कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

मैं गाऊँ, तुम सो जाओ / Main Gaoon, Tum So Jao

 मैं गाऊँ तुम सो जाओ

सुख सपनों में खो जाओ

माना आज की रात है लम्बी

माना दिन था भारी

पर जग बदला बदलेगी

एक दिन तक़दीर हमारी

उस दिन के ख्वाब सजाओ


कल तुम जब आँखें खोलोगे

जब होगा उजियारा

खुशियों का सन्देशा लेकर

आएगा सवेरा प्यारा

मत आस के दीप बुझाओ,

मैं गाऊँ ...


जी करता है जीते जी

मैं यूँ ही गाता जाऊं

गर्दिश में थके हाथों का

माथा सहलाता जाऊं

फिर इक दिन तुम दोहराओ,

सुख सपनों ...

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *