कविता, कहानी, ग़ज़ल - शायरी, गीत -लोकगीत, दोहे, भजन, हास्य - व्यंग्य, भजन आरती चालीसा प्रार्थना और एवं अन्य रचनाएं साहित्य के भंडार से

रैदास के सबद : Raidas Ke Sabad

रैदास ke Sabad ka yah sangrah is page par ek saath prastut kiya gaya hai.
Is sangrah mein source mein diye gaye rachnaon ke mool title ke saath unka path rakha gaya hai.
Neeche Raidas se sambandhit uplabdh Sabad aur Shabd kram se diye gaye hain.
Yah page Raidas ki uplabdh rachnaon ko ek jagah padhne ke liye taiyar kiya gaya hai.

भाई रे, राम कहाँ है मोहि बतावो

भाई रे, राम कहाँ है मोहि बतावो।

सति राम ताकै निकट न आयो॥टेक॥

राम कहत सब जगत भुलाना, सो यहु राम न होई।

करम अकरम करुनामै केसौ, करता नांव सुं कोई॥

जा रामहि सब जग जानैं, भ्रम भूले रे भाई।

आप आप थैं कोई न जानै, कहे कौन सूं जाई॥

सतत न लोभ परिस जीय तन मन, गुन परसत नहिं जाई।

अलख नांव जाकै ठौर न कतहूँ, क्यूं न कह्यौ समुछाई॥

भणै रैदास उदास ताही थैं, कर्ता को है भाई।

केवल कर्ता ऐक सही करि, सति राम तिहिं ठांई॥

माटी को पुतरा कैसे नचतु है

माटी को पुतरा कैसे नचतु है।

देखै देखै सुनै बोलै दऊरिउं फिरतु है।

जब कछु पावै गरब करतु है, माइआ गई तब रोवनु लगतु है॥

मन बच क्रम रस कसहिं लुभाना, विनसि गइआ जाइ कहूँ समाना॥

कहि रैदास बाजी जगु माई, बाजीगर सऊं मोहिं प्रीति बनिआहिं॥

बेगम पुरा शहर कौ नांउ

बेगम पुरा शहर कौ नांउ, दुखू अंदोह नहीं तिहिं ठांउ।

नां तसवीस खिराजु न मालु, खउफु न खता न तरसु जवालु॥

अब मोहि खूद वतन गह पाई, ऊंहा खैरि सदा मेरे भाई।

काइमु दाइमु सदा पातसाही, दोम न सेम एक सो आही॥

आबादानु सदा मसहूर, ऊँहा गनी बसहि मामूर।

तिउ तिउ सैल करहि जिउ भावै, महरम महल न कौ अटकावै।

कहि रैदास खलास चमारा, जो हम सहरी सु मीत हमारा॥

देहु कलाली येक पिआला

देहु कलाली येक पिआला, ऐसा अवधू होई मतिवाला।

कहै कलाली पिआला देऊँ, पीवन हारै का सिर लेऊँ॥

ऐरी कलाली तैं क्या कीआ, सिर कै साटै पिआला दीआ।

सिर कै साटै महंगा भारी, पीवैगा अपना सिर डारी॥

चंद सूर दोउ सनमुख होई, पीवै पिआला मरै न कोई।

सहज सुंनि मैं भट्टी स्रवै, पीवै रैदास गुरुमुखि द्रवै॥

ऐसी मेरी जाति बिख्यात चमारं

ऐसी मेरी जाति बिख्यात चमारं, हिरदै राम गोब्यंद गुण सारं॥टेक॥

सुरसी जल लीया क्रित बारुनी रे, जिसे संत जन कर नहीं पान।

सुरा अपवित्र निति गंगा जल मानीऐ, सुरसरी मिलत नहीं होत आन॥

तर तारि अपवित्र करि मानिऐ, जैसे कागरा करत विचारं।

भगत भगवंत जब ऊपरै लेखीए, तब पूजीऐ करि नमस्कारं॥

अनेक अधम जीव नावं गुनि ऊधरि, पतित पावल भए परसि सारं।

भणत रैदास ररंकार गुण गावंत, संत साधु भऐ सहजि पारं॥

जो तुम तोरो राम मैं नहिं तोरौं

जो तुम तोरो राम मैं नहिं तोरौं।

तुम सौं तोरि कवनि सौं जोरौं॥टेक॥

तीरथ बरत न करौ अदेसा, तुम्हारे चरन कंवल भरोसा।

जहाँ जहाँ जाऊँ तुम्हारी पूजा, तुम सा देव अवर नहिं दूजा॥

मैं अपनी मन हरि सौं जोरयौ, हरि सौं जोरि सबनि सौं तोर्यौ।

सब परहरि तुम्हरी ही आसा, मन क्रम वचन कहै रैदासा॥

तुम चंदन हम इरंड बापुरे

तुम चंदन हम इरंड बापुरे, सांगि तुमारे बासा।

नीच रुख ते ऊँच भए हैं, गंध सुगंध निवासा॥

माधउ सतसंगति सरने तुमारी, हम अउगुन तुम्ह उपकारी॥रहाउ॥

तुम मखतूल सुपेद सपीअल, हम बपुरे जस कीरा।

सतसंगति मिलि रहीऐ माधउ, जैसे मधुप मखीरा॥

जाती ओछा पाती ओछा, ओछा जनम हमारा।

राजा राम की सेव न कीनी, कहि रैदास चमारा॥

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts

Categories

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *