कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

राधे रानी की जय भजन / Radhe Rani Ki Jai Bhajan

 

बोलो बरसानेवाली की जय जय जय

श्याम प्यारे की जय
बंसीवारे की जय
बोलो पीत पटवारे की जय जय

मेरे प्यारे की जय
मेरी प्यारी की जय
गलबाँहें डाले छवि न्यारी की जय

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय
नटवारी की जय
बनवारी की जय

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय
बोलो बरसानेवाली की जय जय जय

राधे से रस ऊपजे, रस से रसना गाय ।

अरे कृष्णप्रियाजू लाड़ली, तुम मोपे रहियो सहाय ॥

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय
वृष्भानु दुलारी की जय जय जय
बोलो कीरथि प्यारी की जय जय जय ??

बोलो बरसानेवाली की जय जय जय

मेरे प्यारे की जय
मेरी प्यारी की जय
नटवारी की जय
बनवारी की जय
गलबाँहें डाले छवि न्यारी की जय

वृन्दावन के वृक्ष को मरम न जाने कोय ।

जहाँ डाल डाल और पात पे श्री राधे राधे होय ॥

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय
बोलो बरसानेवाली की जय जय जय

एक चंचल एक भोली भाली की जय
राधे रानी की जय जय
महारानी की जय

वृन्दावन बानिक बन्यो जहाँ भ्रमर करत गुंजार ।

अरी दुल्हिन प्यारी राधिका, अरे दूल्हा नन्दकुमार ॥

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय
 नटवारी की जय
बनवारी की जय
एक चंचल एक भोली भाली की जय

वृन्दावन से वन नहीं, नन्दगाँव सो गाँव ।

बन्सीवट सो वट नहीं, कृष्ण नाम सो नाम ॥

बन्सीवारे की जय
बन्सीवारे की जय
बोलो पीतपटवारे की जय जय जय
राधे रानी की जय जय
महारानी की जय

राधे मेरी स्वामिनी मैं राधे की दास ।

जनम जनम मोहे दीजियो श्री वृन्दावन वास ॥

सब द्वारन को छाँड़ि के, अरे आयी तेरे द्वार ।

वृषभभानु की लाड़ली, तू मेरी ओर निहार ॥

राधे रानी की जय जय
महारानी की जय

जय हो  !

बोलो वृन्दावन की जय ।  ?
अलबेली सरकार की जय ।
बोलो श्री वृन्दावन बिहारी लाल की जय ॥ 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *