कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

एक बार प्रभु आओ चाहे आके चले जाना – Ek Baar Prabhu Aao Chahe Aake Chale Jana

एक बार प्रभु आओ चाहे आके चले जाना

जाने नहीं देंगे हम, तुम जाके तो दिखलाना

वो कौन घड़ी होगी, वो कौन सा पल होगा,

तेरा दर्शन कर भगवन, मेरा जनम सफल होगा,

एक पल की खातिर तुम, अब और ना तरसाना…

एक बार प्रभु आओ, चाहे आके चले जाना,

जाने नहीं देंगे हम, तुम जाके तो दिखलाना…..

हमने तुझे पुजा है, मन वाणी कर्मों से,

दीदार की प्यासी है, आंखे कर्इ जन्मों से,

इक झलक दिखाके तुम, ये प्यास बुझा जाना…

एक बार प्रभु आओ, चाहे आके चले जाना,

जाने नहीं देंगे हम, तुम जाके तो दिखलाना…..

मेरी आस बंधी तुमसे, ये आस ना तोड़ोगे,

ये दुनिया देख रही, विश्वास ना तोड़ोगे

हूं पूर्ण समर्पित मैं, मुझको नही ठुकराना…

एक बार प्रभु आओ, चाहे आके चले जाना,

जाने नहीं देंगे हम, तुम जाके तो दिखलाना…..

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *