कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

प्रार्थना: हे प्रभो आनंद-दाता | He Prabho Anand-Data Gyaan Hamko Deejiye Lyrics

 हे प्रभु आनंद-दाता, ज्ञान हमको दीजिए,

शीघ्र सारे दुर्गुणों को, दूर हमसे कीजिए।

लीजिए हमको शरण में, हम सदाचारी बनें,

ब्रह्मचारी धर्म-रक्षक, वीर व्रत धारी बनें।

॥ हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए...॥



निंदा किसी की हम किसी से, भूल कर भी न करें,

ईर्ष्या कभी भी हम किसी से, भूल कर भी न करें।

सत्य बोलें, झूठ त्यागें, मेल आपस में करें,

दिव्य जीवन हो हमारा, यश तेरा गाया करें।

॥ हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए...॥



जाए हमारी आयु हे प्रभु, लोक के उपकार में,

हाथ डालें हम कभी न, भूल कर अपकार में।

कीजिए हम पर कृपा, ऐसी हे परमात्मा,

मोह मद मत्सर रहित, होवे हमारी आत्मा।

॥ हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए...॥



प्रेम से हम गुरु जनों की, नित्य ही सेवा करें,

प्रेम से हम संस्कृति की, नित्य ही सेवा करें।

योग विद्या ब्रह्म विद्या, हो अधिक प्यारी हमें,

ब्रह्म निष्ठा प्राप्त कर के, सर्व हितकारी बनें।

॥ हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए...॥



हे प्रभु आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए,

शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिए॥


विद्यालय में गायी जाने वाली अन्य प्राथनाएं / वंदना 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *