चित्र विचित्र के भजन लिरिक्स : Chitra Vichitra Bhajan Lyrics In Hindi 8
आठवें भाग में बांके बिहारी की भक्ति और राधा रानी की कृपा को समर्पित 11 भावपूर्ण भजनों का संग्रह है। "बांके बिहारी श्री वृन्दावन में हाये मेरा दिल खो गया" और "सारी दुनिया में आनंद छायो कान्हा को जन्मदिन आयो" जैसे भजन इस पोस्ट को और भी खास बनाते हैं। सभी भजनों की लिरिक्स सरल भाषा में नीचे दी गई हैं।
बन गई बन गई जोगनिया मैं तो अपने श्याम की लिरिक्स

बन गई बन गई जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की
मैं गिरधर की गिरधर मेरा
मैं गिरधर की गिरधर मेरा
दुनिया नहीं किसी काम की
बन गयी बन गयी जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की।।
अजर अमर साजन है मेरा
मैं हूँ उनकी साजनिया
मेरी और मोहन की बातें
क्या समझेगी ये दुनिया
मैं बैरागन मैं मस्तानी
मैं बैरागन मैं मस्तानी
हो गई उसके नाम की
बन गयी बन गयी जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की।।
छोड़ दिए मैंने कुटुंब कबीले
छोड़ दिए दुनियादारी
मेरे सर्वस्व जीवन धन है
सांवल सा गिरवरधारी
छोड़ जगत मैंने राह पकड़ ली
छोड़ जगत मैंने राह पकड़ ली
श्री वृन्दावन धाम की
बन गयी बन गयी जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की।।
लाखों बोल सहे पर मेरे
कदम ना पीछे हट पाए
व्याकुल होकर ‘चित्र विचित्र’ का
मन गिरधर गिरधर गाए
बनकर पागल नाचू छम छम
बनकर पागल नाचू छम छम
पायल बाजे पाँव की
बन गयी बन गयी जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की।।
बन गई बन गई जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की
मैं गिरधर की गिरधर मेरा
मैं गिरधर की गिरधर मेरा
दुनिया नहीं किसी काम की
बन गयी बन गयी जोगनिया
मैं तो अपने श्याम की।।
जिस दिन सिर मैं अपना कहीं और झुकाऊं भजन लिरिक्स

जिस दिन सिर मैं अपना
कहीं और झुकाऊं
मेरे सांवरिया सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं
जिस दिन भूल के तुमको
गैर के गुण गाऊं
मेरे बांके बिहारी सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं।।
जिस दिन याद करूं ना तुम को
खत्म उसी दिन जीवन हो
जिस में तेरा नाम ना गूंजे
खत्म उसी पल धड़कन हो
जिस दिन दिल से तेरी
मैं याद भुलाऊं
मेरे सांवरिया सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं।।
ऐसा कोई दिन ना आए
ऐसी कोई रात ना हो
जिसमें तेरा हो ना चिंतन
ऐसी कोई बात ना हो
जिस दिन ध्यान तेरा
मैं लगा ना पाऊं
मेरे सांवरिया सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं।।
‘चित्र विचित्र’ को अंत समय में
दर्शन देने आ जाना
अंतिम पल में सागर को
तुम ही लेने आ जाना
मैं सुंदर सूरत तेरी
नैनों में बसाऊं
मेरे सांवरिया सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं।।
जिस दिन सिर मैं अपना
कहीं और झुकाऊं
मेरे सांवरिया सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं
जिस दिन भूल के तुमको
गैर के गुण गाऊं
मेरे बांके बिहारी सरकार
मैं उस दिन मर जाऊं।।
ओ साँवरे दाता मेरे तेरा शुक्रिया है भजन लिरिक्स

मुझे जो भी कुछ मिला है
तुमने ही सब दिया है
ओ साँवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है
ओ सांवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है।।
मेरी कुछ भी ना औकात थी
बिगड़ी मेरी हर एक बात थी
ऐसा मुझपे करम कर दिया
खुशियों की मुझको सौगात दी
हर एक विपदा मेरी
को तुमने हर लिया है
ओ सांवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है।।
मेरी हर एक जरुरत प्रभु
आपने पूरी कर दी प्रभु
मांगने भी ना मुझको दिया
पहले ही झोली भर दी प्रभु
तेरा ही दिया मैंने
प्रभु खाया और पिया है
ओ सांवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है।।
तेरे काबिल कहाँ मैं हरि
फिर भी तुमने है करुणा करी
हर जनम बस करते रहे
‘चित्र विचित्र’ तेरी नौकरी
हमें वृन्दावन बसा के
उपकार ये किया है
ओ सांवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है।।
मुझे जो भी कुछ मिला है
तुमने ही सब दिया है
ओ साँवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है
ओ सांवरे दाता मेरे
तेरा शुक्रिया है।।
तेरी भोली सी सुरतिया समाए गई दिल में ओ सांवरिया लिरिक्स

तेरी भोली सी सुरतिया
समाए गई दिल में ओ सांवरिया
ओ मेरे सांवरिया ओ मेरे सांवरिया
ओ मेरे सांवरिया ओ मेरे सांवरिया।।
ओ तेरे नैना रस के रसीले
ओ रसीले और कटीले
ओ तेरे नाक होंठ को देखके प्यारे
लग ना जाए नजरिया
समाए गई दिल में ओ सांवरिया।।
ओ तेरे मोरपखा सिर सोहे
ओ तेरी सूरत मन को मोहे
हाथ लकुटिया कांधे कमरिया
बाजे मधुर बांसुरिया
समाए गई दिल में ओ सांवरिया।।
तेरी अलखे हैं घुंघराली
ओ घुंघरारी कारी कारी
ओ पागल तो है तेरा दीवाना
कर दे बीते उमरिया
समाए गई दिल में ओ सांवरिया।।
तेरी भोली सी सुरतिया
समाए गई दिल में ओ सांवरिया
ओ मेरे सांवरिया ओ मेरे सांवरिया
ओ मेरे सांवरिया ओ मेरे सांवरिया।।
कृपा बरसाए रखना राधा रानी भजन लिरिक्स

मेरी विनती यही है राधा रानी
कृपा बरसाए रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना
हे श्यामा प्यारी कृपा बरसाये रखना
मुझे तेरा ही सहारा महारानी
चरणों से लिपटाए रखना
कृपा बरसाये रखना।।
हे भक्त वत्सला श्यामा
विनय स्वीकार कर लो
निज भक्तो की सेवा में
निज संतो की सेवा में
सदा ही लगाए रखना
कृपा बरसाये रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
दोहा – मैं भी तुम्हारे दर पर
आया हूँ बनके सवाली
करो कृपा की एक नज़र
राधे बरसाने वाली।
राधा राधा राधा राधा राधा
राधा राधा राधा राधा राधा।
नित होती रहे श्यामा जु
कृपा की बरसात मुझ पर
अपनी करुणा का सागर
अपनी करुणा का सागर
ह्रदय में समाए रखना
कृपा बरसाये रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
लिए पाप की गठरी सर पे
द्वार आकर के पड़ा
मुझ अधम निठुर को श्यामा
मुझ अधम निठुर को श्यामा
सदा ही निभाए रखना
कृपा बरसाये रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
दोहा – दुखियों को अपनाने वाली है
रोतो को हंसाने वाली है
कन्हैया से मिलाने वाली है
ऐसी मेरी श्यामा बरसाने वाली है।
ये ‘चित्र-विचित्र’ श्यामा प्यारी
तुम्हारे गुण गाते रहे
पागल के सिर पर हाथ
पागल के सिर पर हाथ
सदा ही रखाए रखना
कृपा बरसाये रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना।।
मेरी विनती यही है राधा रानी
कृपा बरसाए रखना
हे राधा रानी कृपा बरसाये रखना
हे श्यामा प्यारी कृपा बरसाये रखना
मुझे तेरा ही सहारा महारानी
चरणों से लिपटाए रखना
कृपा बरसाये रखना।।
तू कर ले सच्चा प्यार राधा नाम से भजन लिरिक्स

तू कर ले सच्चा प्यार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
राधा नाम हरे भव बाधा
मन से जप ले राधा राधा
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा
होगा भव से तू पार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
राधा नाम निस वासर जप ले
जीवन धन्य तू अपना कर ले
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा
ना डूबेगा मझधार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
ये दुनिया झूठा सपना है
राधा नाम धन ही अपना है
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा
पापों का मिटेगा भार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
श्री गुरु ने यह सार बताया
‘चित्र विचित्र’ ने है अपनाया
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा
कर भक्ति का प्रचार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
तू कर ले सच्चा प्यार
राधा नाम से
होगा तेरा उद्धार
राधा नाम से
राधा राधा राधा राधा
श्री राधा राधा राधा राधा।।
बांके बिहारी श्री वृन्दावन में हाये मेरा दिल खो गया भजन… : Banke Bihari Shri Vrindavan Mein Mera Dil Kho Gaya Lyrics

बांके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया।
दोहा – हरे कृष्ण सदा कहते कहते
मन चाहे जहाँ वहाँ घुमा करूँ
मधुमोहन रूप रस पीकर के
उनमे उन्मत हो रुमा करूँ।
मन मंदिर में बिठला के तुम्हे
पग तेरे निरंतर चूमा करूँ
अति सुन्दर वेश ब्रजेश तेरा
रहा रोम ही रोम में रुमा करूँ।
बांके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया।।
यहाँ यमुना किनारा है
श्री निधिवन प्यारा है
कण कण में बिहारी जी
यहाँ तेरा नज़ारा है
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया।।
होता नित रास यहाँ
संतो का वास यहाँ
सदा भाव और भक्ति का
होता अहसास यहाँ
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया।।
देखा जब से तुमको
मैं हो गया दीवाना
नहीं होश रहा कोई
हुआ खुद से बेगाना
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया।।
कहे ‘चित्र-विचित्र’ प्यारे
कभी दिल से ना बिसराना
पागल बस तेरा है
हर जनम में अपनाना
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
बाँके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया।।
बांके बिहारी श्री वृन्दावन में
हाये मेरा दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया
दिल खो गया दिल खो गया।।
हे करुणामयी सरकार तुम्हारा द्वार नहीं छूटे लिरिक्स

हे करुणामयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे
सुनलो मेरी एक बार
सुनलो मेरी एक बार
भजन की तार नहीं टूटे
हे करुणा मयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे।।
मैं मूढ़ मति अज्ञानी हूँ
दुनिया में भटक ना जाऊं कहीं
नहीं दृढ संयम नहीं कोई नियम
माया में फस ना जाऊं कहीं
यही विनती बारम्बार
यही विनती बारम्बार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे
हे करुणा मयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे।।
कहने को बहुत है अपने यहाँ
स्वारथ का ही सब नाता है
लेकिन विपदा की घड़ियों में
नहीं काम कोई भी आता है
मैंने छोड़ दिया संसार
मैंने छोड़ दिया संसार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे
हे करुणा मयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे।।
हें प्राण संजीवनी श्री श्यामा
भक्ति का रंग लगा देना
ब्रज मंडल के किसी कोने में
हर जनम में हमें बसा लेना
बने ‘चित्र विचित्र’ हर बार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे
हे करुणा मयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे।।
हे करुणामयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे
सुनलो मेरी एक बार
सुनलो मेरी एक बार
भजन की तार नहीं टूटे
हे करुणा मयी सरकार
तुम्हारा द्वार नहीं छूटे।।
मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया भजन लिरिक्स : Mero Banke Bihari Anmol Rasiya Lyrics

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया
दोहा – बांके बिहारी की
बांकी अदा पे
मैं बार बार बलि जाऊं
जनम जनम वृन्दावन राजा
तेरे चरणन की रज पाऊं।
मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया
हो रसबसिया हो रंगरसिया
ओ मेरे मन बसिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
प्यारी-प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया
मेरे मन में बसी है तेरी मुरतिया
प्यारी-प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया
मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया
तू है मेरा मैं हूं तेरी
ओ मेरे सांवरिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया
मैंने जबसे सुनी मैं हो गई बावरिया
कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया
मैंने जब से सुनी मैं हो गई बावरिया
मेरे मन में मेरे तन में
बसे नट नागरिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हंसीया
मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां
मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया
मुकुट तिरछा नैन तिरछे
चरण में पैजनिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
मैं हूं पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया
मैं हूं पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया
तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया
‘चित्र विचित्र’ ने जीवन
तुम्हारे नाम कर दिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया
हो रसबसिया हो रंगरसिया
ओ मेरे मन बसिया
मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया
मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया।।
करो कृपा कुछ ऐसी तेरे दर आता रहूँ भजन लिरिक्स

करो कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ
तुम रूठो मुझसे भले चाहे
पर मैं मनाता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
जहान में कौन
मेरे दुःख को समझ पाएगा
जहान में कौन
मेरे दुःख को समझ पाएगा
तू ही हमदर्द है मेरा
तुझे सुनाता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
तेरी चौखट से
उठ के दूर कहीं जाऊं ना
तेरी चौखट से
उठ के दूर कहीं जाऊं ना
तमाम उम्र तेरे साथ
मैं बिताता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
मेरा अरमान है इतना
जो तू पूरा कर दे
मेरा अरमान है इतना
जो तू पूरा कर दे
बैठा मेरे सामने हो तू
और मैं सजाता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
‘चित्र विचित्र’ की दीवानगी
को मत पूछो
‘चित्र विचित्र’ की दीवानगी
को मत पूछो
अपनी हस्ती को बनके पागल
मैं मिटाता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
करो कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ
तुम रूठो मुझसे भले चाहे
पर मैं मनाता रहूं
करों कृपा कुछ ऐसी
तेरे दर आता रहूँ।।
सारी दुनिया में आनंद छायो कान्हा को जन्मदिन आयो लिरिक्स : Sari Duniya Mein Anand Chayo Lyrics

सारी दुनिया में आनंद छायो
कान्हा को जन्मदिन आयो।।
आई भादो की रेन कारी कारी
आई भादो की रेन कारी कारी
मथुरा में है जन्मे मुरारी
मथुरा में है जन्मे मुरारी
वसुदेव देवकी ने दर्श पायो
कान्हा को जन्मदिन आयो
सारी दुनियाँ में आनंद छायो
कान्हा को जन्मदिन आयो।।
चले लेके वसुदेव गोकुल में
चले लेके वसुदेव गोकुल में
कान्हा पहुंचाए नन्द महल में
कान्हा पहुंचाए नन्द महल में
यमुना ने श्री चरण पखारयो
यमुना ने श्री चरण पखारयो
कान्हा को जन्मदिन आयो
सारी दुनियाँ में आनंद छायो
कान्हा को जन्मदिन आयो।।
लड्डू पेड़ा बंटे खेल खिलौना
लड्डू पेड़ा बंटे खेल खिलौना
झूले पलना में श्याम सलोना
झूले पलना में श्याम सलोना
‘चित्र-विचित्र’ को भी बुलवायो
‘चित्र-विचित्र’ को भी बुलवायो
कान्हा को जन्मदिन आयो
सारी दुनियाँ में आनंद छायो
कान्हा को जन्मदिन आयो।।
सारी दुनिया में आनंद छायो
कान्हा को जन्मदिन आयो।।
समस्त जन्माष्टमी भजन यहाँ देखें।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें