कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Jo Humne Dastaan Apni Sunai Aap Kyun Roye Lyrics – जो हम ने दास्ताँ अपनी सुनाई

 रोचक तथ्य

Woh Kaun Thi (1964)


जो हम ने दास्ताँ अपनी सुनाई आप क्यों रोए

तबाही तो हमारे दिल पे आई आप क्यों रोए


हमारा दर्द-ओ-ग़म है ये इसे क्यों आप सहते हैं

ये क्यों आँसू हमारे आप की आँखों से बहते हैं


ग़मों की आग हम ने ख़ुद लगाई आप क्यों रोए

बहुत रोए मगर अब आप की ख़ातिर न रोएँगे


न अपना चैन खो कर आप का हम चैन खोएँगे

क़यामत आप के अश्कों ने ढाई आप क्यों रोए


जो हम ने दास्ताँ अपनी सुनाई आप क्यों रोए

न ये आँसू रुके तो देखिए फिर हम भी रो देंगे


हम अपने आँसुओं में चाँद तारों को डूबो देंगे

फ़ना हो जाएगी सारी ख़ुदाई आप क्यों रोए


जो हम ने दास्ताँ अपनी सुनाई आप क्यों रोए

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *