कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

Khushiyan Hi Khushiyan Ho Daman Mein – Inspirational Melody (खुशियाँ ही खुशियाँ हों दामन में)

 खुशियाँ ही खुशियाँ हो दामन में जिसके

क्यों न खुशी से वो दीवाना हो जाये

ऐसे मुबारक मौके पे साथी

पेश दुआओं का नज़राना हो जाये

खुशियाँ ही खुशियाँ हो...


देर से समझा हमको ज़माना

शुक्र करो कि समझ तो गया

संग रहने का ख़्वाब सुहाना

बन के हक़ीकत सज तो गया

तुम जो कहो तो महफ़िल से कह दे

तुम जो कहो तो सारी महफ़िल से कह दे

पल भर में मशहूर अफ़साना हो जाये

खुशियाँ ही खुशियाँ हो...


कोई क्या जाने हम ने क्या क्या

खेल रचाये तुम्हारे लिये

हम भी कैसी कैसी मंज़िल

छोड़ के आये तुम्हारे लिये

कलियाँ ही कलियाँ महका दो ऐसे

कि आबाद दिल का ये वीराना हो जाये

खुशियाँ ही खुशियाँ हो...


हँस के हमरी हर भूल भुला देना

हम हैं तुम्हरे जब चाहो बुला लेना

अपनों की इस महफ़िल में अब काम नहीं है बेगानों का

ये दुनिया क्या मोल करेगी इक मुफ़लिस के अरमानों का

इतनी सी है बस अपनी तमन्ना

तेरी खुशी से दिल परवाना हो जाये

खुशियाँ ही खुशियाँ हो...

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *