कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

चलो मनियारपुर बौंसी थाना मेँहीँ धाम ब्रजेश दास भजन / Chalo Maniyarpur Baunsi Thana Menhi Dham Bhajan

 

॥मनहर छन्द॥

चलो मनियारपुर, बौंसी थाना मेँहीँ धाम।
जहाँ में बिराजैं बाबा, शाही हो सजनवाँ॥
चारो ओर हरियाली, जंगल-पहाड़ दीखै।
तेहि बीच मेँहीँ धाम, सोभै हो सजनवाँ॥1॥
ध्यान-कक्ष बैठि करि, योग-ध्यान करैं लोगें।
नित दिन सतसंग, होवै हो सजनवाँ॥
मंच बैठि शाही बाबा, ज्ञान-उपदेश करैं।
सुनि-सुनि नर-नारी, रीझैं हो सजनवाँ॥2॥
अमरूद कटहल, आम आदि केरो गाछ।
मन मोहै लोगो केरो, नित हो सजनवाँ॥
सैनिटोरियम यह, मेँहीँ बाबा कहि गेलै।
गावत ‘ब्रजेश दास’, गुण हो सजनवाँ॥3॥ 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *