeetLokgeet Lyrics

मायरा / 7 / राजस्थानी गीत लोकगीत लिरिक्स - Mayra 7 Rajasthani GeetLokgeet Lyrics

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *