Tota Maina Ki Kahani – Evergreen Children's Song (तोता मैना की कहानी तो पुरानी हो गई)

 तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई

अब है सबके लबों पर ये ताज़ा ख़बर

एक लड़की दीवानी हो गई

तुझसे मिलके ज़िंदगानी हाय कितनी सुहानी हो गई

मिलते ही नज़र हुआ ऐसा असर

मैं फ़कीरे की रानी हो गई

तोता मैना की कहानी ...


कहीं कोई न था दूर दूर तक

हम जिसको हमारा कहते

तू न मिलता अगर सूनी राह पर

पिया हम बेसहारा रहते

ऐ मेरे हमसफ़र चाहने वालों पर

वक़्त की मेहरबानी हो गई

तोता मैना की कहानी ...


तू रंग है मैं हूँ ख़ुशबू

गुल खिलते हैं अपने मिलन से

तेरा मुखड़ा है सामने मेरे

मुझे मतलब नहीं है चमन से

एक अपनी डगर एक अपना नगर

एक अपनी कहानी हो गई

तोता मैना की कहानी ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है