कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

मेरे मन मंदिर में आन पधारो – Mere Mann Mandir Mein Aan Padharo (Bhajan Lyrics)

मेरे मन मंदिर में आन पधारो

भगवन तुम आनंद सरोवर, रूप तुम्हारा महा मनोहर |
निश-दिन रहे तुम्हारा ध्यान, पधारो महावीर भगवान ||(1)

सुर किन्नर गणधर गुण गाते, योगी तेरा ध्यान लगाते |
गाते सब तेरा यशगान, पधारो महावीर भगवान ||(2)

जो तेरी शरणागत आया, तूने उसको पार लगाया |
तुम हो दयानिधि भगवान, पधारो महावीर भगवान ||(3)

भक्त जनों के कष्ट निवारे, आप तरें हमको भी तारें |
कीजे हमको आप सामान, पधारो महावीर भगवान ||(4)

आये हैं हम शरण तिहारी, भक्ति हो स्वीकार हमारी |
तुम हो करुणा दयानिधान, पधारो महावीर भगवान ||(5)

रोम रोम पर तेज तुम्हारा, भूमंडल तुमसे उजियारा |
रवि-शशि तुमसे ज्योतिर्मान, पधारो महावीर भगवान ||(6)

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *