कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

राधे तू राधे भजन भजन / Radhe Tu Radhe Bhajan

 

राधे तू राधे, राधे तू राधे , तेरा नाम रटूं मैं,
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं…..

सावन का महिना होगा उसमें होंगे झूले,
राधे तू झूले , तेरी डोर बनूँ मैं .. तेरी डोर बनूँ मैं…
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं….

बाधो का महिना होगा उसमें होंगे बादल,
राधे तू बादल, राधे तू बादल, तेरा नीर बनूँ मैं, तेरा नीर बनूँ मैं
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं…

कार्तिक का महिना होगा उसमें होंगे दीपक
राधे तू दीपक, राधे तू दीपक, तेरी ज्योत बनूँ मैं….तेरी ज्योत बनूँ मैं..
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं…

फागुन का महिना होगा उसमें होगी होली,
राधे तू होली, राधे तू होली तेरा रंग बनूँ मैं, तेरा रंग बनूँ मैं…
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं….

राधे तू राधे, राधे तू राधे , तेरा नाम रटूं मैं,
हर पल तेरे साथ रहूँ मैं….. 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *