कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

श्यामसुंदर अब तो हम आशिक तुम्हारे बन गए बिन्दु जी भजन

 Shyamsundar Ab To HumAshiq Tumhare Ban Gaye Bindu Ji Bhajan

श्यामसुंदर अब तो हम आशिक तुम्हारे बन गए,
हम तुम्हारे बन गए और तुम हमारे बन गए।
जब ये दिल दुनिया का था दुश्मन हजारों बन गए।
जब ये दिल तुमको दिया हर दिल के प्यारे बन गए।
योग जप तप नेम से कोई बना बिगड़ा करे।
हम अजामिल गीध गणिका के सहारे बन गए।
आँख भर देखेंगे जब तुझको समझ लेंगे ये हम।
दल बना बैकुंठ दृग बैकुंठ द्वारे बन गए।
बिरह नभ पर जब तुम्हारा ध्यान चन्द्रोदय हुआ।
प्रेम के जल ‘बिन्दु’ जो टपके सितारे बन गए। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *