श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले बिन्दु जी भजन
Shyam Sundar Ko Bas Ek NazarDekh Le Bindu Ji Bhajan
श्याम सुंदर को बस एक नज़र देख ले,
मोहनी मूरत का कुछ तो असर देख ले।
श्री अवध में मिलें चाहे व्रज में मिलें,
या इधर देख ले या उधर देख ले॥
या किसी भाव से नाम से रूप से,
बहाना हो कोई पर उनका घर देख ले।
तार सकते हैं मुझ सा अधम या नहीं,
देख उनकी हिम्मत और जिगर देख ले।
सिन्धु आनंद का जिसे कहते हैं सब,
हम हों खुश गर उसे ‘बिन्दु’ भर देख ले॥
bhajan, bhajan lyrics, bhajan lyrics in hindi, bhajan sangrah, bhajan-pad-mishrit, Bindu Ji Rachna, prasidh bhajan
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें