Chal Chal Re Naujawan Lyrics – चल चल रे नौजवान

 दूर तेरा गाँव

और थके पाँव

फिर भी तू हरदम

आगे बढ़ा क़दम

रुकना तेरा काम नहीं

चलना तेरी शान चल-चल रे नौजवान

चल-चल रे नौजवान


तू आगे बढ़े जा

आफ़त से लड़े जा

आँधी हो या तूफ़ान

फटता हो आसमान

रुकना तेरा काम नहीं

चलना तेरी शान

चल-चल रे नौजवान

चल-चल रे नौजवान


ये है ज़िन्दगी का कारवाँ

आज यहाँ और कल वहाँ

(फिर क्यों तेरा दिल हुआ अधीर

फिर क्यों तेरे नैनों में नीर) – 2

फिर क्यों तेरे प्राणों में पीर

तू न सुना मन की बात कौन सुनेगा

कौन सुनेगा

बन्द कर ज़बान

बन्द कर ज़बान

रुकना तेरा काम नहीं

चलना तेरी शान

चल-चल रे नौजवान

चल-चल रे नौजवान

चल-चल रे नौजवान


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है