सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Krishna Bhajan Lyrics In Hindi कृष्ण भजन लिरिक्स

कृष्ण भजन लिरिक्स  Krishna Bhajan Lyrics In Hindi

 Sanwali Surat Pe Mohan Lyrics सांवरी सूरत पे मोहन लिरिक्स

सांवरी सूरत पे मोहन,

दिल दीवाना हो गया,

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे नैन तिरछे,

दुसरा काजल लगा,

तिसरा नजरें मिलाना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे होँठ पतले,

दुसरा लाली लगी,

तिसरा तेरा मुस्कुरना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे हाथ कोमल,

दुसरा मेहंदी लगी,

तिसरा बंसी बजाना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे पाव नाजुक,

दुसरा पायल बंधी,

तिसरा घुँघरू बजाना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे भोग छप्पन,

दुसरा माखन धरा,

तिसरा खीचड़े का खाना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


एक तो तेरे साथ राधा,

दुसरा रुक्मणी खड़ी,

तिसरा मीरा का आना,

दिल दीवाना हो गया।

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।


सांवरी सूरत पे मोहन,

दिल दीवाना हो गया,

दिल दीवाना हो गया मेरा,

दिल दीवाना हो गया।।


youtube par dekhe yah bhajan click 


  Lagan Tumse Lagan Laga Baithe Lyrics लगन तुमसे लगा बैठे लिरिक्स

लगन तुमसे लगा बैठे,

जो होगा देखा जाएगा,

तुम्हे अपने बना बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।।


कभी दुनिया से डरते थे,

छुप छुप याद करते थे,

लो अब परदा उठा बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।


लगन तुमसे लगा बैठें,

जो होगा देखा जाएगा,

तुम्हे अपने बना बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।।


कभी यह ख्याल था दुनिया,

हमें बदनाम कर देगी,

शर्म अब बेच खा बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।


लगन तुमसे लगा बैठें,

जो होगा देखा जाएगा,

तुम्हे अपने बना बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।।


दीवाने बन गए तेरे तो फिर,

दुनिया से क्या मतलब,

तेरी गलियो में आ बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।


लगन तुमसे लगा बैठें,

जो होगा देखा जाएगा,

तुम्हे अपने बना बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।।


लगन तुमसे लगा बैठे,

जो होगा देखा जाएगा,

तुम्हे अपने बना बैठे,

जो होगा देखा जाएगा।।


youtube par dekhe yah bhajan click 



Kitna Pyara Hai Singar Lyrics कितना प्यारा है सिंगार लिरिक्स

कितना प्यारा है सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


सांवरिया तुमको किसने सजाया है,

तुझे सुन्दर से सुन्दर कजरा पहनाया है,

कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


केशर चन्दन तिलक लगाकर,

सज धज कर के बैठ्यो है,

लग गए तेरे चार चाँद जो,

पहले तो निहार

कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है,

सांवरिया तेरा चेहरा चमकता है

तेरा कीर्तन बहुत बड़ा,

दरबार महकता है, कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


किसी भगत से कह कर कान्हा,

काली टिकी लगवाले

या फिर तू बोले तो लेउ,

नूनराइ वार, कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा हैं,

सांवरिया तेरे भगतो को तेरी फ़िक्र

कही लग ना जाये तुझे,

दुनिया की बुरी नज़र, कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


पता नहीं तू किस रंग का है,

आज तलक ना जान सकी,

बनवारी हमने देखे है तेरे रंग हजार,

कितना प्यारा हैं,

ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है,

सांवरिया थोड़ा बच बच के रहना जी

कभी मान भी लो कान्हा,

भक्तो का कहना जी,

कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा हैं सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


सांवरिया तेरा रोज करू श्रृंगार

कभी कुटिया में मेरे,

आजाओ एक बार, कितना प्यारा है,

ओ हो, कितना प्यारा है सिंगार,

की तेरी लेउ नज़र उतार,

कितना प्यारा है।।


Kitna Pyara Hai Singar Youtube par dekhe


Shyam Chudi Bechne Aaya Lyrics श्याम चूड़ी बेचने आया लिरिक्स

मनहारी का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया।

छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥


झोली कंधे धरी, उस में चूड़ी भरी।

गलिओं में चोर मचाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥


राधा ने सुनी, ललिता से कही।

मोहन को तरुंत बुलाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥


चूड़ी लाल नहीं पहनू, चूड़ी हरी नहीं पहनू।

मुझे श्याम रंग है भाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥


राधा पहनन लगी श्याम पहनाने लगे।

राधा ने हाथ बढाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥


राधे कहने लगी, तुम हो छलिया बढे।

धीरे से हाथ दबाया, श्याम चूड़ी बेचने आया॥



Shyam Chudi Bechne Aaya Youtube par dekhe click

Mera Shyam Aa Jata Lyrics मेरा श्याम आजाता मेरे सामने लिरिक्स

श्याम सवेरे देखु तुझको कितना सुंदर रूप है,

तेरा साथ ठंडी छाया बाकी दुनिया धूप है,

जब जब भी इसे पुकारू मै, तस्वीर को इसकी निहारू मै ,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने||


खुश हो जाएगर सावरिया किस्मत को चमका देता,

हांथ पकडले अगर किसी का जीवन धन्यबना देता,

यह बातें सोच विचारू मै, तस्वीर को इसकी निहारू मै,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने||


गिरने से पहले ही आकर बाबा मुझे संभालेगा,

पूरा है विश्वास है कभी तू तूफ़ानो से निकालेगा,

ये तनमन तुझपे वारु मै, तस्वीर को इसकी निहारू मै,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने||


श्याम के आगे मुझको तो ये दुनिया फिकी लगती है,

जिस मोह में और जान है वो इतनी नजदीकी लगती है,

अपनी तक़दीर सवांरु मै, तस्वीर को इसकी निहारू मै,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने,

ओ मेरा श्याम आजाता मेरे सामने||


Mera Shyam Aa Jata Youtube par dekhe click



Arey Dwarpalo Kanhaiya Se Keh Do Lyrics अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो लिरिक्स

देखो देखो यह गरीबी, यह गरीबी का हाल |

कृष्ण के दर पे यह विशवास ले के आया हूँ ||


मेरे बचपन का दोस्त हैं मेरा श्याम |

यही सोच कर मैं आस लेके आया हूँ ||


अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो,

कि दर पे सुदामा गरीब आगया है |

भटकते-भटकते ना जाने कहाँ से,

तुम्हारे महल के करीब आगया है ||


ना सर पे हैं पगड़ी, ना तन पे हैं जामा

बता दो कन्हैया को नाम है सुदामा |

इक बार मोहन से जाकर के कह दो,

कि मिलने सखा बदनसीब आ गया है ||


सुनते ही दोड़े चले आये मोहन,

लगाया गले से सुदामा को मोहन |

हुआ रुकमनी को बहुत ही अचम्भा,

ये मेहमान कैसा अजीब आ गया है ||


और बराबर पे अपने सुदामा बिठाये,

चरण आंसुओं से श्याम ने धुलाये |

न घबराओ प्यारे जरा तुम सुदामा,

ख़ुशी का शमा तेरे करीब आ गया है ||


अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो,

कि दर पे सुदामा गरीब आगया है |

भटकते-भटकते ना जाने कहाँ से,

तुम्हारे महल के करीब आगया है ||


Arey Dwarpalo Kanhaiya Se Keh Do Youtube par dekhe click

Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam Lyrics श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम लिरिक्स 

श्याम तेरी बंसी, पुकारे राधा नाम

लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम ||


श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम ||


लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम

लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम ||


सांवरे की बंसी को बजने से काम

सांवरे की बंसी को बजने से काम ||


राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम ||


ओ जमुना की लहरे बंसीबट की छैय्या,

किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैय्या |

जमुना की लहरे बंसीबट की छैय्या,

किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैय्या ||


श्याम का दिवाना तो सारा बृजधाम

श्याम का दिवाना तो सारा बृजधाम ||


लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम,

सांवरे की बंसी को बजने से काम,

सांवरे की बंसी को बजने से काम

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम,

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम ||


ओ कौन जाने बांसुरिया किसको बुलाये

जिसके मन भाए ये उसी के गुण गाये ||


कौन जाने बांसुरिया किसको बुलाये,

जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाये |

कौन नहीं कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम,

राधा का भी श्याम हो तो मीरा का भी श्याम ||


श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,

श्याम तेरी बंसी कन्हैया तेरी बंसी पुकारे राधा नाम |

लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम,

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम ||

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम ||



Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam Youtube par Dekhe

 Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan Lyrics ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन लिरिक्स

है आँख वो जो श्याम का दर्शन किया करे,

है शीश जो प्रभु चरण में वंदन किया करे ||


बेकार वो मुख है जो रहे व्यर्थ बातों में,

मुख वो है जो हरी नाम का सुमिरन किया करे ||


हीरे मोती से नहीं शोभा है हाथ की,

है हाथ जो भगवान् का पूजन किया करे ||


मर कर भी अमर नाम है उस जीव का जग में,

प्रभु प्रेम में बलिदान जो जीवन किया करे||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


महलों में पली बन के जोगन चली,

मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं

मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी ||


कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं,

मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी,

बैठी संतो के संग रंगी मोहन के रंग,

मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


महलों में पली बन के जोगन चली,

मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया,

मीरा सागर में सरिता समाने लगी ||


राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया,

मीरा सागर में सरिता समाने लगी ||


दुःख लाखों सहे मुख से गोविन्द कहे,

मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी ||


महलों में पली बन के जोगन चली,

मीरा रानी दीवानी कहाने लगी ||


ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन,

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन ||


Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan Youtube par Dekhe

Kishori Kuch Aisa Intjam Ho Jaye Lyrics किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए लिरिक्स

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।

जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥


जब गिरते हुए मैंने तेरे नाम लिया है।

तो गिरने ना दिया तूने, मुझे थाम लिया है॥


तुम अपने भक्तो पे कृपा करती हो, श्री राधे।

उनको अपने चरणों में जगह देती हो श्री राधे।

तुम्हारे चरणों में मेरा मुकाम हो जाए॥


मांगने वाले खाली ना लौटे, कितनी मिली खैरात ना पूछो।

उनकी कृपा तो उनकी कृपा है, उनकी कृपा की बात ना पूछो॥


ब्रज की रज में लोट कर, यमुना जल कर पान।

श्री राधा राधा रटते, या तन सों निकले प्राण॥


गर तुम ना करोगी तो कृपा कौन करेगा।

गर तुम ना सुनोगी तो मेरी कौन सुनेगा॥


डोलत फिरत मुख बोलत मैं राधे राधे, और जग जालन के ख्यालन से हट रे।

जागत, सोवत, पग जोवत में राधे राधे, रट राधे राधे त्याग उरते कपट रे॥


लाल बलबीर धर धीर रट राधे राधे, हरे कोटि बाधे रट राधे झटपट रे।

ऐ रे मन मेरे तू छोड़ के झमेले सब, रट राधे रट राधे राधे रट रे॥


श्री राधे इतनी कृपा तुम्हारी हम पे हो जाए।

किसी का नाम लूँ जुबा पे तुम्हारा नाम आये॥


वो दिन भी आये तेरे वृन्दावन आयें हम, तुम्हारे चरणों में अपने सर को झुकाएं हम।

ब्रज गलिओं में झूमे नाचे गायें हम, मेरी सारी उम्र वृन्दावन में तमाम हो जाए॥


वृन्दावन के वृक्ष को, मर्म ना जाने कोई।

डार डार और पात पात में, श्री श्री राधे राधे होए॥


अरमान मेरे दिल का मिटा क्यूँ नहीं देती, सरकार वृन्दावन में बुला क्यूँ नहीं लेती।

दीदार भी होता रहे हर वक्त बार बार, चरणों में अपने हमको बिठा क्यूँ नहीं लेती॥


श्री वृन्दावन वास मिले, अब यही हमारी आशा है।

यमुना तट छाव कुंजन की जहाँ रसिकों का वासा है॥


सेवा कुञ्ज मनोहर निधि वन, जहाँ इक रस बारो मासा है।

ललिता किशोर अब यह दिल बस, उस युगल रूप का प्यासा है॥


मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में।

किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥


ब्रिज वृन्दावन की महारानी, मुक्ति भी यहाँ भारती पानी।

तेरे चन पड़े चारो धाम, किशोरी तेरे चरनन में॥


करो कृपा की कोर श्री राधे, दीन जजन की ओर श्री राधे।

मेरी विनती है आठो याम, किशोरी तेरे चरनन में॥


बांके ठाकुर की ठकुरानी, वृन्दावन जिन की रजधानी।

तेरे चरण दबवात श्याम, किशोरी तेरे चरनन में॥


मुझे बनो लो अपनी दासी, चाहत नित ही महल खवासी।

मुझे और ना जग से काम, किशोरी तेरे चरण में ॥


किशोरी इस से बड कर आरजू -ए-दिल नहीं कोई।

तुम्हारा नाम है बस दूसरा साहिल नहीं कोई।

तुम्हारी याद में मेरी सुबहो श्याम हो जाए॥


यह तो बता दो बरसाने वाली मैं कैसे तुम्हारी लगन छोड़ दूंगा।

तेरी दया पर यह जीवन है मेरा, मैं कैसे तुम्हारी शरण छोड़ दूंगा॥


ना पूछो किये मैंने अपराध क्या क्या, कही यह जमीन आसमा हिल ना जाये।

जब तक श्री राधा रानी शमा ना करोगी, मैं कैसे तुम्हारे चरण छोड़ दूंगा॥


बहुत ठोकरे खा चूका ज़िन्दगी में, तमन्ना तुम्हारे दीदार की है।

जब तक श्री राधा रानी दर्शा ना दोगी, मैं कैसे तुम्हारा भजन छोड़ दूंगा॥


तारो ना तारो मर्जी तुम्हारी, लेकिन मेरी आखरी बात सुन लो।

मुझ को श्री राधा रानी जो दर से हटाया, तुम्हारे ही दर पे मैं दम तोड़ दूंगा॥


मरना हो तो मैं मरू, श्री राधे के द्वार,

कभी तो लाडली पूछेगी, यह कौन पदीओ दरबार॥


आते बोलो, राधे राधे, जाते बोलो, राधे राधे।

उठते बोलो, राधे राधे, सोते बोलो, राधे राधे।

हस्ते बोलो, राधे राधे, रोते बोलो, राधे राधे॥

Kishori Kuch Aisa Intjam Ho Jaye Youtube par dekhe click

Ek Radha Ek Meera Lyrics एक राधा एक मीरा लिरिक्स

एक राधा एक मीरा,

दोनों ने श्याम को चाहा,

अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो,

एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी ।


एक राधा एक मीरा,

दोनों ने श्याम को चाहा,

अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो,

एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी ।


राधा ने मधुबन में ढूँढा,

मीरा ने मन में पाया,

राधा जिसे खो बैठी वो गोविन्द,

मीरा हाथ बिक आया,

एक मुरली एक पायल,

एक पगली एक घायल,

अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो,

अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो,

एक सूरत लुभानी एक मूरत लुभानी,

एक सूरत लुभानी एक मूरत लुभानी,

एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी ।


मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,

राधा के मनमोहन,

सा गा मा पा धा

पा धा मा पा रे मा गा

धा रे सा नि धा रे रे गा मा

गा पा मा पा धा पा सा नी सा रे आ…


मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,

राधा के मनमोहन,

राधा नित श्रृंगार करे और,

मीरा बन गयी जोगन,

एक रानी एक दासी,

दोनों हरी प्रेम की प्यासी,

अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो,

अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो,

एक जीत न मानी एक हार न मानी,

एक जीत न मानी एक हार न मानी,

एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी ।


एक राधा एक मीरा,

दोनों ने श्याम को चाहा,

अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो,

एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी ।

Ek Radha Ek Meera Youtube par Dekhe click

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala Lyrics यशोमती मैया से बोले नंदलाला लिरिक्स

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,

राधा क्यों गोरी ||


ओ ओ ओ,

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,

बोली मुस्काती मैया ललन को बताया,

काली अंधियरी आधी रात में तू आया ||


लाडला कंहैया मेरा ओ,

लाडला कंहैया मेरा काली कमली वाला,

इसी लिए काला,

यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ||


बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे,

बोली मुस्काती मैया सुन मेरे प्यारे,

गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे,

काले नैनों वाली ने ओ,

काले नैनों वाली ने ऐसा जादू डाला,

इसी लिए काला ||


यशोमती मैया से बोले नंदलाला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला,

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला ||

Yashomati Maiya Se Bole Nandlala Youtube par Dekhe click


Mera Aapki Kripa Se मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है लिरिक्स

Sab Kaam Ho Raha Hai Lyrics

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,

करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है||


पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है,

बिन मांगे हे कन्हैया हर चीज मिल रही है||


अब क्या बताऊ मोहन आराम हो रहा है,

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है||


मेरी जिंदगी में तुम हो किस बात की कमी है,

मुझे और अब किसी की परवाह भी नही है||


तेरी बदौलतो से सब काम हो रहा है,

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है||


दुनिया में होंगे लाखो तेरे जैसा कौन होंगा,

तुज जैसा बंदा परवर भला ऐसा कौन होगा||


अरे थामा है तेरा दामन आराम हो रहा है,

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है||

Mera Aapki Kripa Se Youtube par Dekhe click

bhagwan shri krishna
bhagwan shri krishna



टिप्पणियाँ

Popular

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

 घूमर गीत राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने काजळ टिकी लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने लाडूङो लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने परदेशियाँ मत दीजो रे माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने राठोडा रे घर भल दीजो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हाने राठोडा री बोली प्यारी लागे ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ... इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बाईसा रा बीरा लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो ल्याईदो ल्याईदो ढोलालहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हारा सुसराजी तो दिल्ली रा राजवी सा म्हारा सासूजी ...

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है

कुमार विश्वास का जन्म 10 फ़रवरी (वसंत पंचमी), 1970 को पिअखुआ (ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुआ में प्राप्त की। उनके पिता डा चन्द्रपाल शर्मा आर एस एस डिग्री कालेज (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध), पिलखुआ में प्रवक्ता रहे। उनकी माता श्रीमती रमा शर्मा गृहिणी हैं। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज से बारहवीं में उनके उत्तीर्ण होने के बाद उनके पिता उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाना चाहते थे। डा कुमार विश्वास का मन मशीनों की पढाई में नहीं रमा, और उन्होंने बीच में ही वह पढाई छोड़ दी। साहित्य के क्षेत्र में आगे बढने के ख्याल से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। तत्प्श्चात उन्होंने "कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना" विषय पर पीएचडी प्राप्त किया। उनके इस शोध-कार्य को 2001 में पुरस्कृत भी किया गया। पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं- 'इक पगली लड़की के बिन' (1996) और 'कोई दीवाना कहता है' (2007 और 2010 दो...

देशभक्ति कविताओं का कोश – भाग 3 | Deshbhakti Kavita Sangrah 3

 उठो धरा के अमर सपूतों -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी/देशभक्ति की कविता उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो। जन-जन के जीवन में फिर से नव स्फूर्ति, नव प्राण भरो। नई प्रात है नई बात है नया किरन है, ज्योति नई। नई उमंगें, नई तरंगें नई आस है, साँस नई। युग-युग के मुरझे सुमनों में नई-नई मुस्कान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।1।। डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ नए स्वरों में गाते हैं। गुन-गुन, गुन-गुन करते भौंरें मस्त उधर मँडराते हैं। नवयुग की नूतन वीणा में नया राग, नव गान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।2।। कली-कली खिल रही इधर वह फूल-फूल मुस्काया है। धरती माँ की आज हो रही नई सुनहरी काया है। नूतन मंगलमय ध्वनियों से गुँजित जग-उद्यान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।3।। सरस्वती का पावन मंदिर शुभ संपत्ति तुम्हारी है। तुममें से हर बालक इसका रक्षक और पुजारी है। शत-शत दीपक जला ज्ञान के नवयुग का आह्वान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।4।। -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ऐ मेरे वतन के लोगों- प्रदीप/देशभक्ति कविता ऐ मेरे वतन के लोगो...

देशभक्ति कविताओं का कोश - भाग 2 | Deshbhakti Kavita Sangrah 2

 आज जीत की रात- गिरिजाकुमार माथुर/देशभक्ति कविता आज जीत की रात पहरुए! सावधान रहना खुले देश के द्वार अचल दीपक समान रहना २ प्रथम चरण है नये स्वर्ग का है मंज़िल का छोर इस जन-मंथन से उठ आई पहली रत्न-हिलोर अभी शेष है पूरी होना जीवन-मुक्ता-डोर क्यों कि नहीं मिट पाई दुख की विगत साँवली कोर ले युग की पतवार बने अंबुधि समान रहना। ३ विषम शृंखलाएँ टूटी हैं खुली समस्त दिशाएँ आज प्रभंजन बनकर चलतीं युग-बंदिनी हवाएँ प्रश्नचिह्न बन खड़ी हो गयीं यह सिमटी सीमाएँ आज पुराने सिंहासन की टूट रही प्रतिमाएँ उठता है तूफान, इंदु! तुम दीप्तिमान रहना। ४ ऊंची हुई मशाल हमारी आगे कठिन डगर है शत्रु हट गया, लेकिन उसकी छायाओं का डर है शोषण से है मृत समाज कमज़ोर हमारा घर है किन्तु आ रहा नई ज़िन्दगी यह विश्वास अमर है जन-गंगा में ज्वार, लहर तुम प्रवहमान रहना पहरुए! सावधान रहना।। गिरिजाकुमार माथुर   चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण,- सुमित्रानंदन पंत/देशभक्ति कविता १५ अगस्त १९४७ चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण, आज अवतरित हुई चेतना भू पर नूतन! नवभारत, फिर चीर युगों का तिमिर आवरण, तरुण अरुण-सा उदित हुआ परि...

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

 खोय देत हो जीवन बिना काम के भजन करो कछु राम के / बुन्देली लोकगीत  खोय देत हो जीवन बिना काम के, भजन करो कछु राम के। जी बिन देह जरा न रुकती, चाहो अन्त समय में मुक्ती ऐसी करो जतन से जुक्ती, ध्यान करियों सबेरे न तो शाम के। भजन... लख चौरासी भटकत आये, मानुष देह कठिन से पाये, फिर भी माने न समुझायें, गलती चक्कर में फंसे बिना राम के। भजन... ईश्वर मालिक से मुंह फेरे, दिल से नाम कभऊं न टेरे, वन के नारि कुटुम्ब के चेरे, कोरी ममता में फंसे इते आन के। भजन... छोड़ो मात पिता और भ्राता, जो हैं तीन लोक के दाता, करियो उन ईश्वर से नाता, क्षमा करिहें अपराध अपना जान के। भजन... गगा को मान बड़ा भारी / बुन्देली लोकगीत  गंगा को मान बड़ा भारी, चलो बहनों मुक्ती सुधारी। तारन के लाने सहज में न आई, तप करके भागीरथ निकारी। चलो दीदी.... गंगा की धार शम्भू रोकी जटन में भोला शिवत्रिपुरारी। चलो दीदी.... तीरथ व्रत ऐसे चारों तरफ हैं गंगा की महिमा है न्यारी। चलो दीदी.... जावे के लाने कछु अड़चन नैयां दिन भर चले मोटर गाड़ी। चलो दीदी.... गंगा जी जावें परम गति पावें मन में विश्वास करो भारी। चलो दीदी.... ग...