सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चित्र विचित्र के भजन लिरिक्स : Chitra Vichitra Bhajan Lyrics In Hindi 3

श्रृंखला के तीसरे भाग में भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं — कहीं जन्माष्टमी की बधाई है तो कहीं माखनचोर की शरारतें, और कहीं होली का उत्सव तो कहीं भगवान श्रीराम की जय-जयकार। "ब्रज की गली गली में शोर आयो आयो माखन चोर" और "अवध में हो रही जय जयकार" जैसे भजन इस पोस्ट को विविधता से भर देते हैं। सभी 12 भजनों की लिरिक्स नीचे विस्तार से दी गई हैं।

मेरे स्वामी श्री हरिदास कृपा के सागर है

Video thumbnail


मेरे स्वामी श्री हरिदास
कृपा के सागर है
कृपा के सागर है
सब रसिकन के सिरताज
सब रसिकन के सिरताज
कृपा के सागर
कृपा के सागर।।

श्री ललिता जू अवतारी
है रसिकन सुखदाता
है रसिकन सुखदाता
श्री निधिवन रहे विराज
श्री निधिवन रहे विराज
कृपा के सागर है
कृपा के सागर है।।

जो हुआ अनन्य स्वामी जी का
विपिन में उसे बसा लिया
विपिन में उसे बसा लिया
दरसायो सखी समाज
दरसायो सखी समाज
कृपा के सागर है
कृपा के सागर है।।

सदा नाम जो स्वामी जू का गाए
बिहारी जी को वो पाए
बिहारी जी को वो पाए
राखी ‘चित्र विचित्र’ की लाज
राखी ‘चित्र विचित्र’ की लाज
कृपा के सागर है
कृपा के सागर है।।

मेरे स्वामी श्री हरिदास
कृपा के सागर है
कृपा के सागर है
सब रसिकन के सिरताज
सब रसिकन के सिरताज
कृपा के सागर
कृपा के सागर।।

गाओ गाओ री बधाई स्वामी अष्टमी है आयी : Gao Gao Ri Badhai Swami Asthami Hai Aayi

Video thumbnail


गाओ गाओ री बधाई
स्वामी अष्टमी है आयी
ललिता हरिदासी बन आयी
स्वामी अष्टमी है आयी
गाओं गाओं री बधाईं
स्वामी अष्टमी है आयी।।

धन्य राजपुर ग्राम भयो
और धन्य भये ब्रजवासी
श्री गंगाधर चित्रा जी के
प्रकटे श्री हरिदासी
गाओं गाओं री बधाईं
स्वामी अष्टमी है आयी।।

भादो शुक्ल अष्टमी शुभदिन
प्रकटी प्रेम सहेली
श्यामा श्याम की प्राणन प्यारी
श्री ललिता अलबेली
गाओं गाओं री बधाईं
स्वामी अष्टमी है आयी।।

संतन के आनंद भयो
रसिकन के सुख भयो भारी
प्रकट भए मेहलन से
श्री स्वामी प्रेमवतारी
पागल ‘चित्र विचित्र’ ने गाई
स्वामी अष्टमी है आयी।।

गाओ गाओ री बधाई
स्वामी अष्टमी है आयी
ललिता हरिदासी बन आयी
स्वामी अष्टमी है आयी
गाओं गाओं री बधाईं
स्वामी अष्टमी है आयी।।

ब्रज की गली गली में शोर आयो आयो माखन चोर : Braj Ki Gali Gali Me Shor Lyrics

Video thumbnail


ब्रज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर
आयो माखन चोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

नन्द भवन में आनंद बरसे
नन्द भवन में आनंद बरसे
नन्द यशोदा को मनवा हरषे
नन्द यशोदा को मनवा हरषे
आनंद को ओर ना छोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

बाज उठी मंगल शहनाई
बाज उठी मंगल शहनाई
जन्म लियो है कुंवर कन्हाई
जन्म लियो है कुंवर कन्हाई
कूके कोयल पपीहा मोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

हिलमिल सखियाँ मंगल गावे
हिलमिल सखियाँ मंगल गावे
ग्वाल बाल सब धूम मचावे
ग्वाल बाल सब धूम मचावे
सबके मन में उठे हिलोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

धन्य यशोदा तेरो लाला
धन्य यशोदा तेरो लाला
सारे जग का है रखवाला
सारे जग का है रखवाला
कहे ‘चित्र विचित्र’ कर जोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

ब्रज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर
आयो माखन चोर
आयो आयो माखन चोर
बृज की गली गली में शोर
आयो आयो माखन चोर।।

दिल में उठी उमंग तेरे दीदार की : Dil Me Uthi Umang Tere Deedar Ki

Video thumbnail


दिल में उठी उमंग
तेरे दीदार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

मुझको लगन लगी दर्शन की
अंतिम आस यही जीवन की
मनमोहन बन जाए मेरे
मैं बन जाऊ मनमोहन की
अब ना चाह रही
झूठे संसार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
दीवानी बन जाऊंगी दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

पल पल राह निहार रही हूँ
रो रो दिन ये गुजार रही हूँ
बिन दर्शन कहीं मर ना जाऊं
तुमको श्याम पुकार रही हूँ
कब बीतेगी घड़ियां
ये इंतजार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
दीवानी बन जाऊंगी दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

जग में अब ना रह पाऊंगी
दुख बिरहा का ना सह पाऊंगी
वृंदावन की कुंज गलिन में
बांके बिहारी के गुण गाऊंगी
दिल में बसी मूरतिया
उस दिलदार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
दीवानी बन जाऊंगी दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

सारा जग है पागल उनका
अरमा है ये मेरे मन का
‘चित्र विचित्र’ के संग में मिलके
भक्ति का मैं बजाऊं डंका
बरसेगी बरसात
बिहारी जी के प्यार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
दीवानी बन जाऊंगी दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

दिल में उठी उमंग
तेरे दीदार की
मैं दीवानी मैं दीवानी
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
मैं दीवानी
बांके बिहारी सरकार की
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी
कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी।।

जय जय हो प्यारे नंदलाल की जय बोलो गोपाल की : Jay Jay Ho Pyare Nandlal Ki Jay Bolo Gopal Ki

Video thumbnail


जय जय हो प्यारे नंदलाल की

पद – शिव को धन संतन को सर्वस्व
महिमा वेद पुराणन गाई।
इन्द्र को इन्द्र देव देवन को
ब्रम्ह को ब्रम्ह अधिक अधिकाई।
काल को काल ईश ईशन को
अति अतीक तोल्यो नहीं जाई।
नन्ददास को जीवन गिरधर
गोकुल गाँव को कुंवर कन्हाई।

जय जय हो प्यारे नंदलाल की
जय बोलो गोपाल की
बोलो गोपाल की
जय बोलो गोपाल की
जय हो यशोदा जी के लाल की
जय बोलो गोपाल की।।

जय मंजुल कुंज निकुंजन की
रस पुंज विचित्र समाज की जै जै
यमुना तट की वंशीवट की
गिरजेश्वर की गिरिराज की जै जै
ब्रज गोपिन गोप कुमारन की
विपीनेश्वर के सुख साज की जै जै
ब्रज के सब सन्तन भक्तन की
ब्रज मंडल की ब्रजराज की जै जै
जय हो यशोदा जी के लाल की
जय बोलो गोपाल की।।

कजरारी तेरी आँखिन में
क्या भरा हुआ कुछ टोना है
तेरा तो हसन औरों का मरण
बस जान हाथ से धोना है
क्या खूबी हुस्न बयान करूँ
ये सुंदर श्याम सलोना है
श्री ललित किशोरी को प्राण धन
ये ब्रज का एक खिलौना है
जय हो यशोदा जी के लाल की
जय बोलो गोपाल की।।

तिरछा है किरीट कसा उर में
तिरछा बनमाल पड़ा रहता है
तिरछी कटिकाछनी है जिसमें
सुख सिंधु सदा उमड़ा रहता है
तिरछे ही कदम्ब के वृक्ष तले
तिरछा दृगतान खड़ा रहता है
किस भांति निकाले कहो दिल से
तिरछा घनश्याम अड़ा रहता है
जय हो यशोदा जी के लाल की
जय बोलो गोपाल की।।

जय जय हो प्यारे नंदलाल की
जय बोलो गोपाल की
बोलो गोपाल की
जय बोलो गोपाल की
जय हो यशोदा जी के लाल की
जय बोलो गोपाल की।।

जिंदगी के चार दिन गुजार चले : Zindagi Ke Char Din Gujar Chale

Video thumbnail


जिंदगी के चार दिन गुजार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
ज़िन्दगी के चार दिन गुजार चले।।



तुम ना आये ये मेरा वक्त रुक्सत आया
तुम ना आये ये मेरा वक्त रुक्सत आया
जान अपनी ये तुमपे वार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
ज़िन्दगी के चार दिन गुजार चले।।

तेरी गलियों में आ गया हूँ दीवाना बनके
तेरी गलियों में आ गया हूँ दीवाना बनके
सोचा फिर से तुम्हे निहार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
ज़िन्दगी के चार दिन गुजार चले।।

तेरी मोहब्बत में हो ही गए हम पागल
तेरी मोहब्बत में हो ही गए हम पागल
‘चित्र विचित्र’ ये दिल हार चले

जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
ज़िन्दगी के चार दिन गुजार चले।।

जिंदगी के चार दिन गुजार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
जितना हो सका तुम्हे पुकार चले
ज़िन्दगी के चार दिन गुजार चले।।

दिख रहा जितना भी ये सब संसार है ये सब राधा रानी का परिवार है : Dikh Raha Jitna Bhi Ye Sab Sansar Hai

Video thumbnail


दिख रहा जितना भी ये सब संसार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

कीरत कुंवरी भानु दुलारी
श्री राधा सरकार हमारी
बरसाने में श्री राधा दरबार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

श्री राधा आधार जगत का
राधा नाम है सार जगत का
कण कण में श्री राधे का दीदार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

वृन्दावन की रानी राधा
ब्रजमंडल महारानी राधा
राधा नाम की हो रही जयजयकार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

मधुफरी आह्लादिनी शक्ति
बल बुद्धि देती वर भक्ति
श्री राधा कर देती भव से पार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

दिख रहा जितना भी ये सब संसार है
ये सब राधा रानी का परिवार है।।

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली : Yaad Rah Rah Ke Aati Badi Lyrics

Video thumbnail


याद रह रह के आती बड़ी
बरसाने की एक एक गली
ईत देखूं तो बांके बिहारी
उत देखूं तो लाडो खड़ी।।

जब जहां भी जिधर भी गए
एक अद्भुत नजारा मिला
हर गली के हर एक मोड़ पर
मेरी श्री जी का प्यारा मिला
कैसी मस्ती भरी जिंदगी
बरसाने की एक एक गली
याद रह रह के आती बडी
बरसाने की एक एक गली।।

गीत बिरहा के गाए कोई
कोई भक्ति के रस को पिए
कोई गुमसुम सा बैठा हुआ
राधा रानी का चित्र लिए
तौबा तौबा ये दिल की लगी
बरसाने की एक एक गली
याद रह रह के आती बडी
बरसाने की एक एक गली।।

आज तक भी वो दरबार का
द्वार खुलना मैं भूला नहीं
मंगल बेला में मंगल के दिन
पहला दर्शन मैं भूला नहीं
शांत नैनों में है वो छवि
बरसाने की एक एक गली
याद रह रह के आती बडी
बरसाने की एक एक गली।।

याद रह रह के आती बड़ी
बरसाने की एक एक गली
ईत देखूं तो बांके बिहारी
उत देखूं तो लाडो खड़ी।।

चलूंगी तेरे संग रसिया हो रंग रसिया : Chalungi Tere Sang Rasiya Ho Rang Rasiya

Video thumbnail


चलूंगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

रंग रसिया तेरी सांवरी सूरत
रंग रसिया तेरी सांवरी सूरत
रंग रसिया तेरी सांवरी सूरत
रहूंगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

रंग रसिया तेरे नैन रसीले
रंग रसिया तेरे नैन रसीले
रंग रसिया तेरे नैन रसीले
देखूंगी दिन रेन रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

रंग रसिया तेरी बाजे मुरलिया
रंग रसिया तेरी बाजे मुरलिया
रंग रसिया तेरी बाजे मुरलिया
नाचूंगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

रंग रसिया मैं पागल तेरी
रंग रसिया मैं पागल तेरी
रंग रसिया मैं पागल तेरी
बसूंगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

चलूंगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया
चलूँगी तेरे संग रसिया
हो रंग रसिया।।

हो रंगीली होरी में हाँ रंगीली होरी में : Ho Rangili Holi Mein Haan Rangili Holi Me

Video thumbnail


हो रंगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में
रंग दिनो नन्द को लाल
बिरज की गोरी ने
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

हो तोहे रंग डारूंगी
हाँ तोहे रंग डारूंगी
सुन रसिया खोल के कान
ना तोते हारूंगी
हो तोहे रंग डारूंगी
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

हो मजा चखाउंगी
हाँ मजा चखाउंगी
सखियन के बीच ओ रसिया
तोहे नचाऊंगी
हो मजा चखाउंगी
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

ओ सुन नंद के लाला
हाँ सुन नंद के लाला
बरसाने में पड़ गया तेरा
सखियों से पाला
ओ सुन नंद के लाला
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

हो होरी को जयकारो
हाँ होरी को जयकारो
पागल भए ‘चित्र विचित्र’ के
तन मन धन वारो
हो होरी को जयकारो
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

हो रंगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में
रंग दिनो नन्द को लाल
बिरज की गोरी ने
हो रँगीली होरी में
हाँ रँगीली होरी में।।

संत भगत हितकारी मेरे राम जी पधारे लिरिक्स : Sant Bhagat Hitkari Mere Ram Ji Padhare Lyrics

Video thumbnail


संत भगत हितकारी
मेरे राम जी पधारे
राम जी पधारे
सियाराम जी पधारे
राम जी पधारे
सियाराम जी पधारे
अवध में अवध बिहारी
मेरे राम जी पधारे
सन्त भगत हितकारी
मेरे राम जी पधारे।।

प्राण प्रतिष्ठा का
ये है अवसर
राम विराजे
सिंघासन पर
बालरूप छवि प्यारी
मेरे राम जी पधारे
अवध में अवध बिहारी
मेरे राम जी पधारे।।

भक्तो की
भक्ति की जय हो
भक्ति की
शक्ति की जय हो
जीत ली बाजी हारी
मेरे राम जी पधारे
अवध में अवध बिहारी
मेरे राम जी पधारे।।

नव मन्दिर की
कोटि बधाई
शांत ह्रदय में
खुशियां समाई
‘चित्र विचित्र’ बलिहारी
मेरे राम जी पधारे
अवध में अवध बिहारी
मेरे राम जी पधारे।।

संत भगत हितकारी
मेरे राम जी पधारे
राम जी पधारे
सियाराम जी पधारे
राम जी पधारे
सियाराम जी पधारे
अवध में अवध बिहारी
मेरे राम जी पधारे
सन्त भगत हितकारी
मेरे राम जी पधारे।।


अवध में हो रही जय जयकार राम भजन लिरिक्स : Awadh Me Ho Rahi Jai Jaikar Lyrics

Video thumbnail


अवध में हो रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार
देख के राम लला का मंदिर
तन मन हर्ष अपार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

शुभ संकल्पों का ये पल है
श्रद्धा और भक्ति का फल है
ज्योत जले जब सत्य धर्म की
क्यों ना मिटे अंधकार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

मंगल नाम अमंगल हारी
लखन सिया संग अवध बिहारी
शीश झुकाएं श्री चरणों में
बैठे पवन कुमार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

अद्भुत लीला अद्भुत शोभा
ऐसा मंदिर और ना होगा
जन मानस क्या देवी देवता
करते यही विचार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

शांत हरि दर्शन की बेला
संतो भक्तो का लगा है मेला
राम लला की बांकी झांकी
नमन करे संसार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

अवध में हो रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार
देख के राम लला का मंदिर
तन मन हर्ष अपार
अवध मे हों रही जय जयकार
अवध मे हों रही जय जयकार।।

टिप्पणियाँ

Popular

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

 घूमर गीत राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने काजळ टिकी लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने रमता ने लाडूङो लादयो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने परदेशियाँ मत दीजो रे माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ म्हाने राठोडा रे घर भल दीजो ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हाने राठोडा री बोली प्यारी लागे ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ओ राजरी घूमर रमवा म्हें जास्यां ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ माँ घूमर रमवा म्हें जास्याँ ... इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स हिंदी  इण लहेरिये रा नौ सौ रुपया रोकड़ा सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बाईसा रा बीरा लहेरियो सा म्हाने ल्याईदो ल्याईदो ल्याईदो ढोलालहेरियो सा म्हाने ल्याईदो नी बादिला ढोला लहेरियो सा म्हारा सुसराजी तो दिल्ली रा राजवी सा म्हारा सासूजी ...

कुमार विश्वास की कविताएँ | Kumar Vishwas Kavita – कोई दीवाना कहता है

कुमार विश्वास का जन्म 10 फ़रवरी (वसंत पंचमी), 1970 को पिअखुआ (ग़ाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। चार भाईयों और एक बहन में सबसे छोटे कुमार विश्वास ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल, पिलखुआ में प्राप्त की। उनके पिता डा चन्द्रपाल शर्मा आर एस एस डिग्री कालेज (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्ध), पिलखुआ में प्रवक्ता रहे। उनकी माता श्रीमती रमा शर्मा गृहिणी हैं। राजपूताना रेजिमेंट इंटर कालेज से बारहवीं में उनके उत्तीर्ण होने के बाद उनके पिता उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाना चाहते थे। डा कुमार विश्वास का मन मशीनों की पढाई में नहीं रमा, और उन्होंने बीच में ही वह पढाई छोड़ दी। साहित्य के क्षेत्र में आगे बढने के ख्याल से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। तत्प्श्चात उन्होंने "कौरवी लोकगीतों में लोकचेतना" विषय पर पीएचडी प्राप्त किया। उनके इस शोध-कार्य को 2001 में पुरस्कृत भी किया गया। पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं- 'इक पगली लड़की के बिन' (1996) और 'कोई दीवाना कहता है' (2007 और 2010 दो...

देशभक्ति कविताओं का कोश – भाग 3 | Deshbhakti Kavita Sangrah 3

 उठो धरा के अमर सपूतों -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी/देशभक्ति की कविता उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो। जन-जन के जीवन में फिर से नव स्फूर्ति, नव प्राण भरो। नई प्रात है नई बात है नया किरन है, ज्योति नई। नई उमंगें, नई तरंगें नई आस है, साँस नई। युग-युग के मुरझे सुमनों में नई-नई मुस्कान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।1।। डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ नए स्वरों में गाते हैं। गुन-गुन, गुन-गुन करते भौंरें मस्त उधर मँडराते हैं। नवयुग की नूतन वीणा में नया राग, नव गान भरो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।2।। कली-कली खिल रही इधर वह फूल-फूल मुस्काया है। धरती माँ की आज हो रही नई सुनहरी काया है। नूतन मंगलमय ध्वनियों से गुँजित जग-उद्यान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।3।। सरस्वती का पावन मंदिर शुभ संपत्ति तुम्हारी है। तुममें से हर बालक इसका रक्षक और पुजारी है। शत-शत दीपक जला ज्ञान के नवयुग का आह्वान करो। उठो, धरा के अमर सपूतों। पुन: नया निर्माण करो।।4।। -द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ऐ मेरे वतन के लोगों- प्रदीप/देशभक्ति कविता ऐ मेरे वतन के लोगो...

देशभक्ति कविताओं का कोश - भाग 2 | Deshbhakti Kavita Sangrah 2

 आज जीत की रात- गिरिजाकुमार माथुर/देशभक्ति कविता आज जीत की रात पहरुए! सावधान रहना खुले देश के द्वार अचल दीपक समान रहना २ प्रथम चरण है नये स्वर्ग का है मंज़िल का छोर इस जन-मंथन से उठ आई पहली रत्न-हिलोर अभी शेष है पूरी होना जीवन-मुक्ता-डोर क्यों कि नहीं मिट पाई दुख की विगत साँवली कोर ले युग की पतवार बने अंबुधि समान रहना। ३ विषम शृंखलाएँ टूटी हैं खुली समस्त दिशाएँ आज प्रभंजन बनकर चलतीं युग-बंदिनी हवाएँ प्रश्नचिह्न बन खड़ी हो गयीं यह सिमटी सीमाएँ आज पुराने सिंहासन की टूट रही प्रतिमाएँ उठता है तूफान, इंदु! तुम दीप्तिमान रहना। ४ ऊंची हुई मशाल हमारी आगे कठिन डगर है शत्रु हट गया, लेकिन उसकी छायाओं का डर है शोषण से है मृत समाज कमज़ोर हमारा घर है किन्तु आ रहा नई ज़िन्दगी यह विश्वास अमर है जन-गंगा में ज्वार, लहर तुम प्रवहमान रहना पहरुए! सावधान रहना।। गिरिजाकुमार माथुर   चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण,- सुमित्रानंदन पंत/देशभक्ति कविता १५ अगस्त १९४७ चिर प्रणम्य यह पुण्य अह्न जय गाओ सुरगण, आज अवतरित हुई चेतना भू पर नूतन! नवभारत, फिर चीर युगों का तिमिर आवरण, तरुण अरुण-सा उदित हुआ परि...

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

 खोय देत हो जीवन बिना काम के भजन करो कछु राम के / बुन्देली लोकगीत  खोय देत हो जीवन बिना काम के, भजन करो कछु राम के। जी बिन देह जरा न रुकती, चाहो अन्त समय में मुक्ती ऐसी करो जतन से जुक्ती, ध्यान करियों सबेरे न तो शाम के। भजन... लख चौरासी भटकत आये, मानुष देह कठिन से पाये, फिर भी माने न समुझायें, गलती चक्कर में फंसे बिना राम के। भजन... ईश्वर मालिक से मुंह फेरे, दिल से नाम कभऊं न टेरे, वन के नारि कुटुम्ब के चेरे, कोरी ममता में फंसे इते आन के। भजन... छोड़ो मात पिता और भ्राता, जो हैं तीन लोक के दाता, करियो उन ईश्वर से नाता, क्षमा करिहें अपराध अपना जान के। भजन... गगा को मान बड़ा भारी / बुन्देली लोकगीत  गंगा को मान बड़ा भारी, चलो बहनों मुक्ती सुधारी। तारन के लाने सहज में न आई, तप करके भागीरथ निकारी। चलो दीदी.... गंगा की धार शम्भू रोकी जटन में भोला शिवत्रिपुरारी। चलो दीदी.... तीरथ व्रत ऐसे चारों तरफ हैं गंगा की महिमा है न्यारी। चलो दीदी.... जावे के लाने कछु अड़चन नैयां दिन भर चले मोटर गाड़ी। चलो दीदी.... गंगा जी जावें परम गति पावें मन में विश्वास करो भारी। चलो दीदी.... ग...