Le To Aaye Ho Hume Sapnon Ki Gaav Mein – (ले तो आये हो हमें सपनों की गाँव में)

 ले तो आये हो हमें सपनों की गाँव में

प्यार की छाँव में बिठाये रखना

सजना ओ सजना ...


तुमने छुआ तो तार बज उठे मन के

तुम जैसा चाहो रहे वैसे ही बन के

तुम से शुरू, तुम्हीं पे कहानी खत्म करे

दूजा न आये कोई नैनो के गाँव में

ले तो आये हो हमें ...


छोटा सा घर हो अपना, प्यारा सा जग हो

कोई किसी से पल भर न अलग हो

इसके सिवा अब दूजी कोई चाह नहीं

हँसते रहे हम दोनों फूलों के गाँव में

ले तो आये हो हमें...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है