सरदार रोमी के भजन लिरिक्स : Sardar Romi Bhajan Lyrics
दे दे श्याम मंदिर का कोना भजन लिरिक्स

दे दे श्याम मंदिर का कोना
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना
जब जी चाहे देख लूँ तेरा
जब जी चाहे देख लूँ तेरा
रूप सलोना
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
देखे – देना हो तो दे दे सांवरे।
मैं रोज सवेरे उठकर
तेरे मंदिर आऊं
तेरी सेवा पूजा करके
तुझको भजन सुनाऊँ
सिख जाऊं भजनों में प्रेम के
सिख जाऊं भजनों में प्रेम के
भाव पिरोना
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
मैं बैठ के तेरे आगे
सुख दुःख अपने खोलूं
आँख के आंसू से मैं
तेरी चोखट धो लूँ
आ जाए हर हाल में बाबा
आ जाए हर हाल में बाबा
प्रीत निभाना
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
मुझे सेवा देके अपनी
मेरे भाग जगा दे
तू कर किरपा मेरे मन की
दाता मेल छुड़ा दे
कर दे करदे सांवरिया
कर दे करदे सांवरिया
अन्दर से सोणा
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
इस झूठी दुनिया से ना
कोई आस करूँ मैं
तेरी रहमत पे दाता
विश्वास करूँ मैं
कभी ना छोड़े ‘रोमी’ तेरे
कभी ना छोड़े ‘रोमी’ तेरे
दर पे आना
Lyrics
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
दे दे श्याम मंदिर का कोना
जब जी चाहे देख लूँ तेरा
जब जी चाहे देख लूँ तेरा
रूप सलोना
दे दे दे दे सांवरे
मंदिर का कोना।।
तुमसे जुड़ा जो नाता दिल को करार आया भजन लिरिक्स

तुमसे जुड़ा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
अनजान मंजिलें थी
भटकी हुई डगर थी
मेरे संग थी दुआएं
लेकिन वो बेअसर थी
तेरी कृपा से बाबा
उनमे निखार आया
तुमसे जुडा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
रूठी हुई थी किस्मत
हारा हुआ था तन मन
बेचैन था मेरा मन
बदरंग था ये जीवन
रंगी हुए नजारे
तेरा जो रंग पाया
तुमसे जुडा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
तुझ बिन मेरे कन्हैया
हर गीत बेसुरा था
कुछ भी नहीं था लय में
संगीत बेसुरा था
तन मन हुआ सुरीला
तेरा जो गीत गाया
तुमसे जुडा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
जबसे सुनी है तुमने
दुनिया ये सुन रही है
‘रोमी’ की श्याम आँखे
नए ख्वाब बुन रही है
जिस ओर मैंने देखा
तुझको ही श्याम पाया
तुमसे जुडा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
तुमसे जुड़ा जो नाता
दिल को करार आया
तेरा जो प्यार पाया
तुमसे जुडा जो नाता।।
सांवरे सलोने मेरे श्याम
हारे के सहारे बाबा श्याम।
क्यों छिप के बैठते हो परदे की क्या जरुरत लिरिक्स

क्यों छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत
भक्तों को यूँ सताने की
भक्तों को यूँ सताने की
अच्छी नहीं है आदत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
माना की मुरली वाले
बांकी तेरी अदा है
तेरी सांवरी छवि पे
सारा ये जग फ़िदा है
लेकिन हो कारे कारे
लेकिन हो कारे कारे
ये भी तो है हकीकत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
टेढ़ी तेरी छवि है
तिरछी है तेरी आँखे
टेढ़ा मुकुट है सर पे
टेढ़ी है तेरी बातें
करते हो तुम क्यों सांवरे
करते हो तुम क्यों सांवरे
भक्तों से ये शरारत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
हमको बुला के मोहन
क्यों परदा कर लिया है
हम गैर तो नहीं है
हमने भी दिल दिया है
देखूं मिला के नजरें
देखूं मिला के नजरें
दे दो जरा इजाजत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
दिलदार तेरी यारी
हमको जहां से प्यारी
तेरी सांवरी सलोनी
सूरत पे ‘रोमी’ वारि
परदा जरा हटा दो
परदा जरा हटा दो
कर दो प्रभु इनायत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
क्यों छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत
भक्तों को यूँ सताने की
भक्तों को यूँ सताने की
अच्छी नहीं है आदत
क्यो छिप के बैठते हो
परदे की क्या जरुरत।।
टाबरा री आंगली पकड़ सांवरे भजन लिरिक्स

टाबरा री आंगली पकड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
टाबरा री फ़ौज आई दूर दूर से
देखे काई टाबरा ने घूर घूर के
देखे काई टाबरा ने घूर घूर के
छोड़ छाड़ आया मैं अकड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
थारो सो दयालु बाबो दिखे कोणी और
पलका उघाड़ देखो टाबरा री ओर
पलका उघाड़ देखो टाबरा री ओर
थारे से ही नैन गए लड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
छोड़ थारो दर कठे झाँकू कोणी श्याम
दर दर माटी मैं तो फाँकू कोणी श्याम
दर दर माटी मैं तो फाँकू कोणी श्याम
रोऊँ थारे चरणा में पड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
भूल चूक म्हारी बाबा माफ़ करो
मनड़े री मेल म्हारी साफ़ करो
मनड़े री मेल म्हारी साफ़ करो
काटो म्हारे पापां वाली जड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
सिर पे दयालु म्हारे हाथ धर द्यो
टाबरा पे मेहर की नज़र कर दो
टाबरा पे मेहर की नज़र कर दो
‘रोमी’ नाचे चौखट पे चढ़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
टाबरा री आंगली पकड़ सांवरे
बाथि घाल प्यार से जकड सांवरे।।
हारे के साथी बनोगे बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा लिरिक्स

हारे के साथी बनोगे
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा
किसी के दुखड़े हरोगे
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
तुमने किसी रोते को हसाया
चेहरे पे इसके मुस्कान आई
खुशियां जो बाँटोगे जग में
खुशियों से दामन तुम्हारा भरेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
तुमने किसी गिरते को उठाया
गिरने ना देगा तुमको कभी भी
दीनो पे हाथ धरोगे
सिर पे तुम्हारे ये हाथ धरेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
तुमने किसी को मंजिल दिलाई
तेरी भी मंजिल दूर ना होगी
तुम दो कदम जो चलोगे
बाबा तुम्हारे संग चलेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
‘रोमी’ ने जीवन में बस इतना जाना
अच्छे कर्मो का श्याम दीवाना
ऐसी जो भक्ति करोगे
बाबा तुम्हारे दिल में बसेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
हारे के साथी बनोगे
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा
किसी के दुखड़े हरोगे
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा
हारे के साथी बनोगें
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा।।
पालकी ये दिल की तैयार सांवरे लिरिक्स

मेरे घर चलो ना
एक बार सांवरे
पालकी ये दिल की
तैयार सांवरे।।
कदसे राह उडीके तेरी
बाबा ये परिवार मेरा
तेरी कृपा से ही पलता है
बाबा ये घर बार मेरा
हर कोई करेगा तुमसे
प्यार सांवरे
पालकी ये दील की
तैयार सांवरे।।
बच्चे तेरे संग खेलेंगे
बाबा लुक्का छुप्पी
उनको देना तुम सांवरिया
जादू वाली झप्पी
देना उनका जीवन
संवार सांवरे
पालकी ये दील की
तैयार सांवरे।।
जयपुर से बनवाया तेरा
घरवाली ने बागा
छोटा भैया जोधपुर से
लेकर आया साफा
बहने करेंगी
श्रृंगार सांवरे
पालकी ये दील की
तैयार सांवरे।।
देसी घी का तेरे खातिर
माँ ने चूरमा कुटा
एक बारी तू चलके करदे
अपने मुंह से झूठा
झूठन तेरी हमको
स्वीकार सांवरे
पालकी ये दील की
तैयार सांवरे।।
हृदय सिंहासन बाबूजी ने
देखो आज सजाया
आन पधारो ‘रोमी’ के घर
हो जाए मन चाया
तेरी करे हम
मनुहार सांवरे
Lyrics
पालकी ये दील की
तैयार सांवरे।।
मेरे घर चलो ना
एक बार सांवरे
पालकी ये दिल की
तैयार सांवरे।।
ना कर चिंता चिंतन करले श्याम भजन लिरिक्स

ना कर चिंता चिंतन करले
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
अपने भगत की उसको
चिंता है प्यारे
सारे जगत की बिगड़ी
वो ही संवारे
ना कर चिंता चिंतन करलें
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
नरसी से चिंतन किया
चिंता मिटाई
भात भरा नानी का
प्रीत निभाई
ना कर चिंता चिंतन करलें
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
मीरा के चिंतन में था
प्यारा मुरली वाला
अमृत बनाया पल में
विष का वो प्याला
ना कर चिंता चिंतन करलें
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
जब जब सताए चिंता
श्याम गुण गाए जा
चिंतन प्रभु का ‘रोमी’
चिंता मिटाए जा
ना कर चिंता चिंतन करलें
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
ना कर चिंता चिंतन करले
श्याम प्रभु का सुमिरन करले
चिंता हरेगा तेरी सांवरा।।
पकड़ लो हाथ कस करके यही विनती हमारी है लिरिक्स

छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है
पकड़ लो हाथ कस करके
यही विनती हमारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
भूलाकर आपको रिश्ता
प्रभु गैरो से जोड़ा है
किया जो आपसे वादा
उसी वादे को तोडा है
भटकते फिरते दुनिया में
बुरी हालत हमारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
धरम को भूल हम बैठे
करम अपना बिसारा है
हमारे ही कुकर्मो ने
हमारा घर उजाड़ा है
नहीं ये दोष तेरा है
यही नियति हमारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
प्रभु हम जीव कलयुग के
क्षमा कर दो क्षमा कर दो
तुम करुणा के सागर
दया कर दो दया कर दो
शरण में लेना ना लेना
प्रभु मर्ज़ी तुम्हारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
भूला कर भूलों को मेरी
प्रभु अपनी शरण ले लो
अँधेरे में तेरा ‘रोमी’
उजाले की किरण दे दो
प्रभु हमने उमर अब तक
अँधेरे में गुजारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है
पकड़ लो हाथ कस करके
यही विनती हमारी है
छुड़ाया हाथ हमने था
प्रभु गलती हमारी है।।
करते है बाबा तेरा हर पल शुक्रिया भजन लिरिक्स

करते है बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया
हम तेरा दिया खाएं
तेरा ही गुण गाएं
जीवन दिया जो
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
जब से है देखि
तेरी ये मूरत
दिल में उतर गई
बस तेरी सूरत
तेरा दर्शन मुझे मिला
मुरझाया फूल खिला
नजरें जो दी है
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
हर पल जुबां पे
नाम हो तेरा
तेरा गुणगान करना
काम हो मेरा
तेरा सुमिरन सदा करुं
तेरा ही ध्यान धरुं
वाणी जो दी है
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
तेरी कृपा से
लगन ये लगी है
सोई हुई
तकदीर जगी है
तेरी भक्ति मुझे मिली
जीवन को राह मिली
भक्ति जो दी है
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
हाथों से मेरे
ना कोई गुनाह हो
कदमों के तेरे दर पे
चलने की चाह हो
कहता ‘रोमी’ कान्हा
तुम्हे अपना है माना
स्वासें जो दी है
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
करते है बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया
हम तेरा दिया खाएं
तेरा ही गुण गाएं
जीवन दिया जो
उसका भी शुक्रिया
करते हैं बाबा
तेरा हर पल शुक्रिया
खुशियां जो दी है
उसका भी शुक्रिया।।
किरपा करता सांवरिया हर एक दीवाने पे लिरिक्स

किरपा करता सांवरिया
हर एक दीवाने पे
किसी पे किसी बहाने से
कहीं पर किसी बहाने से।।
दीन हिन वो भक्त सुदामा
बिलकुल था कंगाल
चला सुनाने श्याम सखा को
अपने दिल का हाल
श्याम से कुछ भी कह ना पाया
दिल में रहा मलाल
लेकिन वो दरबार से लौटा
होकर मालामाल
कुटिया बन गई महल
प्रभु के तंदुल खाने से
किसी पे किसी बहाने से
कहीं पर किसी बहाने से।।
करमा ने भक्ति का सबको
ये ही सबक सिखाया
प्रेम खिचड़ी का करमा ने
श्याम को भोग लगाया
भूखी राह निहारी फिर भी
सांवरिया ना आया
याद किया भोली ने फिर
लहंगे का परदा लगाया
खाई खिचड़ी भाव से प्रभु ने
भोग लगाने से
किसी पे किसी बहाने से
कहीं पर किसी बहाने से।।
बेटी के घर नरसी पहुंचे
जब भरने को भात
साथ में थी भक्तो की टोली
खुद थे खाली हाथ
बेटी रोती देख पिता ने
चूमा उसका माथ
बोले नरसी श्याम सलोना
भरेगा तेरा भात
प्रीत निभाई प्रभु ने उस
नरसी दीवाने से
किसी पे किसी बहाने से
कहीं पर किसी बहाने से।।
किरपा करता सांवरिया
हर एक दीवाने पे
किसी पे किसी बहाने से
कहीं पर किसी बहाने से।।
ये पुड़िया श्याम नाम की लिरिक्स

तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुड़िया श्याम नाम की
तेरे रोगो की करेगी सफाई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
श्याम प्रभु को वेद बना ले
अपना सारा दुखड़ा सुना दे
तेरी सदा ही करेगी भलाई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
इस पुडिया का मोल ना लागे
खाते ही सारे दुखड़े भागे
ऐसी युक्ति बड़ो ने बताई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
ये पुडिया सत्संग में मिलती
खाटू में भी खूब है बंटती
जिसने जिनसे भरोसे से खाई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
इसको ‘रोमी’ जब जब चखना
कुछ नियम परहेज भी रखना
गुरु आलूसिंह जी ने खिलाई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुड़िया श्याम नाम की
तेरे रोगो की करेगी सफाई
ये पुडिया श्याम नाम की
तेरे सारे दुखो की दवाई
ये पुडिया श्याम नाम की।।
श्याम प्रभु से कह देना भजन लिरिक्स

कह देना ये कह देना
श्याम प्रभु से कह देना
तेरे सेवकिया की मौज है
बिन मांगे मिलता रोज है
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभू से कह देना।।
अंतर्यामी हो तुम मेरे सरकार
बिन मांगे भर देते हो भंडार
दातार हो आधार हो
दातार हो आधार हो
कहे सेवकिया की फ़ौज है
बिन मांगे मिलता रोज है
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभू से कह देना।।
देने का अंदाज अनोखा है
रखते सबका लेखा जोखा है
अपना धरम अच्छे करम
अपना धरम अच्छे करम
क्यों रखु दिल पर बोझ है
बिन मांगे मिलता रोज है
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभू से कह देना।।
जिसने श्याम पे तन मन वारा है
इक दिन चमका उसका सितारा है
‘रोमी’ कहे क्यों चुप रहे
‘रोमी’ कहे क्यों चुप रहे
प्रेमी को लेता खोज है
बिन मांगे मिलता रोज है
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभू से कह देना।।
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभु से कह देना
तेरे सेवकिया की मौज है
बिन मांगे मिलता रोज है
कह देना ये कह देना
श्याम प्रभू से कह देना।।
क्यों हो गई चौखट से दूरी कुछ तो जरा विचार लो

क्यों हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो
मर्यादा से श्याम रिझा लो
मर्यादा से श्याम रिझा लो
आदत जरा सुधार लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
कलजुग का दातार है प्यारे
इसे परखना आता है
देव बड़ा अलबेला है ये
लखदातार कुहाता है
छोड़ के स्वारथ सच्चे भाव से
छोड़ के स्वारथ सच्चे भाव से
दिल से इसे पुकार लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
सौदागर बन सौदा करते
लाड़ लड़ाना भूल गए
धरम और मर्यादा भूले
प्रभु शुकराना भूल गए
झूठे टोटके झूठे चोचले
झूठे टोटके झूठे चोचले
दिल से जरा निकाल लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
सीखो अपने बड़ो से नियम
खाटू आने जाने का
मर्यादा और भाव से प्यारे
सांवरिये को रिझाने का
जनम हो जाएगा जी
जनम हो जाएगा जी
स्वारथ की गठरी उतार लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
सब सुख इसकी झोली में है
जिसपे चाहे वार दे
सरल भाव से जो कोई आवे
उसका जनम सुधार दे
‘रोमी’ कहता श्याम के दर पे
‘रोमी’ कहता श्याम के दर पे
अहंकार को मार लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
क्यों हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो
मर्यादा से श्याम रिझा लो
मर्यादा से श्याम रिझा लो
आदत जरा सुधार लो
क्यूँ हो गई चौखट से दूरी
कुछ तो जरा विचार लो।।
तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ लिरिक्स

तेरा भरोसा तेरा सहारा
काहे फिकर करूँ
तू रखे जिस हाल में बाबा
तेरा शुकर करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
जो कुछ मेरे पास सांवरा
तुझसे पाया है
तेरे प्रेमियों से मैंने प्रभु
प्रेम कमाया है
तेरे प्रेमियों की मैं बाबा
दिल से कदर करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
नहीं शिकायत कोई तुमसे
ना ही मन में पीर
हर संकट में तू ही बंधाता
मेरे मन को धीर
जितना तूने दिया ख़ुशी से
उसमे सबर करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
हमको भी ऐ श्याम सांवरे
थोड़ा प्रेम सिखा
हम तेरे प्रेमी कहलाए
ऐसी राह दिखा
नेकी की राहों में बाबा
मैं भी सफ़र करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
तू ही है पहचान हमारी
तू ही मालिक है
‘रोमी’ के परिवार का बाबा
तू ही पालक है
जब तक जीवन रहे ये मेरा
तेरा जीकर करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
तेरा भरोसा तेरा सहारा
काहे फिकर करूँ
तू रखे जिस हाल में बाबा
तेरा शुकर करूँ
तू रखे जिस हाल मे बाबा
तेरा शुकर करूँ।।
घुंघटीये की ओट में श्याम भजन लिरिक्स

श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने
सांवरियो देवेगो दर्शन
सांवरियो देवेगो दर्शन
घुंघटीये की ओट में
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
मन की आंख्या खोल बावरी
तन की आंख्या मीच ले
मनड़े री फुलवारी ने तू
भाव भजन से सींच ले
रोज दीखेगो तने सांवरो
रोज दीखेगो तने सांवरो
भीतर जगती ज्योत में
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
गिगलिये के रूप में बाबो
गोद में थारी खेले है
बालरूप की सेवा करले
इत उत काहे डोले है
या सुख जिसने मिल्यो बावली
या सुख जिसने मिल्यो बावली
किस्मत वालो बहोत है
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
रहणो पड़सी सासरिये
पीहर की याद सतावेगी
मने भरोसो सिख बाबुल की
तू ना कदे बिसरावेगी
भाव को मरहम सदा लगाऊं
भाव को मरहम सदा लगाऊं
थारी इक इक चोंट पे
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
भोला भगत ने सेवा देवूं
दोड़्यो दोड़्यो जाऊं जी
जो कुछ मिल जाए रुखा सूखा
रुच रुच भोग लगाऊं जी
मैं तो रिझुं तुरत ही ‘रोमी’
मैं तो रिझुं तुरत ही ‘रोमी’
धन्ना भगत की रोट पे
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने
सांवरियो देवेगो दर्शन
सांवरियो देवेगो दर्शन
घुंघटीये की ओट में
श्याम सुमर के मेट बावली
मनड़े री तू खोट ने।।
जबसे किया भरोसा मैंने मेरे बने सब काम लिरिक्स

जबसे किया भरोसा मैंने
मेरे बने सब काम
सुख दुःख का मेरे साथी बन गया
मेरा खाटू वाला श्याम
प्रेम का तार न टूटे
कभी दरबार न छूटे।।
इनके भरोसे अपना
छोड़ा परिवार ये सारा
जब साथी मेरा कन्हैया
क्यों ढूँढू और सहारा
श्याम प्रभु की सेवा करके
मिला मुझे सम्मान
प्रेम का तार न टूटे
कभी दरबार न छूटे।।
इनके भरोसे मैंने
ये जीवन नाव चलाई
चाहे कितने तूफ़ा आए
पर नाव ने मंजिल पाई
सांवरिये ने करके दया
थाम ली है पतवार
प्रेम का तार न टूटे
कभी दरबार न छूटे।।
मेरी हर पल चिंता
करता है खाटू वाला
कहता ‘रोमी’ सबसे
मेरा श्याम बड़ा दिल वाला
सेठो के इस सेठ से मेरी
हो गई है पहचान
प्रेम का तार न टूटे
कभी दरबार न छूटे।।
जबसे किया भरोसा मैंने
मेरे बने सब काम
सुख दुःख का मेरे साथी बन गया
मेरा खाटू वाला श्याम
प्रेम का तार न टूटे
कभी दरबार न छूटे।।
मेरा तो एक सपना है के बस जाऊं खाटू में लिरिक्स

मेरा तो एक सपना है
के बस जाऊं खाटू में
श्याम की सेवा में
ये जीवन काटूँ मैं
मैं दीवाना श्याम का
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
जहाँ चले हुकूमत श्याम की
वो दरबार मिले
मुझे हर पल हर क्षण
सांवरिये का प्यार मिले
सांवरिया सुन जरा
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
जियूं मैं जब तक
करूँ श्याम की चाकरी
निकले चौखट पर ही
स्वांसे आखरी
दिन कटते नहीं श्याम बिन
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
मेरा हाल सुदामा सा
कुछ कह ना पाऊं मैं
तुझे छोड़कर बाबा
किधर को जाऊं मैं
हम कैसे जियें तेरे बिन
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
मुझे प्रेम दो नरसी सा
धन्ना सी दे दो लगन
है ‘चोखानी’ संग ‘रोमी’ भी
तुझमें ही मगन
तेरे हाथों में मेरी डोर
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
मेरा तो एक सपना है
के बस जाऊं खाटू में
श्याम की सेवा में
ये जीवन काटूँ मैं
मैं दीवाना श्याम का
मेरा तो एक सपना हैं
के बस जाऊं खाटू में।।
बाबा कर दो विदा हमको तुम प्यार से भजन लिरिक्स

बाबा कर दो विदा
हमको तुम प्यार से
दिन बिताए ख़ुशी से
दरबार में, दरबार में
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
तेरे बच्चो को तुमसे
ना शिकवा गिला
हमको जो भी मिला
तेरे दर से मिला
कहते आँखों के आंसू
अधिकार से, अधिकार से
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
तेरी नगरी से दिल
मेरा भरता नहीं
अब बिछुड़ने को दिल
तुझसे करता नहीं
जाना फिर भी पड़ेगा
ये दिल हार के, ये दिल हार के
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
याद रखना मुझे
भूल जाना नहीं
मुझको दर पे बुलाना
भुलाना नहीं
तेरी किरपा रहे मेरे
परिवार पे, परिवार पे
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
जग में गुणगान
तेरा प्रभु गाऊंगा
जब बुलाओगे मैं
दौड़ कर आऊंगा
‘रोमी’ को सुख मिले तेरे
दीदार से, दीदार से
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
बाबा कर दो विदा
हमको तुम प्यार से
दिन बिताए ख़ुशी से
दरबार में, दरबार में
बाबा कर दों विदा
हमको तुम प्यार से।।
भोला भांग खाओगे या दम लगाओगे भजन लिरिक्स

एक भूत शिव से बोला
काँधे पे रख के झोला
भोला भांग खाओगे
या दम लगाओगे
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
देखे – थोड़ी सी भंगिया पिलो।
तेरी भांग में मस्ती बड़ी है
पिए सारी ये बस्ती पड़ी है
तू भी तो मस्तमोला
तू भी तो मस्तमोला
तेरे भक्त मस्तमोला
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
आजा आजा ओ भूतों के राजा
लाया देखो चिलम संग गांजा
लाया आक और धतूरा
लाया आक और धतूरा
तेरा भोग पुरा पुरा
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
तुम तो शमशान के बाबा वासी
कभी उज्जैन और कभी काशी
कलकत्ता नीमतल्ला
कलकत्ता नीमतल्ला
तेरे भक्त करे हल्ला
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
हर घर में है तेरा ठिकाना
कहे भूतनाथ तुमको जमाना
‘रोमी’ भी तुमसे बोला
‘रोमी’ भी तुमसे बोला
काँधे पे रख के झोला
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
एक भूत शिव से बोला
काँधे पे रख के झोला
भोला भांग खाओगे
या दम लगाओगे
भोले भांग खाओगे
या दम लगाओगे।।
तुम हमारे बनो ना बनो श्याम भजन लिरिक्स

तुम हमारे बनो ना बनो
तुम हमारे बनो ना बनो
हम तुम्हारे रहेंगे सदा
तुम हमारी सुनो ना सुनो
हम तो दिल की कहेंगे सदा
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन हमारे बनोगे
सर झुका जो रहेगा मेरा
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन हमारे बनोगे।।
माना हम है नालायक बड़े
हमको लायक बना लीजिये
आप से बस यही प्रार्थना
अपना सेवक बना लीजिये
छीन करके मेरे अवगुणों को
सद्गुणों से ये झोली भरोगे
सर झुका जो रहेगा मेरा
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन हमारे बनोगे।।
हमको मंजिल की परवाह नहीं
तेरी राहों पे हम चल पड़े
हमको दुनिया से क्या वास्ता
हम तो तेरी शरण में पड़े
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन तो संग चलोगे
सर झुका जो रहेगा मेरा
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे।।
मेरी आँखों में सूरत तेरी
नाम होंठों पे बस आपका
‘रोमी’ बातें करे आपकी
दिल पे अधिकार है आपका
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन तो दिलबर बनोगे
सर झुका जो रहेगा मेरा
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे।।
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन हमारे बनोगे
सर झुका जो रहेगा मेरा
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे
मुझको विश्वास है सांवरे
एक ना एक दिन हमारे बनोगे।।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें