कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

भज ले क्यूँ न राधे कृष्णा भजन / Bhaj Le Kyon Na Radhe Krishna Bhajan

 

भज ले क्यूँ न राधे कृष्णा, फेर पछताओगे॥टेर॥
जिन तोकूँ पैदा किया, उसका नाम कदे नहीं लिया।
ऐसी नर देही बन्दा फेर कब पावोगे॥१॥
तिरिया और कुटुम्ब के खतिर, पच-पच के मर जावोगे॥
माया थारै संग न चाले रीते हाथ जावोगे॥२॥
एक दिन ऐसा होगा बन्दा, यम लेने को आवेंगे।
पूछेंगे हिसाब तेरा फेर क्या बतावोगे॥३॥
सूर के किशोर बन्दा छोड़ दे माया का फन्दा।
हरि के भजन कर पार लंघ जावोगे॥४॥ 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *