कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

हमको मनकी शक्ति देना भजन / Humko Manki Shakti Dena Bhajan

 

हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करें ।
दूसरों की जय से पहले, खुद की जय करें ।
हमको मन की शक्ति देना ॥

भेदभाव अपने दिल से, साफ कर सकें ।
दूसरों से भूल हो तो, माफ कर सकें ।
झूठ से बचे रहें, सचका दम भरें ।
दूसरों की जयसे पहले,

मुश्किलें पडें तो हम पे, इतना कर्म कर ।
साथ दें तो धर्म का, चलें तो धर्म पर ।
खुद पे हौसला रहे, सच का दम भरें ।
दूसरों की जय से पहले, खुद की जय करें ।

 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *