तूने खूब दिया भगवान – Tune Khoob Diya Bhagwan (Bhajan Lyrics in Hindi)

तूने खूब दिया भगवान

हाथ ये फेले रहते , सामने तेरे
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

(1) याद है मुझे वो दिन खाली जेब थी मेरी
दर दर भटकता था में -2
गैरों की क्या कहूँ , आपनो की आंखों में
रह रह खटकता था में -2
चारो तरफ थे मेरे गम के अन्धेरे
आखित में आया बाबा काम तू मेरे-2
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

(2) लड़खड़ा गया अगर में , जीवन की राह में
तेरा सहारा मिला, तेरा सहारा -2
मुझसे दो कदम आगे किस्मत चली मेरी
पाके इशारा तेरा-2
देने को कुछ नही है पास में मेरे
दो आँशु चढ़ा देता हूँ , चरणों मे तेरे-2
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

(3) मांगना में छोर दूँ , हो नही सकता प्रभु
आदत न जाये मेरी आदत न जाये-2
और तुझसे लेने में बच्चो को कभी
लाज न आये बाबा, लाज न आये
दबा जा रहा हूँ मै तो कर्जे में तेरे
अहसान कितने बाबा ,मुझपे है तेरे -2
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

(4) लायक नही था में इतने के हे प्रभु ,
जितना दिया है तुमने -2
सूने से जीवन मे तूने खुशनसीबी का रंग भर दिया है बाबा
रंग भर दिया है
खाली दर से मुझे तू , अब न लौटना
इतना हंसाया तूने अब न रुलाना -2
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

(5) खुशियाँ जमाने भर की झोली में डाल दी
इनको संभाल पाऊँ इतना सऊर दे-2
गैरों के काम आऊं , औरो का दर्द लूं
ऐसी नियत मुझको तू बाबा जरूर दे
सब कुछ हो ले किन अभिमान न आये
भूले से किसी का भी सम्मान न जाये-2
तूने खूब दिया भगवान , तेरा बहुत बड़ा एहसान -2

जैन भजन संग्रह के सभी भजन यहाँ पढ़ें: जैन भजन संग्रह (सम्पूर्ण सूची)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है

देशभक्ति कविताओं का कोश – भाग 3 | Deshbhakti Kavita Sangrah 3