कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

तेरा जाना दिल के अरमानों का लुट जाना / Tera Jaana Dil Ke Armanon Ka Lut Jaana

 तेरा जाना

दिल के अरमानों का लुट जाना

कोई देखे

बन के तक़दीरों का मिट जाना

तेरा जाना...


तेरा ग़म तेरी ख़ुशी

मेरा ग़म मेरी ख़ुशी

तुझसे ही थी ज़िन्दगी

हँस कर हमने था कहा

जीवन भर का साथ है

ये कल ही की बात है

तेरा जाना...


जब-जब चन्दा आयेगा

तेरी याद दिलायेगा

सारी रात जगायेगा

मैं रो कर रह जाऊँगी

दिल जब ज़िद पर आयेगा

दिल को कौन मनायेगा

तेरा जाना...

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *