कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

बादल देख डरी हो स्याम मैं बादल देख डरी मीराबाई भजन / Baadal Dekh Dari Ho Shyam Main Meerabai Bhajan

 

बादल देख डरी हो स्याम मैं बादल देख डरी।
श्याम मैं बादल देख डरी।

काली-पीली घटा ऊमड़ी बरस्यो एक घरी।
श्याम मैं बादल देख डरी।

जित जाऊं तित पाणी पाणी हु भोम हरी॥
श्याम मैं बादल देख डरी।

जाका पिय परदेस बसत है भीजूं बाहर खरी।
श्याम मैं बादल देख डरी।

मीरा के प्रभु हरि अबिनासी कीजो प्रीत खरी।
श्याम मैं बादल देख डरी। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *