कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

उल्फ़त नशे का ज़िद सभी सच्चा गुरूर होगा बिन्दु जी भजन

 Ulfat Nashe Ka ZidSabhi Saccha Guroor Hoga Bindu Ji Bhajan / Bhajan

उल्फ़त नशे का ज़िद सभी सच्चा गुरूर होगा।
परमात्मा उसी दम जाहिर जरूर होगा॥
अधमों की अधमता पर खुश हो अधम उधारण।
फिर क्यों न अधमता पर हमको गुरूर होगा॥
हर शै में उसकी सूरत उस दिन झक पड़ेगी।
जिस दिन दुई का पर्दा इस दिल से दूर होगा॥
लग जाएगी जो उसके कदमों की एक ठोकर।
पापों का सख्त पुतला पल भर में चूर होगा॥
गर अश्रु ‘बिन्दु’ यूं ही बरसेंगे तो बिला शक।
बंदे के सामने ख़ुद हाजिर हुजूर होगा॥ 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *